प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

ओम नमः शिवाय


Friday, 19 March 2021
ओम नमः शिवाय

ओम नमः शिवाय
देवों के देव महादेव को कई नामों से पुकारा जाता है। इन्हें महादेव, शिव, बर्फानी, महेश्वर, शंभू, शशिशेखर,  कपर्दी और भी बहुत से नाम से जाना जाता है। भगवान शिव सभी देवताओं में सबसे निराले और प्रभावशाली हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव बड़े ही भोले हैं इसलिए इन्हें भोला कहा गया है। भगवान शिव की बहुत-से शक्तिशाली मंत्र है मगर हम आप को बड़ा ही आसान और सबसे ज्यादा प्रभावशाली मंत्र के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-सा है वह मंत्र

शिव मंत्र: ओम नमः शिवाय
भगवान शिव के इस मंत्र का जाप सबसे ज्यादा किया जाता है। यह मंत्र भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय भी है। इस मंत्र में ओम शब्द आया है जिसका सीधा तात्पर्य भगवान शिव की आराधना से है। वो भक्ति जो निस्वार्थ और सच्ची हो। इस मंत्र की महिमा का गुणगान कई धार्मिक ग्रंथों में भी किया गया है।

मंत्र का अर्थ
ओम नमः शिवाय मंत्र का अर्थ है... भगवान शिव को नमस्कार। इस मंत्र को पंचाक्षर मंत्र कहा जाता है। यह मंत्र श्री रूद्रम चमकम में "न", "मः", "शि", "वा" और "य" के रूप में प्रकट हुआ

मंत्र का प्रभाव
यह मंत्र प्रार्थना, परमात्मा, प्रेम और दया से जुड़ा हुआ है। मंत्र का जप करने से मन को शांति और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।

यह मंत्र की सच्ची भक्ति की ओर लेकर जाता है और मन में भगवान शिव के प्रति आस्था उत्पन्न करता है।

इस मंत्र में समस्त शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर करने की शक्ति है। मनुष्य को रोगों से मुक्ति मिलती है।

ओम नमः शिवाय का निरंतर जाप करने से मन चिंतामुक्त होता है और मन को शांति मिलती है।

योग साधना में भी ओम को बड़ा ही महत्व है। योगासन के समय ओम का उच्चारण शरीर से बीमारियों को दूर करता है और एक शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाता है।

माना जाता है कि बार-बार ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना शरीर के लिए साउंड थेरेपी और आत्मा के लिए अमृत की भांति है।

कैसे करें ओम नमः शिवाय का जाप
ओम नाम एक सर्वश्रेष्ठ और संपूर्ण शब्द है। इसका उच्चारण बड़ा ही शुद्धि से किया जाता है।
  
मंत्र का जाप हमेशा रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। यह केवल मंत्र नहीं बल्कि महामंत्र है। जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैय़

इस मंत्र का जाप सुबह और शाम दोनों समय करना चाहिए। शौच आदि से निवृत्त होकर घर में बने पूजा घर या मंदिर में जाकर एकांत में बैठकर मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करें।

जब हमारा मन बहुत परेशान होता है तो इस मंत्र का जाप हर एक परेशानी से मुक्ति देता है।

जप करते समय शुद्ध उच्चारण का प्रयोग करें। हमेशा आसन पर बैठकर ही मंत्र पढ़ें।

जो लोग ज्यादा परेशानियों से घिरे हुए हैं उन्हें हर भगवान शिव के मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हुए ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

निस्वार्थ और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव की आराधना करने से ही पुण्य फल मिलता है।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp