प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

ओम गं गणपतए नमः


Friday, 19 March 2021
ओम गं गणपतए नमः

ओम गं गणपतए नमः
प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता भगवान गणेश के बिना किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत नहीं की जा सकती है क्योंकि भगवान विष्णु ने श्री गणेश को प्रथम पूजनीय मानते हुए उन्हें वरदान दिया कि जो भी उनका पूजन सर्वप्रथम करेगा उसका हर काम सफल होगा। इन्हें शुभ और लाभ देने वाले देवता कहा जाता है। जो मनुष्य इनका पूजन करते हैं, उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है मगर ये जानना जरूरी है कि इनकी पूजा किस प्रकार से की जाती है तो आइए आज हम आपको बताएंगे  कि भगवान गणेश का पूजन करते समय कौन से मंत्र का जाप करना उपयोगी होता है और उस मंत्र का प्रभाव क्या है।

भगवान गणेश की पूजन के समय ओम गं गणपतए नमः या ओम गणेशाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप करने से घर में सुख शांति का वास होता है। शुभ और लाभ मिलते हैं और साथ ही रिद्धि सिद्धि की कृपा भी बनी रहती है।

मंत्र का प्रभाव
भगवान गणेश के पुत्र शुभ और लाभ है। जो मंत्र का जाप करता है। उसे शुभ लाभ के साथ-साथ रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति भी होती हैं। कभी भी उसके किसी काम में अड़चन नहीं आती।

विवाह, समारोह, उद्घाटन, नामकरण आदि में सबसे पहले ओम गं गणपति नमः मंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत की जाती है। इनका  विधिपूर्वक पूजन करने से काम सफल होते हैं।

भगवान श्रीगणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता हैय़ जो इनके मंत्र का सच्चे दिल से जाप करते हैं। ये उनके सभी दुख दर्द हर लेते हैं।

मंत्र के जाप से परिवार में सुख शांति का निवास होता है। घर में लक्ष्मी आती है।

दुख घड़ी में भगवान गणेश को पुकारने के लिए सबसे पहले इस मंत्र को ही उपयोगी बताया गया है। इस मंत्र के प्रभाव से भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

यह बुद्धि के देवता हैं जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते हैं यदि वे इस मंत्र का सुबह-शाम जाप करें तो उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ती है।

ओम गं गणपति नमः मंत्र से सभी बिगड़े काम बनते चले जाते हैं। कभी किसी काम में कोई भी परेशानी नहीं आती। जीवन में लड़ाई झगड़े समाप्त होकर खुशियां ही खुशियां भर जाती हैं।

कैसे करें मंत्र का जाप
हर सुबह रोज नहा धोकर मंदिर जाएं और इस मंत्र का जाप भगवान गणेश की मूर्ति के सामने बैठकर करें।

इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष या तुलसी की माला से कर सकते हैं।

गणेश की पूजा शुरू करते हुए सबसे पहले उन्हें चुटकी भर सिंदूर चढ़ाएं और फिर मोदक का भोग लगाएं। उसके बाद रुद्राक्ष की माला से 108 बार जाप करें।

घर के मंदिर में बैठकर भी भगवान गणेश की आराधना ओम गं गणपतए नमः या श्री गणेशाय नमः के मंत्र से की जा सकती है।

शुद्ध और पवित्र होकर स्पष्ट उच्चारण करते हुए इस मंत्र का जाप करें और मन में भगवान गणेश का ध्यान करें।

सच्ची लगन से पढ़े गए मंत्र द्वारा विघ्नहर्ता जगकर्ता श्री गणेश आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे और आपके लिए तरक्की के मार्ग खोलेंगे।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp