प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

जानें हिंदू धर्म में कन्या दान का क्या महत्व है?


Friday, 19 March 2021
जानें हिंदू धर्म में कन्या दान का क्या महत्व है?

 जानें हिंदू धर्म में कन्या दान का क्या महत्व है?

 

हिंदू धर्म में दान पुण्य का बड़ा महत्व है। हिंदू धर्म में शादी विवाह में कई प्रकार की रस्में की जाती हैं। लेकिन कहा जाता है कि शादी विवाह में कन्यादान की सबसे बड़ी रस्म पूरी होने के बाद ही विवाह पूरा होना माना जाता है। हिंदू धर्म में जब कोई माता-पिता अपनी पुत्री की शादी करते हैं। तो उसमें वर के हाथ में अपनी बेटी का हाथ सौंपता है। तो उसे कन्यादान कहा जाता है और उन माता पिता को बहुत भाग्यशाली माना जाता है।

 

हिंदू धर्म में कन्या को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। लेकिन कन्या को पराया धन भी कहा जाता है। पिता एक दिन अपनी बेटी की शादी कर दूसरे परिवार के हाथों सौंप देता है। इस विवाह में वर के हाथ में सौंपने वाली रस्म को कन्यादान कहते हैं। इस रस्म में पिता अपनी बेटी के हाथों में हल्दी लगाकर रस्म पूरी करता है। जिसे आम भाषा में हाथ पीले करना कहते हैं। इसके बाद पिता अपनी बेटी का हाथ वर के हाथ में रखकर फूल रखता हैं। वहीं मंत्रोच्चारण के साथ पिता अपनी पुत्री को वर के हाथों सौंप देता है।

 

-जानें क्यों किया जाता है कन्यादान

वेदों और पुराणों के अनुसार विवाह में वर को भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है। विष्णु के रूप में वर कन्या के पिता की हर बात मानकर वचन देता है कि वह उनकी पुत्री को खुश रखेगा। वहीं पिता अपनी पुत्री का हाथ इस आशा से देता है कि उसकी बेटी को ससुराल में हर सम्मान और प्रेम मिलेगा। ऐसे ही कन्या भी वचन देती है कि वह सभी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए सभी आज्ञाओं का पालन करेगी। इन वचनों के महत्वता को देखते हुए ही विवाह में कन्यादान की रस्म को महत्वपूर्ण माना गया है।

 

-हिंदू धर्म में कन्यादान को क्यों कहा गया है महादान

पौराणिक मान्यता के अनुसार हिंदू धर्म में कन्यादान को महादान माना गया है। ऐसा माना गया है कि जिन माता पिता को कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उनके लिए इस पुण्य से बड़ा कुछ नहीं है। यह दान उनके लिए मोक्ष प्राप्ति और स्वर्ग का रास्ता खोलता है।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp