प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

प्रेम मंदिर वृंदावन


Friday, 19 March 2021
प्रेम मंदिर वृंदावन

प्रेम मंदिर वृंदावन
आज हम आपको राधा कृष्ण के प्रेम का प्रतीक प्रेम मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के  वृंदावन में स्थित है। वृंदावन मथुरा जिले का एक शहर है। पूरे मथुरा में राधा कृष्ण के सैकड़ों मंदिर बने है मगर वृंदावन में बना प्रेम मंदिर सबसे ज्यादा अद्भुत और आकर्षित है।


प्रेम मंदिर का निर्माण
प्रेम मंदिर का निर्माण जगद्धगुरु कृपालु महाराज ने कराया था। मंदिर को 54 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। जिसे बनाने के लिए 100 सो 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए और 1000 मजदूरों ने मिलकर मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण किया। मंदिर को बनने में 11 वर्षों का समय लगा था। साल 2000 में मंदिर का शिलान्यास किया गया और 14 फरवरी 2001 को कृपालुजी महाराज ने इस मंदिर के निर्माण की पहली ईंट रखी थी। साल 2009 में मंदिर बनकर तैयार हो गया था।

   

 


प्रेम मंदिर की संरचना
मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर राधा कृष्ण विराजमान है तो पहली मंजिल पर सीता मां और राम भगवान का मंदिर बना है। जहां पर कृपालुजी महाराज की प्रतिमा भी लगी है। मंदिर में विराजमान इन मूर्तियों को देखकर लगता है कि यह मूर्ति नहीं साक्षात भगवान बैठे हैं। मंदिर की दीवारों का निर्माण 3.25 फीट मोटी कठोर इटालियन मार्बल से किया गया है। गर्भ ग्रह की दीवार 8 फिट मोटी है और इसने शिखर, स्वर्ण कलश और ध्वज के वजन को संभाल कर रखा है। मंदिर दीवारों पर राजस्थानी शिल्पकारी की बनी हुई है। पूरा मंदिर सफेद पत्थरों से बना हुआ है। इसे बनाने के लिए इटैलियन संगमरमर पत्थरों का प्रयोग किया गया है।


प्रेम मंदिर 125 फीट ऊंचा 122 फीट लंबा और 115 फीट चौड़ा है। मंदिर को बड़ी सुंदरता के साथ बनाया गया है। जहां भी देखो हर तरफ सुंदर नजारा ही दिखेगा। मंदिर 94 कलामंदित स्तंभ है। मंदिर के आगे खूबसूरत बगीचे लगाए गए हैं। इसके अलावा भी मंदिर परिसर में राधा कृष्ण के 48 चैनल लगाए गए हैं। श्रीमद् भगवत  गीता से प्रेरित होकर लिया गया है।

रात में मंदिर की खूबसूरती
कहा जाता है कि वृंदावन के प्रेम मंदिर में दिन में जाने से अच्छा रात में जाना चाहिए क्योंकि यहां पर रात में मंदिर की भव्यता दोगुनी हो जाती है। ऐसी सुंदर लाइटें दिखाई देता है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। रात में मंदिर की लाइटें अलग-अलग तरह के रंग बदलती हैं। मंदिर में बनाई गई मूर्तियां एक्शन करती हुई दिखाई देती हैं। ऐसा लगता है मानो आप उसी मथुरा में आ गए हो जिसमें श्री कृष्ण भगवान ग्वाले और गोपियों के साथ नर लीला कर रहे हैं।

मंदिर की झांकियां
पूरे मंदिर में जगह जगह पर भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं दर्शायी गई हैं। जिनकी खूबसूरती मन मोह लेती है। झूलन लीला, रासलीला, गोवर्धन लीली और कालिया नाग लीला मंदिर की शोभा को विश्व में प्रसिद्ध करने वाली हैं। जब श्री कृष्ण भगवान ने कालिया नाग पर विजय पाई वो भी मंदिर में दिखाया गया है। गोपियों के साथ भगवान कृष्ण की रासलीला भी दिखाई गई है और उंगली पर गोवर्धन पर्वत को लेकर खड़े श्री कृष्ण सचमुच के लगते हैं। उन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठा कर गोकुल वासियों को अपनी छत्रछाया में लिया हुआ है। सब कुछ ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि यदि उनसे जाकर बात की जाएं तो मूर्तियां बोल पड़ेगी। प्रेम मंदिर में अद्भुत कलाकृतियों को देखने के लिए जरूर जाएं।

 

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp