तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए अगर इनके भौतिक लक्षणों की बात करें तो यह जातको का सुंदर चेहरा, आकर्षण व्यवहार, बालोके मध्य में गंजापन हो जाता है, नाक इनकी थोड़ी मोटी होती है, दांतो के बीच में थोड़ी जगह होती है, मस्तक इनका काफी चौड़ा देखा जाता है, तुला राशि वाले जातकों के अन्य लक्षणों की बात करें तो यह दयालु, इमानदार, न्याय करने वाले होते हैं। यह जातक काफी भावुक होते हैं। पर इनको क्रोध भी जल्दी आ जाता है और जल्दी चला भी जाता है। यह अपने परिवार का अधिक ध्यान रखते हैं और वाद विवाद से काफी दूर रहते हैं। सदा अपने जीवन में न्याय प्रेम का समर्थन करते हैं। तुला राशि वालों की राशि होने के कारण कला के प्रति प्रेम दिखाते हैं। घूमने फिरने के काफी शौकीन होते हैं इसलिए यह अपने जीवन में अवश्य जल्दी परिवर्तन भी कर लेते हैं। उच्च कोटि का अपना जीवन व्यतीत करते हैं। यह अपने जीवन में वेशभूषा, फर्नीचर, वाहन इन सभी चीजों का सुख भोंकते हैं। यह जातक व्यापार में भी काफी कुशल पाए जाते हैं। यह जातक लोगों में भी काफी मान सम्मान प्राप्त करते हुए नजर आते हैं। यह जातक आमतौर पर सेल्समैन, मार्केटिंग, लाइसेंस अधिकारी, रिलेशनशिप मैनेजर जैसे पदों पर काफी उन्नति प्राप्त करते हैं। कलाप्रेमी भी पाए जाते हैं इन जातको को महिला के बीच में रहना काफी पसंद आता है। सौभाग्यशाली महिला इन्हें पसंद करती है।
तुला राशि वाले जातकों को आमतौर पर होने वाले रोग गुर्दो में रोग होने की संभावना ,मेरुदंड में दर्द, काफी संक्रमण रोग, महिलाओं को गर्भाशय में रोग होते हैं 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष की आयु में यह बहुत प्रगति करते हैं। अपने जीवन में 28 से 42 वर्ष की आयु में काफी धन अर्जित करते हैं। उसी प्रकार अपने जीवन में 8,15, 35,62 और 64 वर्ष इनके लिए अशुभ माना जाता है।
ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।