प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

कन्या संक्रांति की व्रत और विधि


Saturday, 20 March 2021
कन्या संक्रांति की व्रत और विधि

कन्या संक्रांति की व्रत और विधि

 

भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर कहा जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्मा जी के कहने पर महल और अस्त्र शस्त्रों का निर्माण किया इसलिए लोग काम करने की कुशलता को बढ़ाने के लिए तरक्की के लिए भगवान विश्वकर्मा को इन्हें पूजते हैं। लोग इनके लिए व्रत रखकर इन्हें मनाते हैं। आइए जानते हैं कि भगवान विश्वकर्मा के लिए कौन से दिन व्रत रखा जाता है।

 

 

कन्या सक्रांति: 17 सितंबर 2021 दिन शुक्रवार

भगवान विश्वकर्मा के लिए लोग कन्या सक्रांति के दिन व्रत रखते हैं। साल में 12 सक्रांति आती है।य जिसमें कन्या संक्रांति भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में आती है। इस सक्रांति का बड़ा महत्व है क्योंकि इस दिन विश्वकर्मा जी का पूजन किया जाता है। बंगाल और उड़ीसा में इस व्रत को सबसे ज्यादा करते हैं।

 

कन्या सक्रांति

कन्या संक्रांति तब आती है जब सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है। कन्या सक्रांति पर लोग व्रत करके दान देते हैं। इस दिन जलाशय और नदी में स्नान करने का बहुत महत्व है। लोग स्नान आदि करके व्रत करते हैं और भगवान विश्वकर्मा को मनाते हैं।

 

कन्या सक्रांति की पूजन विधि

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजन स्थल को साफ करके भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर लगाएं।

 

भगवान विश्वकर्मा के व्रत का संकल्प लेते हुए पूजन के लिए पुष्प, धूप, दीप और फल एक थाली में रखें।

 

 

पुष्प को हाथ में लेकर और ओम कूमयि नम:, ओम अन्नतम् नम:, ओम पृतिव्यै नम: मंत्र का जाप करें।

 

इस मंत्र का जाप कम से कम 11 बार जरूर करें।

 

उसके बाद भगवान को पुष्प अर्पित कर दें और जो भी आप प्रसाद भोग के लिए लाए हैं उसका भोग लगा दें।

 

 

 

बाद में विश्वकर्मा जी विधि पूर्वक आरती उतारें।

 

इस व्रत में व्यवसाय संबंधित औजारों का भी पूजन किया जाता है और हवन आदि करके भगवान विश्वकर्मा से काम की कुशलता के लिए प्रार्थना की जाती है।

 

 

 

कन्या संक्रांति व्रत का महत्व

 

यदि इस व्रत को नए काम की शुरुआत से पहले किया जाए तो काम में तरक्की मिलती है और धन-धान्य की कमी नहीं रहती। व्रत के प्रभाव से काम करने में कुशलता प्राप्त होती है और युवाओं को नौकरी प्राप्त होती है।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp