प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

कुम्भ राशि के भौतिक लक्षण एवं गुण


Saturday, 20 November 2021
Aquarius Rashi General Characteristic

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि के स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। शनि को न्याय के देवता की उपादि दी गयी है। कुंभ राशि के लोग आमतौर पर आकर्षक और मजबूत व्यक्तित्व वाले होते हैं। इस राशि के लोग काफी रचनात्मक स्वभाव के भी देखे जाते है। यह जातक के अंदर ऐसी भावना भी देखि जाती है की यह दुनिया के सभी बेकार चीजों को हटाकर एक अच्छी जगह बनाना चाहते हैं, जिससे हर कोई एक साफ हवा में सांस ले सके। ये अपने विचारो, जीवन और गति को स्वतंत्रता से अपना जीवन जीना पसंद करते है और अक्सर महान आविष्कारक या तकनीकी विशेषज्ञ बनते हुए भी इन्हे देखा जाता है हैं। अपने हर समय के बदलते विचारों की वजह से किसी भी एक चीज़ पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पातें हैं। अपने से अलग सोच रखने वाले लोगो से यह जातक अपना सबंध नहीं बना पाते हैं और ऐसे लोगो से यह दुरी बना कर रखते है। 

कुम्भ राशि के जातको के अन्य लक्षणों की बात करे तो यह जातक सहानुभूति, संवेदनशीलता, दार्शनिकता, दोस्ताना, आदि गुण कुंभ राशि में जन्मे जातको में पाया जाता है। ये जानबूझकर अपने आप में खोए रहते हैं जिससे दुसरे लोगो को इनसे मिलने जुलने में परेशानी आती हैं नतीजन ये अपने जीवन में अकेले पड़ जाते हैं कुम्भ राशि वाले जातक आमतौर पर सुंदरता के प्रशंसक और उनकी तरह अधिक आकर्षक होते हैं। यह जातक धैर्यवान और ज़बरदस्त जिद्दी, अपना दिमाग या राय आसानी से नहीं बदलते हैं। इन्हे कट्टरपंथी भी नहीं कहा जा सकता है।  किसि भी विषय पर ये प्रगतिशील दृष्टिकोण रखते हैं। ये जातक अगर अपने कौशल शक्ति का अच्छे से उपयोग करते है तो यह घंटो अपना ध्यान केंद्रित करके रख सकते हैं। ये कलात्मक गतिविधियां में भी अच्छे होते हैं। कानून का भी क्षेत्र इनके लिए काफी लाभदायक साबित होता हैं। जिसमें ये बिना किसी ज्यादा समस्या के आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, पैसा कभी भी कुंभ जातको के लिए चिंता का कारन नहीं बनता क्यों की यह कुछ ना कुछ करके धन तो अर्जित कर ही लेते है। ये अक्सर घूमने फिरने और यात्रा में व्यस्त रहते हैं जिससे इन्हे काफी नुकसान भी होता हैं।

कुंभ राशि के जातक अपना निजी समय और स्थान बहुत पसंद करते हैं और इनके इस निजी जीवन में कोई भी दखल तो इनको यह पसंद भी नहीं आता। लेकिन जब लोग इन्हे जान जाते हैं तो इनके आकर्षक को काफी करामाती पाते हैं। कुंभ राशि के लोगो के साथ प्यार करने का मतलब उनके कलात्मक और बौद्धिक रुचियों दोनों को समझाना पड़ता हैं। यह जातक अपने साथी के लिए कुछ भी करने के लिए आतुर रहते हैं। इनका प्यार और शादी के प्रति बहुत जी प्रैक्टिकल विचार होता हैं। इसलिए यह मन के साथ दिमाग से किसि भी रिश्ते की पहचान करते हैं। ये आमतौर पर मिलनसार होते हैं। 

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp