प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

दिल्ली कैपिटल्स की कुंडली


Saturday, 03 April 2021
दिल्ली कैपिटल्स की कुंडली

दिल्ली कैपिटल्स की कुंडली
आईपीएल की सबसे ज्यादा कमजोर टीम के तौर पर जाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की जन्म कुंडली के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले यह जानते हैं किस टीम का इतिहास कैसा रहा।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के दो मालिक कंपनियां हैं। जिनका नाम जीएमआर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और जीएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड है। इस टीम के कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोटिंग है। जो बहुत ही अनुभवी बल्लेबाज है। ये अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर है। इस टीम का होम ग्राउंड फ्लोर शाह कोटला है और टीम ने आईपीएल के अभी तक सभी सीजन खेले हैं परंतु दुखद बात यह है कि आज तक कोई भी सीजन नहीं जीता है। ये टीम 3 सीजन में सेमीफाइनल में पहुंचने कामयाब रहीं है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स 2008,  2009 और 2012 में ही सेमिफाइनल में पहुंची। 2010 में ये पांचवें स्थान पर रही, 2016 और 2017 में छठें स्थान पर रही जबकि 2019 में दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान तक पहुंची। इस टीम का साल 2011 में सबसे खराब प्रदर्शन रहा ये उस समय 10वें स्थान पर रही थी। 2020 आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और यह फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। अब देखना होगा कि आने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स कैसा प्रदर्शन करती है ।

दिल्ली कैपिटल्स टीम की जन्म कुंडली
सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस टीम के स्वामी ग्रह गुरु हैं और दिल्ली कैपिटल्स की मीन राशि है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की राशि में जिस तरह से ग्रहों की स्थिति शुभ रही और अच्छा योग बना। उसी प्रकार से कई हद तक सफलता भी प्राप्त हुई। धीरे-धीरे करके दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई अहम बदलाव हो रहे हैं और ग्रहों की स्थिति सुधरती जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के वर्णों का योग 6 अंक का होता है और यह अंक शुक्र ग्रह का है जबकि इसके लघु नाम का अंक 7 है। जो कि केतु ग्रह का है। देखा जाए तो शुक्र शुभ और शांति ग्रह हैं। परंतु केतु कई तरह से विचलित ग्रह होता है इसलिए आने वाले सीजन में सफलता मिलने की कम संभावनाएं हैं। यदि आईपीएल के अगले सीजन में स्थिति सही रही तो सब कुछ ठीक-ठाक होगा। अन्यथा एक बार फिर से इस टीम के हाथ निराशा लगेगी। सीजन 2021 में इस टीम ने काफी मजबूती के साथ स्टैंड लिया है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार कोई भी चूक नहीं करना चाहती है। इस टीम ने इस स्टीव स्मिथ को खरीदा है। जिससे टीम का मिडिल ऑर्डर मजबूत हुआ। वहीं दिल्ली को उमेश यादव के तौर पर एक अच्छा गेंदबाज भी मिला। दिल्ली कैपिटल्स पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार तय होगा कि आने वाले सीजन में कैसा प्रदर्शन देती है।

 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, आर अश्र्विन, ऋषभ पंत, शिखर पंत, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमॉयर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, एनरिक नोर्त्जे, डेनियल सैम्स, प्रवीण दुबे, क्रिस वोक्स।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp