प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

इस्कॉन मंदिर दिल्ली


Thursday, 18 March 2021
इस्कॉन मंदिर दिल्ली

इस्कॉन मंदिर दिल्ली

धरती पर प्रेम सिखाने के लिए राधा-कृष्णा ने जन्म लिया और बहुत-सी लीला दिखाई। आज भी श्री राधा कृष्ण के प्रेम को याद किया जाता है। राधा कृष्ण का प्रेम अटूट और परम पवित्र था। उन्हीं के प्रेम के प्रतीक भारत में बहुत से मंदिर है। जहां पर श्री राधा कृष्ण की पूजा की जाती है। सभी मंदिर बेहद खूबसूरत और वास्तुकला में नायाब है। चलिए तो आज हम आपको ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए भारत में विख्यात है।

 

 

 

जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के इस्कॉन मंदिर के बारे में।  इस्कॉन का पूरा नाम इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस है। दिल्ली का ये मंदिर उन 40 इस्कॉन मंदिरों में शामिल है। जो भारत में जगह-जगह पर बने हुए हैं।

 

 

 

इस्कॉन मंदिर का निर्माण

 

मंदिर का निर्माण 1998 में किया गया था। इस्कॉन मंदिर की वास्तुकला इतनी नायाब और खूबसूरत बनी हुई है कि लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर को श्री श्री राधा पार्थसारथी के नाम से भी जाना जाता है। जन्माष्टमी पर यहां पर इतना हर्षोल्लास होता है कि श्रद्धालु श्री राधा कृष्ण के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में आते होते हैं। माना जाता है इस मंदिर का निर्माण हरे कृष्णा सम्प्रदाय ने किया था। श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को हर जगह से फैलाने के उद्देश्य से मंदिर को बनाया गया।

 

इस्कॉन मंदिर का अद्भुत नजारा

इस्कॉन मंदिर की खूबसूरती अंदर से लेकर बाहर तक बेहद आकर्षित है। रूसी कलाकारों ने इसे बड़ी खूबसूरती से सजाया है। यहां राधा कृष्ण के अलावा सीताराम के जीवन वृतांत को भी दर्शाया गया है। मंदिर में एक सेंट्रल हॉल बना है। जहां पर राधा कृष्ण के साथ-साथ और भी देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इस हॉल के अंदर शांति वातावरण स्थित रहता है। जहां पर श्रद्धालु मन में आध्यात्मिक का भाव प्रकट करने के लिए बैठकर कुछ पल राधा कृष्ण के चरणों में बिताते हैं। यहां की शांति कुछ ऐसी है कि आपका मन कितना भी विचलित हो स्थिर होकर श्री राधा कृष्ण के चरणों में लग जाता है। मंदिर में हमेशा राधे-राधे, हरे रामा हरे कृष्णा की लगन भक्तों में देखने को मिलती है।

 

इस्कॉन मंदिर की विशेषता

इस्कॉन मंदिर सुंदर होने के साथ-साथ एकता का भी प्रतीक है। यहां दर्शन करने के लिए किसी भी जाति और सम्प्रदाय के लोगों आने की अनुमति है। भगवान श्री कृष्ण ने मनुष्यों के लिए उद्धार के ले जन्म लिया और वो सभी के लिए एक समान है। वो आज भी अपने भक्तों की मनोकामना को पूरी करने में देर नहीं लगाते हैं।

 

 

 

इस्कॉन मंदिर में महाभारत, रामायण और भगवत गीता को बड़े अच्छे से मल्टीमीडिया शो के द्वारा समझाया जाता है।

 

 

जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय दिन है। इस अवसर पर यहां पर भव्य आयोजन किया जाता है। उत्सव में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आकर श्री कृष्ण पर फूलों की वर्षा करते हैं।

 

इस्कॉन मंदिर में एक लाइब्रेरी भी है। जहां पर आध्यात्मिक किताबों का एक बड़ा संग्रह है। आप किसी भी आध्यात्मिक किताब को पढ़ने के लिए ले सकते हैं।

 

मंदिर में बिना प्याज लहसुन का खाना परोसा जाता है। दरअसल, मंदिर परिसर में गोविंदा रेस्टोरेंट बना हुआ है। जहां पर सात्विक भोजन बनाया जाता है।

 

यहां पर पूजा बड़े ही नियम के साथ ही जाती है। 24 ब्राह्मण आध्यात्मिक नियमों के अनुसार यहां पर श्रीकृष्ण भगवान की मुख्य मंगला आरती, धूप आरती, राजभोग आरती, संध्या आरती और शयन आरती करते हैं।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp