प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

RCB Team IPL 2022 Full Players List: आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम, यहां देखिए


Wednesday, 23 March 2022
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB) | 

 

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (Owner) स्वामित्व : युनाइटिड स्पिरिट्स लिमिटिड USL (विजय माल्या)

कप्तान : विराट कोहली

कोच : साइमन कैटिच

आईपीएल (IPL) विजेता : नहीं

आईपीएल (IPL) उपविजेता: 2009, 11, 16

ऑक्शन बजट : 27.90 करोड़

ऑक्शन बजट में से खर्च : 21.50 करोड़

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

आईपीएल की बड़ी टीमों में शामिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बारे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे।  जिससे आपको इस टीम के आने वाले आईपीएल में भविष्य का पता चलेगा। 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। इन्होंने एक ही बार कप्तानी संभाली और प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उसके बाद लगातार अगले सालों में कई कप्तानों के हाथ में इस टीम की बागडोर आई लेकिन परिणाम निराशाजनक ही रहा। साल 2013 में टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान बनाया गया। 2013 में विराट कोहली के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और तब से चैलेंज बेंगलुरु इसी तरह से धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ते हुए बीच में ही अटक जाती हैष यही कारण है कि आईपीएल में यह टीम एक बार भी विजेता नहीं बन पाई। हालांकि 2009, 2011 और 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उपविजेता बन चुकी है। पिछले आईपीएल यानी 2020 के पहले सीजन 13वें सीजन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जी-जान से खेलने के बाद भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया। आज तक भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल का खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया। अब आने वाले समय में यानि आईपीएल के 15वें सीजन में देखना होगा कि आरसीबी आईपीएल का खिताब अपने नाम कर पाती है या नहीं। हालांकि अब आईपीएल 2022 के सीजन में विराट कोहली टीम के कप्तान नहीं हैं. 

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कुंडली | RCB Team Kundli Astrology Prediction

 

आईपीएल के 14वें सीजन में धमाकेदार एंट्री करने के लिए आरसीबी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। 2021 की नीलामी में कुल 8 नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया गया था। इन खिलाड़ियों को अच्छी कीमत पर खरीदा गया था। इस बात आईपीएल 2022 की बात करें तो टीम पूरी तरह से बदल गयी है। विराट कोहली अब टीम के कप्तान नहीं हैं। फाफ ड्यूप्लेसी के हाथों में कप्तानी है। आरसीबी की किस्मत आईपीएल में हमेशा से ही खराब चलती आई है। जिसके कारण आईपीएल का कोई भी किताब आरसीबी के हाथ नहीं लग पाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कुंडली की बात करें तो इसकी राशि तुला है और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। आरसीबी के अक्षरों का योग 7 अंक होता है। जिसके स्वामी केतु है और साथ ही इसी लघु नाम के वर्णों का योग भी 7 है। जिसके कारण केतु टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। जिस तरह से शुक्र ग्रह शुभ है। उसी तरह से केतु ग्रह को अशुभ माना गया है। दोनों ग्रह के सहयोग के कारण ही आरसीबी सही प्रदर्शन देगी लेकिन शुभ संकेत ना मिलने के चांस ज्यादा है। इस बार भी हो सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बार फिर से जीत का इंतजार करना पड़े। शुक्र ग्रह आरसीबी का पूरा साथ देगा। जिसके कारण ही अंतिम चार में जगह बना सकती है और सेमीफाइनल तक पहुंचने की भी पूरी उम्मीद है। अब देखते हैं कि आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी कैसे प्रदर्शन देती है ।

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम | ROYAL CHALLENGERS BANGALORE IPL 2022 TEAM: Full RCB Squad 2022

सीरियल नंबर

          खिलाड़ी         देश       बेस प्राइज         कीमत
1.      विराट कोहली       भारत           रिटेन     15 करोड़ रुपये
2.       ग्लेन मैक्स्वेल      ऑस्ट्रेलिया           रिटेन     11 करोड़ रुपये
3.      मोहम्मद सिराज       भारत           रिटेन      7 करोड़ रुपये
4.     फाफ डुप्लेसिस    दक्षिण अफ्रीका         2 करोड़      7 करोड़ रुपये
5.     हर्षल पटेल      भारत         2 करोड़      10.75 करोड़
6.     वानिंदु हसरंगा      श्रीलंका         1 करोड़      10.75 करोड़
7..     जोश हेजलवुड       ऑस्ट्रेलिया         30 लाख       2.40 करोड़
8.      अनुज रावत       भारत         20 लाख       3.40 करोड़
9.      आकाशदीप        भारत         20 लाख       20 लाख
10.     महिपाल लोमरोर        भारत        20 लाख        95 लाख
11.     शरफेन रदरफोर्ड        वेस्टइंडीज          1 करोड़        1 करोड़ रुपये
12.     जेसन बेहरनडॉफ        ऑस्ट्रेलिया          75 लाख        75 लाख
13.     सुयश प्रभुदेसाई       भारत          20 लाख        30 लाख
14.      चामा मिलिंद        भारत           20 लाख        25 लाख
15.      अनीश्वर गौतम        भारत           20 लाख        20 लाख
16.      फिन एलेन        न्यूजीलैंड           50 लाख       80 लाख
17.       शाहबाज अहमद         भारत           30 लाख        2.4 करोड़
18.       कर्ण शर्मा         भारत           50 लाख        50 लाख
19.       दिनेश कार्तिक         भारत           2 करोड़        5.50 करोड़
20.       लवनिथ सिसोदिया        भारत          20 लाख        20 लाख
21.       सिद्धार्थ कौल        भारत          75 लाख        75 लाख
22.         डेविड विली        इंग्लैंड          2 करोड़         2 करोड़

 

Royal Challengers Bangalore (RCB) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम

रिटेन प्लेयर्स: विराट कोहली, ग्लैन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज

नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स: फाफ डू प्लेसिस, आकाश दीप, अनुज रावत, शाहबाज अहमद), महिपाल लोमरोर, शरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरनडॉर्फ, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसारंगा, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, फिन एलन, सुयाष प्रभुदेसाई, चामा वी मिलिंद, अनीशवर गौतम, नवनीत सिसौदिया, सिद्दार्थ कौल और लुविंथ सिसौदिया, डेविड विले।

 

2021 IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा शिड्यूल | RCB IPL 2022 Schedule

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल

क्रमांक तारीख बनाम समय वेन्यू
1 27 मार्च  पंजाब किंग्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
2 30 मार्च कोलकाता नाइट राइडर्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
3 05 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स 07:30 PM  वानखेड़े स्टेडियम
4 09 अप्रैल मुंबई इंडियंस 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
5 12 अप्रैल  चेन्नई सुपर किंग्स 07:30 PM  डीवाय पाटिल स्टेडियम
6 16 अप्रैल  दिल्ली कैपिटल्स 07:30 PM  वानखेड़े स्टेडियम
7 19 अप्रैल  लखनऊ सुपर जायंट्स 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
8 23 अप्रैल  सनराइजर्स हैदराबाद 07:30 PM  ब्रेबोन स्टेडियम
9 26 अप्रैल  राजस्थान रॉयल्स 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
10 30 अप्रैल  गुजरात टाइटन्स 03:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
11 04 मई  चेन्नई सुपर किंग्स 07:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
12 8 मई  सनराइजर्स हैदराबाद 03:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
13 13 मई  पंजाब किंंग्स 07:30 PM  ब्रेबोन स्टेडियम
14 19 मई  गुजरात टाइटन्स 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम 

 

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp