प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

मेडिटेशन की इन चार विधियों को जरूर आजमाएं...


Friday, 19 March 2021
मेडिटेशन की इन चार विधियों को जरूर आजमाएं...

मेडिटेशन की इन चार विधियों को जरूर आजमाएं...

योग में ध्यान का बड़ा स्थान है। ध्यान सिर्फ ईश्वर के सम्पर्क करने के लिए लिए बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत ही लाभकारी है। ध्यान एक ऐसी विधा है जिसको करने से मनुष्य अपने को स्वकेंद्रित करने में सफल हो सकता है। ध्यान की क्रिया से मनुष्य की एकाग्रता बढ़ती है तथा हाईपर टेंशन जैसी बीमारियों से भी छुटकारा प्राप्त किया जाता है। वैसे तो योग में ध्यान की अनेकों विधियों का जिक्र किया गया है लेकिन हम आपको ऐसी चार विधियों के बारे में बता रहे हैं जिसे उपयोग में लाकर आप मेडिटेशन को सफल निश्चित ही बना सकेंगे। इस विधियों का उपयोग कर शारीरिक कष्टों को दूर कर सकते है तथा मानसिक शांति प्राप्त किया जा सकता है।

 

1.  मन को प्रसन्न रखने के लिए या ध्यान को जागृक करने के लिए इस विधि का उपयोग किया जा सकता है। इस विधि में सबसे पहले सिद्धासन की स्थिति में बैठना चाहिए तथा उसके बाद सांस को अंदर की तरफ लेते हुए बाहर निकालना चाहिए। ध्यान रहे कि इस स्थिति में आपकी आंखें बंद रहनी चाहिए। कुछ समय इस प्रक्रिया को दोहरा चाहिए। इस प्रक्रिया से आपके शरीर की दूषित वायु बाहर निकल जाएगी। आपके मन को शांति मिलेगी तथा इस प्रक्रिया को करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

2. आसन लगाने के पश्चात अपनी आंखों को एक केंद्र बिंदु पर स्थापित करने की कोशिश करें।  अपने मन में चेहरे पर आए हुए तनाव को दूर करने का प्रयास करें। ऐसा करते समय शरीर में ढीलापन होना चाहिए इसलिए अपने शरीर को ढ़ीला रखने के प्रयास करें। मन के नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए इस विधि का उपयोग महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अपने मन में आए हुए नकारात्मक विचारों को मन से बाहर निकालने का प्रयास करना चाहिए। बार-बार इस प्रक्रिया को करने के पश्चात आपको भी महसूस होने लगेगा कि आपका मन व शरीर शांति की तरफ अग्रसर है। इस प्रक्रिया 15 से 20 बार करें उसके बाद आपके शरीर में और मस्तिष्क में आप स्वयं ही बदलाव देख सकेंगे।

3. मेडिटेशन की अवस्था में आंखें बंद कर मन को स्थिर करने का प्रयास करें। अपने मस्तिष्क से लेकर अपने पैर तक अपने शरीर के प्रत्येक अंग को महसूस करने की कोशिश करें। इस क्रिया को करते समय आपको महसूस होने लगेगा कि के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मेडिटेशन का मूल मंत्र है अपने मन मस्तिष्क तथा शरीर को स्वास्थ्य रखना। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए इस विधि का उपयोग करना लाभकारी होगा।

4. इस विधि का प्रयोग प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में करता है। इस विधि के और भी नाम है जैसे दृष्टा भाव या साक्षी भाव। इस विधि को करने के लिए आपको एकांत में बैठने की आवश्यकता नहीं है। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर भी आप इस प्रक्रिया को कर सकते हैं। किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित कर उसके विषय में बिना सोचे समझे भी कर सकते हैं

मेडिटेशन इतना प्रभावशाली है कि इसे क्रांतिकारी विधि के रुप में जाना जाता है। उपरोक्त चार विधियों का उपयोग कर आप खुद तो तंदरुस्त रख सकते है, साथ ही अपने मन मस्तिष्क को भी स्वस्थ रख सकते है।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp