प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

10 अप्रैल को शुक्र का गोचर, इन 4 राशियों की धन-सम्पदा में होगी वृद्धि तो वहीं ये हो सकते हैं परेशान


Friday, 09 April 2021
Shukra Gochar 2021

10 अप्रैल 2021 को शुक्र का गोचर अधिकतर राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। सुबह 6 बचकर 28 मिनट पर शुक्र मेष राशि में आते हुए नजर आएंगे। मेष राशि के साथ होने वाला यह गोचर अधिकतर राशियों के लिए धन लाभ जैसे योग बनाता हुआ नजर आएगा। 4 मई की दोपहर 1:00 बजे मेष राशि में ही यह गोचर करते रहेंगे। शुक्र को वृष और तुला राशि का स्वामी बोला गया। साथ ही मीन राशि में यह उच्च के होते हैं और कन्या राशि में यह नीच होते हैं। शुक्र का मेष राशि में गोचर किस राशि पर कैसा प्रभाव डालने वाला है आइए यह हम आपको बताते हैं- 

अपना अंक ज्योतिष राशिफल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मेष 

मेष राशियों के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है। धन योग बनते हुए नजर आएंगे। धन और आर्थिक स्थिति बेहतर सुधरती हुई नजर आएगी। पति पत्नी के बीच में रिश्ता मधुर होता हुआ नजर आने वाला है। दूसरे लोगों से सलाह लेकर नया काम शुरू करते हुए आप नजर आ सकते हैं। वाहन और संतान का सुख प्राप्त होता हुआ नजर आएगा।

 

वृषभ 

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर धन के लिहाज से अच्छा बोला जा सकता है लेकिन इसके बावजूद परिवार और पति-पत्नी के बीच में विवाद होते हुए नजर आएंगे। पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी चीजों की वजह से भी आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। 12वे घर में बैठा हुआ शुक्र आपके खर्चे बढ़ाता हुआ भी नजर आएगा लेकिन कहीं ना कहीं से आकस्मिक और अपना रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। 

 

मिथुन 

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र 11 वे स्थान में रहने वाले हैं। शुक्र का यह गोचर आपके कार्य और व्यवसाय के लिए अच्छा बोला जा सकता है। आप पुरानी बातों को याद करते हुए नजर आएंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी शुक्र के इस गोचर में मंदिर के अंदर प्रतिदिन दिया जलाना आपके लिए बेहतर रहेगा। 

 

कर्क 

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है। दसवें घर में शुक्र बैठे हुए हैं जो कि आपको लाभ प्रदान करते हुए नजर आएंगे। धन के लिहाज से नई नौकरी के लिहाज से व्यापार के लिहाज से यह गोचर काफी लाभदायक रहने वाला है। आपको धार्मिक कार्यों में भी समय लगाना चाहिए। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रास्ता हुआ नजर आएगा। परिवार के साथ समय जरूर बताएं। यह एक अच्छा समय है इसका लाभ उठाना चाहिए। सुबह अपने पानी में थोड़े से काले तिल डालकर नहाने से दुश्मन आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। 

 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र नौवें स्थान पर बैठे हुए हैं और यह भाग्य चमकाने का काम करेंगे। आप अपनी क्षमताओं से अधिक और बेहतर काम करते हुए नजर आएंगे। धार्मिक स्थानों पर भी यात्रा करते हुए नजर आ सकते हैं। मेहनत जारी रखें आपको कार्यक्षेत्र और ऑफिस के अंदर सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। गणेश जी की एक प्रतिमा या फिर कोई तस्वीर हमेशा अपने साथ रखें लाभ प्राप्त होगा। 

 

कन्या 

तुला राशि वालों के लिए शुक्र 8वे घर में बैठे होंगे। जीवन साथी के साथ प्रेम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। साथ में पैतृक संपत्ति का भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। बिजनेस के लिहाज से भी यह समय सही है लेकिन फैसला लेने से पहले लोगों की राय जरूर लें। फिजूलखर्ची पर बहुत अधिक पैसा खर्च ना करें। गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

 

तुला 

तुला राशि वालों के लिए शुक्र 7वे स्थान पर बैठे होंगे। शुक्र का यह गोचर जीवनसाथी की सेहत में सुधार करता हुआ नजर आएगा। किसी से उधार पैसा इस समय ना लें, अन्यथा आपको आगे चलकर पछताना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी के ऊपर बहुत अधिक विश्वास नहीं करना है। आपको धोखे मिलते हुए नजर आएंगे। नीले फूल किसी नदी में प्रवाहित करना आपके लिए अच्छा रहेगा। 

 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वालों के लिए तुला छठे घर में बैठे होंगे और यह एक अच्छा घर है। आपको आर्थिक रूप से यह गोचर लाभ देता हुआ नजर आएगा। आपके रुके हुए काम बनते हुए नजर आएंगे। यदि कोर्ट में कोई केस बहुत लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके लिए भी यह समय सही है, उसमें भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। जमीन का योग भी बनता हुआ नजर आ रहा है। वाहन का सुख भी प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। मछलियों को दाना खिलाना आपके लिए बेहतर रहेगा। 

 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए शुक्र पांचवे घर में बैठे होंगे और यह भी अच्छा बोला जाएगा। भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। आपको विदेश से भी अच्छी खबरें प्राप्त होती हुई नजर आएंगी। सरकारी नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। यदि स्टार्टअप कर रहे हैं तो उस क्षेत्र में अचानक ही कहीं से पैसा प्राप्त हुआ नजर आएगा।

 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपके लिए शुक्र चौथे घर में बैठे हुए हैं और यहां बैठकर आपको विशेष लाभ देते हुए नजर आएंगे जो कि विवाह करना चाहते हैं और उनका विवाह नहीं हो पा रहा था जो लोग काफी लंबे समय से अकेले हैं वह प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त करते हुए नजर आएंगे और किसी से भी देखें तो यह गोचर अच्छा है आपको लाभ मिलता हुआ नजर आएगा।

 

कुंभ 

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे स्थान पर बैठे हुए हैं। शुक्र का गोचर आपके लिए सुख साधनों से भरा हुआ होगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत है आपके सामने आती हुई नजर आएंगी। विदेश यात्रा और व्यवसायिक रूप से लंबी लंबी यात्राएं आपके लिए इस समय में लिखी हुई हैं। आप इन यात्राओं पर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शुक्र के इस गोचर में लगातार पक्षियों को दाना डालना और खाना खिलाना आपके लिए बेहतर होगा।

 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए शुक्र दूसरे स्थान पर बैठे हैं और दूसरे स्थान पर बैठकर शुक्र आपको सभी तरीके से लाभ प्रदान करते हुए नजर आएंगे। पति-पत्नी के भी सभी तरीके के विवाद खत्म हो जाएंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा है। नया काम शुरू करते हुए नजर आएंगे और सभी तरीके की रुकावटें खत्म होती हुई नजर आने वाली है। मेहनत करें आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे।

 

शुक्र के इस गोचर का प्रभाव हमारे ज्योतिषाचार्य से आपके लिए जानने के लिए बात करें

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp