प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

जगन्नाथ पुरी मंदिर, ओड़िशा


Thursday, 18 March 2021
जगन्नाथ पुरी मंदिर, ओड़िशा

जगन्नाथ पुरी मंदिर, ओड़िशा

 

श्री कृष्ण भगवान विष्णु के 8 वें अवतार माने जाते हैं। उन्होंने अवतार लेने के बाद बहुत-सी नर लीलाएं की। भगवान श्री कृष्ण आज भी धरती पर मौजूद है। जो जगन्नाथ पुरी मंदिर में रहते हैं। जगन्नाथ पुरी श्री कृष्ण भगवान को समर्पित है। जो ओड़िशा राज्य के समुद्र तट पर स्थित है। जगन्नाथ पुरी मंदिर आर्कषण होने के साथ-साथ चमत्कारी भी है। पूरी के इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ उनके भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान है। इन तीनों की मंदिर में काठ की मूर्ति है। लकड़ी की मूर्ति वाला यह देश का सबसे अनोखा और विख्यात मंदिर है। जगन्नाथ पुरी की मंदिर की विशेषताएं तमाम है, जिन्हें जाने से आप जरूर जगन्नाथ पुरी के दर्शन के लिए जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं जगन्नाथ पुरी का इतिहास और बहुत सी विशेषताएं

 

जगन्नाथ पुरी का इतिहास

जगन्नाथ पुरी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर का पहला प्रमाण महाभारत के वनपर्व में मिला था। उस दौरान आदिवासी विश्ववसु ने नीलमाधव के रूप में इनकी पूजा की थी। जबकि जगन्नाथ मंदिर का निर्माण मालवा के राजा इंद्रदयुम्न ने कराया था। दरअसल, राजा इंद्रदयुम्न के सपने में जगन्नाथ भगवान ने दर्शन देकर कहा कि नीलांचल पर्वत पर गुफा में मेरी एक मूर्ति है उसे नीलमाधव कहते हैं तुम एक मंदिर बनवा कर उसमें वह मूर्ति स्थापित कर दो। राजा ने भगवान विष्णु के आदेश अनुसार नीलमाधव मूर्ति की खोज शुरू कर दी। राजा को मूर्ति मिल गई थी लेकिन उनके अनन्य भक्त विश्ववसु की भक्ति के कारण वह मूर्ति वहां से नहीं आ आई। जिसके बाद राजा ने विशाल मंदिर बनवाया और भगवान विष्णु ने दोबारा से राजा को दर्शन देकर कहा कि तुम समुद्र में तैर रहा पेड़ का बड़ा टुकड़ा उठा कर लाओ और उसकी मूर्ति बनवाकर स्थापित कर दो तब राजा ने जगन्नाथ और उनके भाई-बहन की मूर्ति की मंदिर में स्थापना कराई।

यह भी माना जाता है कि वर्तमान मंदिर की स्थापना सातवीं सदी में हुई थी यह मंदिर 3 बार तोड़ा जा चुका है। 1174 इसे ओडिशा के शासक अनंग भीमदेव ने इसका जीणोद्धार कराया।

 

मंदिर के चमत्कार

12 साल में बदली जाती हैं जगन्नाथ की मूर्तियां

 

 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जगन्नाथ पुरी मंदिर में तीनों मूर्तियों को हर 12 साल बाद बदला जाता है। पुरानी मूर्तियों की जगह नई मूर्तियां लगाई जाती हैं। मूर्ति बदलने की इस प्रक्रिया से जुड़ा एक बेहद आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि जिस वक्त मूर्ति बदली जाती है पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है और पूरे मंदिर में अंधेरा होने के बाद ही मूर्तियां बदली जाती है। मूर्ति बदलते वक्त मंदिर के अंदर केवल मूर्ति बदलने वाला पुजारी ही जाता है और बाहर सीआरपीएफ की सुरक्षा तैनात कर दी जाती है। मूर्ति बदलते वक्त पुजारी की आंखों पर पट्टी बांधी जाती है और जिसके बाद मूर्ति बदलने की प्रक्रिया शुरू होती है। आपको हैरानी होगी कि मूर्तियों में ब्रह्मपदार्थ निकालकर नई मूर्तियों में लगा दिया जाता है। इस ब्रह्म पदार्थ के बारे में आज तक कोई भी नहीं जान पाया है। कहा जाता है कि यदि इस ब्रह्मपदार्थ को देखना नहीं चाहिए है। यदि किसी ने देख लिया तो सब कुछ नष्ट हो जाएगा।

 

मंदिर के ऊपर नहीं उड़ते हैं पक्षी

जगन्नाथ पुरी मंदिर के बारे में एक चमत्कार यह भी है कि इस मंदिर के ऊपर कभी भी किसी पक्षी को उड़ते हुए नहीं देखा गया है। इसलिए हवाई जहाज हेलीकॉप्टर को मंदिर के ऊपर से उड़ने की इजाजत नहीं है।

 

मंदिर की विशाल रसोई

जगन्नाथ मंदिर में दुनिया की सबसे बड़ी रसोई है। इस रसोई में 800 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। कहा जाता है कि यदि हजार लोगों को खाना बना हो तो लाखों लोग उस खाने को खा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर में सिर्फ लकड़ी से ही खाना बनाया जाता है और सात बर्तनों को एक साथ रख कर खाना बनता है। जिसमें सबसे ऊपर वाले बर्तन में सबसे पहले प्रसाद बनकर तैयार होता है।

 

जगन्नाथ मंदिर का उत्सव

जगन्नाथपुरी में विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाती है। जिस दौरान मेला लगाया जाता है। ये यात्रा मंदिर से प्रारंभ होती है और जगन्नाथ पुरी की मौसी गुंडिचा मंदिर तक संपन्न होती है। यह बहुत ही भव्य यात्रा है। जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होते हैं और हर जगह केवल भक्तों का तांता ही नजर आता है।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp