प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Capricorn Horoscope (Makar Rashi) 2022 : मकर राशि वालों पर रहेगी शनि साढ़े साती


Tuesday, 21 December 2021
Capricorn Horoscope 2022

Capricorn Horoscope 2022: मकर राशिफल 2022 मकर राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष आपके लिए मिक्स परिणाम लेकर आरहा है। इस वर्ष आपको आर्थिक रूप से जुड़ा हुआ कोई फैसला लेने से पहले अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस वर्ष आपको सफलता प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है तभी आप को अंत में सफलता प्राप्त होगी। वर्ष के मध्य के बाद आपको अपने कार्य में कुछ परेशानिओ का सामना भी करना पड़ सकता है। बेवजह के विवाद पे ना पड़े नहीं तो आपके मान सम्मान में हानि पहुंचने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए किसी भी तरीके के विवाद से दूरी बनाकर रखें। इस वर्ष आप अगर कोर्ट-कचहरी के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। परिवारिक रिश्ते में सुधार लाने के लिए इस वर्ष आपको अपने रिश्ते को थोड़ा समय देना चाहिए जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बन सकता है। व्यवसाय कर रहे जातक अपने व्यवसाय से जुड़ा हुआ कोई फैसला जल्दबाजी में ना करें किसी भी व्यक्ति के बातों में आकर अपने व्यवसाय में कोई भी नया फेबदल करना आपको वय्वसाय को नुकशान पंहुचा सकता है। 

(बात कीजिये हमारे ज्योतिषाचार्य के साथ जानिये साल २०२२ कैसा रहेगा आपके प्रेम, शादी, विवाह, व्यापार और नौकरी के क्षेत्र के लिए)


 

मकर प्रेम संबंध राशिफल 2022 | Capricorn Love Horoscope

2022 का यह नया साल आपके रिश्तो में कुछ परेशनिया लेकर आ रहा है। आपको अपने रिश्तो को समय देकर एक दूसरे को समझने की जरूरत है अन्यथा आपके बीच बहस और अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जो जातक एक दूसरे से दूर रहते हैं तो आपको भी इस वर्ष एक दूसरे को समय देकर अपने रिश्ते को संभालना चाहिए अन्यथा आप के रिश्ते में अलगाव जैसी परिस्तिथि का भी सामना करना पड़ सकता है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


मकर करियर राशिफल 2022 | Capricorn Career Horoscope

कैरियर के दृष्टिकोण से अगर देखें तो मकर राशि वालों को इस वर्ष अपने करियर में  उन्नति प्राप्त करने अनेक अवसर प्राप्त हो सकते है। जो जातक किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपको इस वर्ष अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इस वर्ष किसी भी कार्य को अगर अच्छी लगन और मेहनत के साथ करेंगे तो उसमें आपको अंत में सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। वर्ष के सुरुवात  के महीनों में आपको कुछ अर्चन का सामना करना पड़ सकता है। इस समय के दौरान आपके कार्य बनते बनते रुक सकते है। फिर भी आपको निराश नहीं होना है जैसे जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे आप के सभी कार्यो में प्रगति आती हुई नजर आएगी। सरकारी क्षेत्र में आपको वर्ष के अंत में समय में अच्छी सफलता में प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022 | Capricorn Health Horoscope

मकर राशि वालों के लिए आने वाला साल वर्ष 2022 आपके स्वस्थ के लिहाज से अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। मकर राशि के वह जातक जो किसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे थे तो आपको उस बीमारी से इस वर्ष राहत मिल सकती। यात्रा करते समय भी आपको अपने सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।  तली भुनी चीजों से अगर जितनी दूरी बना कर रखें उतना आपके लिए अच्छा होगा अन्यथा आपको पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है बाकी ऐसे तो पूरा वर्ष ही आपके स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा जाता हुआ नजर आ रहा है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


 

मकर दांपत्य जीवन राशिफल 2022 | Capricorn Married Life Horoscope

दांपत्य जीवन की बात करें तो मकर राशि वाले जातको के लिए यह वर्ष आपके दांपत्य जीवन में सकरत्मक्त सुधार आने की सम्भावना नजर आ रही है अगर आपके रिश्ते में काफी पुराने समय से कोई विवाद चल रहा था तो इस वर्ष वह विवाद समाप्त हो सकता है और अब आपके रिश्ते में मधुरता आ सकती हैं। प्रेमी जातको को एक दूसरे को समझने के लिए अधिक समय एक दूसरे के साथ व्यतीत करना चाहिए। कुछ जातक इस वर्ष अपने पार्टनर के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। यह यात्रा आपके रिश्ते में एक नया मोड़ लेकर आसकती है। वर्ष के अंत के दौरान आपके रिश्ते में कोई कड़वाहट आने की उम्मीद नजर आ रही है यह विवाद आपके रिश्ते में सोच एक दूसरे के साथ ना मिलने के कारण उत्पन्न हो सकती है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


मकर परिवार राशिफल 2022 | Capricorn Family Horoscope

फॅमिली के हिसाब से अगर देखे तो यह वर्ष आपको अपने परिवारिक रिश्ते में सुधार होता हुआ महसूस होगा। परिवार के सभी लोग आपका सहयोग करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता से अगर मतभेद चल रही थी तो यह रिश्ता भी इस वर्ष के दौरान सुलझता हुआ नजर आएगा और आपके माता पिता आपकी मदद करते हुए नजर आएंगे। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता एक अच्छा मोर ले सकता है। घर के बुजुर्ग के आशीर्वाद से आपके सारे काम बनते हुए नजर आ सकते हैं। वर्ष के अंत के दौरान आपके घर में किसी मांगलिक कार्य होने की संभावना भी देखी जा सकती है जिसकी वजह से घर का माहौल और भी खुशनुमा बन जाएगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


मकर धन, पैसा, अर्थ, फाइनेंस राशिफल 2022 | Capricorn Finance Horoscope

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से यह वर्ष आपको अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकता है। विदेश से जुड़ा हुआ व्यापार करे जातक को अधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है। मकर राशि के वह जातक जो किसी फिल्म, मीडिया क्षेत्र में अपना व्यापार कर रहे हैं तो उन जातको को अधिक उन्नति के मौके प्राप्त हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक जैसी चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को वर्ष के मध्य के बाद अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। मकर राशि वाले जातक इस वर्ष अगर नया घर पर मकान इत्यादि खरीदने की सोच रहे हैं तो वर्ष के मध्य के बाद ऐसा कोई भी फैसला लें तो बेहतर होगा अन्यथा आपको अधिक धन इसमें खर्च या आपके साथ धोखाधड़ी भी हो सकती है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


मकर भाग्य, लक राशिफल 2022 | Capricorn Luck Horoscope

वर्ष के शुरुआत में मकर राशि वालों को ऐसा महसूस हो सकता है की इस वर्ष आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। पर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह वर्ष जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे आपकी परशानिया काम होने लगेगी। वह जातक जो मेडिकल या सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे है तो आपको इस वर्ष अपने भाग्य की मदद से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जो जातक काफी समय से सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहे थे तो यह वर्ष आपके प्रयास सफल होने की संभावना नजर आ रही है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


मकर आत्मविश्वास राशिफल 2022 | Capricorn Confidence Horoscope

इस वर्ष आपका आत्मविश्वास डामाडोल सा चलता हुआ नजर आएगा आपको कभी अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होते हुए महसूस होगा तो कभी उसमे गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। इस वजह से आपको कभी किसी कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है तो कभी कठिन परिष्तिथिओ का सामना भी करना पड़ सकता है। जितना हो सके अपने आप को मोटिवेट रखें जिससे आपको कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने में आसानी होगी आप अपनी कड़ी मेहनत से ही इस वर्ष सफलता हासिल कर पाएंगे। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

मकर आकर्षक क्षण राशिफल 2022 | Capricorn moments Horoscope

मकर राशि वाले जातको को इस वर्ष बहुत सारे अच्छे पलो का आनंद उठाते हुए देखे जा सकते हैं। इस वर्ष आपके घर परिवार का माहौल भी काफी खुशनुमा नजर आ रहा है। घर परिवार में किसी बच्चे के जन्म से घर का माहौल और भी खुशनुमा बन जाएगा। सारे घर के लोग खुशी से झूम उठेंगे। मकर राशि के कुछ जातको की इस वर्ष शादी होने की संभावना बन रही है इस लिहाज़ से भी यह वर्ष आपके लिए काफी यादगार वर्ष साबित हो सकता है। मकर राशि के वह जातक नौकरी कर रहे हैं उन जातको को इस वर्ष कार्यस्थल पर मान सम्मान और पदोन्नति होने की संभावना भी नजर आ रही है क्योंकि आप इस वर्ष कड़ी मेहनत से अपने कार्य को पूरा कर रहे हैं। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


मकर यात्रा राशिफल 2022 | Capricorn Travel Horoscope

मकर राशि वाले जातकों के लिए इस वर्ष अनेक यात्राओं के योग बन रहे हैं। पर इस वर्ष आपको यात्रा करते समय थोड़ी सावधानियां बरतनी होगी अन्यथा आपका सामान चोरी है या खो जाने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जो जातक किसी मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं या फिल्म इंडस्ट्री में जुड़े हुए उन जातको को इस वर्ष बहुत सारी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके स्वस्थ के लिए और भी लाभदायक साबित हो सकती हैं। प्रेमी जातक अपने रिश्ते में  सुधार करने के लिए कही दूर स्थान पर घूमने जा सकते हैं जो आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

(बात कीजिये हमारे ज्योतिषाचार्य के साथ जानिये साल २०२२ कैसा रहेगा आपके प्रेम, शादी, विवाह, व्यापार और नौकरी के क्षेत्र के लिए)

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp