मेष राशि के भौतिक लक्षण एवं गुण
मेष राशि वालों जातको के भौतिक लक्षण की बात करें तो यह जातक मध्यम कद के पतला शरीर,लंबा चेहरा और गर्दन,चौड़ा मस्तक, कनपटी पर निशान, घुंघराले बाल यह सभी गुण इन जातकों में पाए जाते है। कन्या राशि वाले जातकों के लिए अगर आपके भौतिक लक्षण की बात करें तो जातक मध्यम कद वाले, काले बाल और आंखें सुस्त चाल अपने वास्तविक आयु से हमेशा कम प्रतीत होने वाले और चौड़ी छाती वाले देखे जाते है। इनकी सीधी नाक होती है पतली और तीखी आवाज इनमें आमतौर पर पाई जाती है। मेष राशि के जातकों में आखो में या गले पर कोई न कोई निशान होता है। मेष राशि के जातकों की बात करें तो यह बहुत ही बुद्धिमान होते हैं किसी भी मुद्दे पर बहस करना इन्हे काफी पसंद होता है। यह आमतौर पर अनेक भाषाओं के ज्ञानी पाए जाते हैं। मेष राशि के जातक किसी भी प्रक्रिया को समझने के लिए अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग करते हैं कई बार यूं भी देखा जाता है कि यह भावनाओ में आसानी से बह जाते हैं। यह जातक किसी भी विषय पर निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य ही करते हैं।
मेष राशि वालों के लिए सौभाग्यशाली वर्ष 16, 20, 28, 34, 41, 48 बताया गया है। मेष राशि वाले जातकों में कुछ इस प्रकार के लक्षण भी पाए जाते हैं। वह बहुत ही जिद्दी स्वभाव के हो होते हैं। उत्साही और उतावले कीसिम के होते हैं। मगर यह राशि वाले जातक स्पष्ट वादी व्यवहार, सौंदर्य कला प्रेमी स्वभाव के भी पाए जाते है। इन जातकों में वाद-विवाद में रुचि, झगड़ालू कुछ इस प्रकार के लक्षण भी आमतौर पर मेष राशि वाले जातकों में देखे जाते हैं तो वही मेष राशि वाले जातकों को जीवन के शुरुआती दौर में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह जातक घूमने फिरने की काफी शौकीन होते है। इन जातको को जीवन में मुश्किलें बनि रहती है। मेष राशि वाले जातक किसी भी योजना को बनाने और उसे पूरा करने में काफी रुचि दिखाते हैं और आखिरकार उसमे सफलता भी पा लेते है।
मेष राशि वाले जातक जीवन में कोई भी फैसला खुद लेना पसंद करते है। यह जातक आम तौर पर विपरीत लिंग वाले जातक की और खूब आकर्षित होते हुए नजर आते हैं। यह जातक आम तौर पर जीवन में सफलता प्राप्त कर ही लेते हैं। इन जातको के लिए प्रेम प्रसंग जैसे मामलो में कमजोर पाए जाते हैं। इन जातको को आमतौर पर परिवार के सदस्यों से काफी लगाव होता है। यह अपने परिवार के बीच में रहना पसंद करते हैं। मेष राशि वाले जातको के घर की सभी चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखना पसंद होता है। मेष राशि वाले जातकों को ज्यादातर सरकारी क्षेत्रों में उच्च पदों पर देखा जा सकता है। मेष राशि वाले जातक अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। यह जातक अपना कोई भी कार्य को तेजी से करना मे उत्सुकता दिखाते है। यह राशि चक्र की प्रथम राशि के कारण इनके अंदर बालक की तरह मासूमता का गुण भी पाए जाते हैं। यह जातक आम तौर पर साहसी और निडर होते हैं।
स्वभाविक रोग
मेष राशि वाले जातको को आम तौर पर स्वास्थ काफी स्वस्थ रहता हैं क्योंकि मेष राशि के जातक के स्वामी मंगल होते हैं इसलिए इन्हें कोई भी बड़ी बीमारी नहीं पाई जाती और आमतौर पर यह जातक निरोगी होते है। इन जातको को पेट से जुड़ी हुई कोई समस्या हो सकती है। इन जातको को सिर दर्द , जलन ,सिर की बीमारियां, लकवा, मिर्गी मुहासे, चेचक, मलेरिया आदि जैसे रोग आमतौर पर इनको परेशान करते हुए नजर आते हैं।
ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।