प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

मेडिटेशन करते समय 7 बातों की अनदेखी बिल्कुल ना करें


Friday, 19 March 2021
मेडिटेशन करते समय 7 बातों की अनदेखी बिल्कुल ना करें

मेडिटेशन करते समय 7 बातों की अनदेखी बिल्कुल ना करें

 

मेडिटेशन एक चमत्कारिक उपायों के रुप में आज साबित हो चुका है। विश्वभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात को प्रमाणिक करते हैं कि मेडिटेशन करने से न केवल मनुष्य कई बिमारियों से मुक्ति पा सकता है बल्कि वह कई बीमारियों से बच भी सकता है। लेकिन मेडिटेशन करते समय कई सावधानियों का बरतना बहुत ही जरुरी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सावधानियों के बारे में बता रहे है।

एकदम फिट वस्त्र पहनकर मेडिटेशन ना करें- अगर आप मेडिटेशन कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि आप के वस्त्र ढीले हो जो आपके शरीर के लिए आरामदायक हो। मेडिटेशन करते समय शरीर में फिट वस्त्र ना पहने। अगर आप ढ़ीले वस्त्रों में  मेडिटेशन करेंगे तो आपके शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।

 रात्रि में भोजन के बाद मेडिटेशन न करें-  रात्रि में भोजन के पश्चात मेडिटेशन करने से आपके शरीर को नकारात्मक मिलेगी इसलिए शाम के समय सूर्य अस्त होने तक मेडिटेशन पूर्ण कर लें। अगर आप रात्रि में भोजन करने से पहले ध्यान लगाएंगे इससे आपको मन की शांति व को शारीरिक ऊर्जा मिलेगी।

 अनिश्चित समय में योग से बचें- मेडिटेशन करने का एक समय जरुर निश्चित करें। अगर आप समय से इस प्रक्रिया को नहीं करेंगे तो यह आपके शरीर को लाभ नहीं देगी बल्कि आपको हनी ही होगा। नियमित अंतराल पर योगा करने के लिए समय की पाबंदी महत्वपूर्ण है।

मेडिटेशन के दौरान गलत तरीके से बैठना बहुत हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आपको मेडिटेशन करते समय अपने शरीर को एक तरीके से रखना चाहिए। सही पोसचर का होना बहुत जरूरी है। अगर मेडिटेशन के दौरान आप गलत बैठे हैं तो यह आपके शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक हो सकता है।  

भूतकाल के विचारों से बचें- अकसर हम मेडिटेशन को विचार मंथन मान लेते है जबकि यह बिल्कुल गलत है। मेडिटेशन इससे बिल्कुल विपरित परिणाम देता है। मेडिटेशन के दौरान हमें अपने अतीत के विचारों को त्यागना चाहिए। ऐसा करने से हम सकारात्मक होते हैं तथा नई ऊर्जा का संचार हमारे अंदर होता है। भूतकाल के के विषय में सोचना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक है। इस समय हमें अपने भविष्य के विषय में विचार करना आवश्यक है।

नियमित रूप से मेडिटेशन ने करना- अगर आप मेडिटेशन कर रहे हैं, तो इसे दिनचर्या में शामिल करें। प्रतिदिन मेडिटेशन जरूरी है। बीच में आकश्मिक स्थिति में छोड़ा जा सकता है लेकिन अगर एक दिन छोड़कर करते हैं तो से आपका ध्यान एक स्थान पर केंद्रित नहीं हो पाएगा और आपके मन को शांति नहीं मिलेगी जिस वजह से आपके मस्तिष्क में अजीबोगरीब विचार आएंगे  जिससे आपको पीड़ा होगी।

नकारात्मकता से बचें- मेडिटेशन के लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक रहें। खुद को सकारात्मक रखना का सबसे पहला कदम होता है कि आप अपने आस-पास के माहौल को सकरात्मक बनांए। मेडिटेशन करने से पहले मेडिटेशन करने के स्थान या कमरें को खुशबू या फूले से सुगंधित करें। अगरबत्ती का भी उपयोग किया जा सकता है। ऐसी चीजें आपके वातावरण को सकारात्मक बनाती है जो मेडिटेशन में बहुत ही उपयोगी है।

मेडिटेशन या ध्यान मनुष्य के लिए रामबाण जैसा साबित हो रहा है। इसका उपयोग कर न केवल आप अपने शरीर के अंगों को एक्टिव मोड में लाने में सफल होते हैं बल्कि यह आपके अंदर ऊर्जा का संचार करता है जिससे आपके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और आप सकारात्मक हो जाते है। जरूरी है कि आप खुद पर विश्वास रखें तथा जो भी कार्य करें उसमें सकारात्मकता को स्थान दें। मेडिटेशन खुद के अनियंत्रित होने से बचाने का भी एक सर्वोत्तम उपाय है। अगर आप अबतक मेडिटेशन को अपने जीवन में नियमित स्थान नहीं दे पाएं हैं तो उसे आज से ही स्थान दें ताकि आप एक स्वस्थ और सुखद जीवन का अनुभव कर सकें।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp