प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Mumbai Indians : List of Team Players, Mi Match List, Predictions in Hindi


Monday, 21 March 2022
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस 2022 | Mumbai Indians IPL 2022

 

मुंबई इंडियन्स(Owner) स्वामित्व : इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटिड (मुकेश अंबानी)

कप्तान : रोहित शर्मा

कोच : महेला जयवर्धने

ऑक्शन बजट : 13.05 करोड़ रुपए

आईपीएल (IPL) विजेता : 2013, 15, 17, 19

आईपीएल (IPL) उपविजेता : 2010

ऑक्शन खर्च बजट : 11.1 करोड़

 

मुंबई इंडियंस (MI)

 

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है। जिसने अपना बेहतरीन प्रदर्शन देकर आईपीएल के अभी तक पूरे 5 खिताब अपने नाम किए हैं। हमेशा से ही इस टीम के एक से एक धुरंधर खिलाड़ियों ने विरोधी टीम को मात दी है। मुंबई इंडियंस ने जब  2008 में पहला मैच खेला। उस वक्त कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की 5 वी रैंक आई। जो काफी आकर्षित करने वाली थी। साल 2009, 2010, 2011 में लगातार अच्छी मेहनत करने के बाद सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने क्रमश: सातवीं, दूसरी और तीसरी रैंक प्राप्त की।  2012 में हरभजन सिंह ने इस पार्टी का नेतृत्व किया और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाकर के बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन दिया और उस समय मुंबई इंडियंस की चौथी रैंक आई। अगले साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने कमाल दिखाया और आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। 2013 से और आज तक रोहित शर्मा किस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। तब से अभी तक यह टीम पांच खिताब जीत चुकी है। 2013, 2015, 2017,  2019 और 2020 में 5 बार मुंबई इंडियंस के सर पर आईपीएल का ताज चढ़ा है। इस बार 2022 में आईपीएल का 15 वां सीजन में मुंबई इंडियंस प्रदर्शन देखने लायक होगा। इस बार आईपीएल लीग का यह सीजन 51 दिनों तक होगा। टूर्नामेंट 9 अप्रैल से शुरू होगा जो 29 मई तक चलेगा। अब देखना होगा कि यह टीम किस-किस टीम को मात देती है। मुंबई इंडियंस के भाग्य हमेशा चमकता रहा है। लेकिन देखना होगा कि इस बार भी क्या मुंबई इंडियंस अपना भाग्य चमका पाएगी।  आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस की कुंडली।


मुंबई इंडियंस की कुंडली | Mumbai Indians Kundli 


मुंबई इंडियंस की राशि सिंह है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं और सूर्य जिसके ऊपर भी अपने शुभ दृष्टि डालते हैं उसे अपनी तरह ही प्रकाशित कर देते हैं और मुंबई इंडियंस के ऊपर भी सूर्य देव की शुभ दृष्टि चल रही है। जिसके चलते इसने आईपीएल 2020 में कमाल कर दिखाया और अपना वर्चस्व पूरी दुनिया में कायम किया। 2022 में मुंबई इंडियंस की कुंडली पर ग्रहों की स्थिति शुभ रहेगी। जिसके चलते मुंबई इंडियंस अच्छे से मेहनत करके अपना मुकाम हासिल कर सकती है। हो सकता है कि इस बार भी मुंबई इंडियंस का खिताब अपने नाम कर लें। मुंबई इंडियंस के अंक ज्योतिष से देखा जाए तो मुंबई इंडियंस के अंग्रेजी वर्णों का योग मूलांक 2 बनता है जोकि चंद्रमा का अंक है। वहीं इसके लघु नाम का अंक 5 है और यह अंक बुध का होता है। बुध और चंद्रमा दोनों ही ज्यादातर शुभ फल ही देते हैं। मुंबई इंडियंस को इस बार भी शुक्र, सूर्य और चंद्रमा की शुभ दृष्टि मिलेगी। जिससे इसके सितारे पूरी तरह से चमकते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस सभी टीमों को मात देते हुए का यह खिताब भी अपने नाम कर सकती है। आईपीएल के 15वें सीजन में यदि जी तोड़ मेहनत करती है तो बाकी सभी टीमों को मुंह की खानी पड़ेगी और मुंबई इंडियंस की बल्ले बल्ले हो जाएगी।

 

मुंबई इंडियंस की टीम | Mumbai Indians Team

 

नीलामी के बाद मुंबई की पूरी टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, देवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मो. अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलेन

 

MUMBAI INDIANS (MI) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- मुंबई इंडियंस

 

सीरियल नंबर

         खिलाड़ी       देश      बेस प्राइज            कीमत
1. रोहित शर्मा   भारत         रिटेन         16 करोड़ रुपये
2. जसप्रीत बुमराह   भारत         रिटेन          12 करोड़ रुपये
3. सूर्यकुमार यादव   भारत         रिटेन           8 करोड़ रुपये
4. कीरोन पोलार्ड   वेस्टइंडीज         रिटेन           6 करोड़ रुपये
5. ईशान किशन  भारत       2 करोड़           15.25 करोड़
6. डिवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका        20 लाख             3 करोड़
7. बासिल थंपी भारत       30 लाख             30 लाख
8. मुरुगन अश्विन भारत       20 लाख             1.60 करोड़
9 अर्जुन तेंदुलकर भारत       30 लाख              40 लाख 
10 मुरुगन अश्विन भारत      20 लाख            1.60 करोड़
11 जयदेव उनादकट भारत 75 लाख           1.30 करोड़
12 मयंक मार्कंंडे भारत 50 लाख            65 लाख
13. एन तिलक वर्मा भारत 20 लाख           1.7 करोड़
14. संजय यादव भारत 20 लाख           50 लाख
15. जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड 2 करोड़          8 करोड़
16. डेनियल सैम्स ऑस्ट्रेलिया 1 करोड़          2.6 करोड़
17. टिम डेविड सिंगापुर 40 लाख          8.5 करोड़
18. राइली मेरेडिथ ऑस्ट्रेलिया 40 लाख           1 करोड़
19. मोहम्मद अरशद खान भारत 20 लाख          20 लाख
20. राहुल बुद्धी भारत 20 लाख          20 लाख
21. रित्तिक शौकीन भारत 20 लाख          20 लाख
22. रमनदीप सिंह भारत 20 लाख          20 लाख
23. टायमल मिल्स इंग्लैंड 1 करोड़         1.5 करोड़
24. आर्यन जुयाल भारत 20 लाख          20 लाख
25. अनमोलप्रीत सिंह भारत 20 लाख         20 लाख

 

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल | MUMBAI INDIANA (MI) IPL 2022 SCHEDULE 

 

 

क्रमांक तारीख बनाम समय वेन्यू
1 27 मार्च  दिल्ली कैपिटल्स(A) 03:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
2 02 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स(A) 03:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
3 06 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स(A) 07:30 PM एमसीए स्टेडियम पुणे
4 09 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(B) 03:30 PM एमसीए स्टेडियम पुणे
5 13 अप्रैल पंजाब किंग्स(B) 07:30 PM  एमसीए स्टेडियम पुणे
6 16 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स(A) 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
7 21 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स(B) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
8 24 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंट्स(A) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
9 30 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स(A) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
10 06 मई  गुजरात टाइटन्स(B) 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
11 09 मई  कोलकाता नाइट राइडर्स(A) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
12 12 मई  चेन्नई सुपर किंग्स(B) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
13 17 मई  सनराइजर्स हैदराबाद(B) 03:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
14 21 मई  दिल्ली कैपिटल्स(A) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम 

 

Disclaimer: We would like to add that the IPL Team names, logos, IPL Marks and texts used are the sole property of IPL. These cricket information and predictions are provided for astrological, academic and research purposes only and doesn't support any kind of illegal or immoral activities such as betting. Kindly do not carry out such activities and stay true to law.

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp