प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

कंदारिया महादेव मंदिर


Thursday, 18 March 2021
कंदारिया महादेव मंदिर

कंदारिया महादेव मंदिर

भगवान महादेव के विश्व भर में हजारों मंदिर है। जिनमें नियमित रूप से भगवान शंकर को पूजा जाता है। शिव-शंकर बड़े ही दयालु है वह अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं। महादेव जी के भव्य मंदिरों में शामिल कंदारिया मंदिर भव्यता और सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर वास्तु कला देखने के लिए सबसे उत्तम है। कंदारिया महादेव जी का मंदिर मध्य प्रदेश के खजराहों में स्थित है। सुंदरता के कारण इस मंदिर को चतुर्भुज मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला सबसे विचित्र और निराली है। आइए जानते हैं इस मंदिर की और बहुत-सी खास बातें

 

 

कंदरिया महादेव मंदिर का इतिहास

कंदारिया महादेव मंदिर मध्ययुगीन काल के मंदिरों में सबसे ज्यादा संरक्षित मंदिर माना जाता है। कंदारिया महादेव जी का मंदिर का निर्माण चंदेल वंश के पराक्रमी राजा विद्याधर ने 1025-1050 के आसपास कराया था। महाराज विद्याधर बड़े ही पराक्रम और साहसी राजा थे। इन्होंने 1019 के आक्रमण में गजनी के मोहम्मद गज़नवी के साथ लड़ाई की थी। लड़ाई में विद्याधर अपना को पराक्रम दिखाया और मोहम्मद से युद्ध किया लेकिन युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकल पाया। जिसके बाद मोहम्मद को वापस जाना पड़ा। 1022 में मोहम्मद ने एक बार फिर से राजा विद्याधर को युद्ध के लिए ललकारा। उसने कालिंजर के किले पर हमला कर दिया मगर वह अपनी सभी मंसूबों में नाकाम रहा और राजा विद्याधर ने मुहम्मद पर जीत हासिल की। जीत की खुशी में शक्तिशाली शासक विद्याधर ने कंदारिया महादेव मंदिर का निर्माण कराया और मंदिर को भगवान शिव को समर्पित किया। विद्याधर ने इस मंदिर का निर्माण कुछ इस तरह से किया कि लोग कंदारिया महादेव मंदिर को देखने आएं तो मंदिर को कभी भी भूल ना पाए।

 

 

कंदरिया महादेव मंदिर की अद्भुत वास्तु कला

कंदारिया मंदिर को अद्भुत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। कंदारिया महादेव मंदिर खजुराहो के सबसे भव्य मंदिरों में से एक है। जिसकी ऊंचाई 31 मीटर है, यह मंदिर मध्यप्रदेश के खजुराहो का सबसे बड़ा मंदिर है। इसका परिसर 6 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस परिसर में कंदारिया मतंगेश्वर और विश्वनाथ मंदिर भी शामिल है। मंदिर की दीवारों पर विशिष्ट बलुआ पत्थर से बनी संरचनाओं की कामुकता आत्मक प्रतिनिधित्व किया गया है । जानकार आश्चर्य होगा कि कंदारिया महादेव जी के मंदिर की दीवारों पर में 800 से भी ज्यादा महिलाओं के चित्र बने हुए हैं।  कंदारियामंदिर के परिवार में हिंदू और जैन धर्म के 85 के करीब मंदिर है इस मंदिर के सामने खड़ा पहाड़ है

 

कंदारिया महादेव मंदिर में भव्य उत्सव

मंदिर में एक डांस फेस्टिवल किया जाता है जो हर साल फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाता है। इस उत्सव में दुनिया भर के प्रसिद्ध डांसर दूर-दूर से आते हैं और लोग उनकी प्रस्तुति देखने आते हैं। भगवान महादेव का मंदिर में महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। कंदारिया महादेव सभी अधूरे काम पूर्ण करते हैं। लोग दूर-दूर से आकर भगवान कंदारिया का आशीर्वाद पाते हैं और बड़े उत्सव से महाशिवरात्रि के मौके पर उपवास करते हैं।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp