प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

गुरु गोचर 2021: 5 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन, जानें किसके जीवन में डालेगा कैसा असर


Friday, 02 April 2021
Brihaspati Rashi Parivartan 2021

5 अप्रैल की मध्यरात्रि को बृहस्पति का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। 5 अप्रैल की मध्य रात्रि यानी कि 6 अप्रैल को बृहस्पति ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 15 सितंबर तक अब गुरू ग्रह कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसी अवस्था में यह लम्बे समय तक रहने वाले हैं इसके बाद वह वक्री होते हुए नजर आएंगे। 14 सितंबर को बृहस्पति कुंभ से मकर राशि में वक्री रहते हुए दिखेंगे।

 21 नवंबर को एक बार फिर से ही है मकर से कुंभ में मार्गी हो जाएंगे। 6 अप्रैल को बृहस्पति का परिवर्तन सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करता हुआ नजर आने वाला है। कुछ ही राशि ऐसी रहने वाली हैं जिनके लिए यह परिवर्तन नकारात्मक बोला जा सकता है। अन्यथा सभी राशियों के लिए यह परिवर्तन अच्छा है। (2021 Year Free Horoscope)

आइए जानते हैं कि 12 राशियों के लिए यह ग्रह परिवर्तन किस तरीके से प्रभाव देता हुआ नजर आएगा-

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सफलता का समय बोला जा सकता है। आप सफल होते हुए नजर आएंगे। कार्यालय में आपको सफलता प्राप्त होती हुई दिखेगी। नौकरी के अंदर भी नई नौकरी आपको प्राप्त होती हुई दिखने वाली है। छात्र भी सफल होते हुए दिखेंगे। नए जोड़ों को संतान प्राप्ति का सुख प्राप्त होता नजर आएगा। धार्मिक यात्रा के लिए भी यह समय अच्छा है। आप लंबी-लंबी धार्मिक यात्रा करते हुए दिखेंगे।

वृष राशि 

वृष राशि वालों की बात करें तो यह समय नई नौकरी और जमीन जायदाद में सफलता प्राप्त होने का समय है। आप नौकरी के क्षेत्र में अपने खुद को लाभान्वित होते हुए देखेंगे। साथ ही साथ जमीन में भी पैसा लगाते हुए, इन्वेस्टमेंट करते हुए नजर आने वाले हैं। समाज में मान सम्मान भी आपका बढ़ने वाला है। यह समय अच्छा बोला जा सकता है इस समय का आपको लाभ उठाना चाहिए।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए बोल सकते हैं कि भाई बहनों के बीच में विवाद होता हुआ दिख सकता है। भाषा और शब्दों का चयन सही से करें अन्यथा आप के रिश्ते बुरी तरीके से प्रभावित होते हुए नजर आएंगे। आय के नए-नए साधन बनते दिखेंगे। धन के लिहाज से यह समय अच्छा बोला जा सकता है। विदेश यात्रा के भी पूरे पूरे योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए इस समय में सेहत का ध्यान रखना बहुत अधिक आवश्यक है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको बहुत बड़ी बड़ी परेशानी हो सकती है। सर्जरी जैसी चीजें भी होती हुई दिख सकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धन लाभ के लिए यह समय अच्छा बोला जा सकता है। अचानक ही आपको कहीं ना कहीं से धन की प्राप्ति होती हुई दिखने वाली है।

सिंह राशि 

यह समय शादी विवाह का समय बोला जा सकता है। जिन लोगों के सामने अभी समस्या यह थी कि उनकी शादी विवाह में दिक्कतें आ रही थी, शादी विवाह के रिश्ते आते थे और वे टूटते हुए दिखते थे तो इस समय में आप अपने रिश्ते की बात को लेकर आगे बढ़े। आपको अच्छे रिश्ते प्राप्त होंगे और आपके रिश्ते पक्के होते हुए नजर आएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा नहीं बोला जा सकता है। उच्च अधिकारियों से भी आपको पूरा पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातकों को शत्रुओं से बचकर रहना चाहिए। शत्रु आपको बहुत अधिक परेशान करने का काम करने वाले हैं। मानसिक तनाव बढ़ने वाला है। नई नौकरी के योग बनते हुए दिख रहे हैं। धन के लिहाज से अगर देखा जाए तो पैसा, संपत्ति का भी लाभ प्राप्त होता हुआ दिखने वाला है।नया काम शुरू करना चाहते हैं तो माता-पिता या फिर ससुराल पक्ष की तरफ से आपको धन प्राप्त हो जाएगा। आप नया काम शुरू कर सकते हैं यह समय उत्तम बोला जा सकता है।

तुला राशि 

तुला राशि वाले जातकों को सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। नौकरी के क्षेत्र में, व्यापार के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होती हुई दिखेगी। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय अच्छा बोला जा सकता है। नए रिश्ते शुरू होते हुए नजर आ सकते हैं। जो जातक काफी लंबे समय से अकेले हैं उनका प्रेम प्रसंग शुरू होते हुए दिखेगा। आय के नए साधन खुलते हुए नजर आएंगे। संतान की तरफ से जरूर आपको इस समय में कोई ना कोई दुख प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए तनाव का समय बोला जा सकता है। आप इस समय में तनाव से घिरते हुए नजर आएंगे लेकिन पैतृक संपत्ति का आपको जरूर लाभ प्राप्त होने वाला है। नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपको इस समय का लाभ उठाना चाहिए। आप प्लानिंग करेंगे और नया वाहन ले सकते हैं।नौकरी में प्रमोशन होता हुआ नजर आ सकता है।

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए यह समय अच्छा बोला जा सकता है। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ नजर आएगा। छात्र सफल होते हुए नजर आने वाले हैं। नई नौकरी प्राप्त होती हुई दिखने वाली है। धन के लिए समय अच्छा है। विदेश यात्रा पर भी निकलते हुए नजर आ सकते हैं। यह समय अच्छा है नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। 

मकर राशि 

मकर राशि को अगर देखें तो आर्थिक लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। जमीन खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। नया घर खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। शादी विवाह की बातें आपकी आगे बढ़ते हुए नजर आएगी लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य की तरफ से आपको जरूर परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए भी समय अच्छा बोला जा सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। शादी विवाह में सफलता प्राप्त होती नजर आएगी। जो लोग काफी लंबे समय से दूर दूर रह रहे हैं, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहे हैं तो वह विवाद भी खत्म होते हुए नजर आएंगे और एक अच्छा समय आप दोनों बिताते हुए नजर आ सकते हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त हुआ नजर आएगा। नया काम शुरू करते हुए दिख सकते हैं।

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए भी समय अच्छा बोला जा सकता है। अनावश्यक धन खर्च ना करें। बहुत अधिक खर्चे आपको परेशान करने का काम करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होता नजर आएगा। सेहत के प्रति थोड़ा सा आपको सचेत रहना है। कोर्ट कचहरी में किसी भी मामले में फंसना नहीं चाहिए।

 

ज्योतिषाचार्य से पूछिए कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला समय- बात करें

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp