प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

रविवार के व्रत


Thursday, 18 March 2021
रविवार के व्रत

रविवार के व्रत विधि, महत्व और कथा

 

रवि अर्थात सूर्य। रविवार का व्रत सूर्य देवता के लिए रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने से यह माना जाता है कि मनुष्य की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है। मनुष्य अपनी सुख समृद्धि और सुरक्षा के लिए भी इस दिन का व्रत रखता है। रविवार का व्रत जीवन में सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। व्रत रखने से परिवार में समृद्धि आती है तथा विरोधियों से बचने के रास्ते स्वतः ही बनते है।

 

रविवार के व्रत की विधि

रविवार के दिन सूर्य देवता का व्रत करना चाहिए। भगवान सूर्य का व्रत किसी भी रविवार को रखा जा सकता है लेकिन एक वर्ष या कुल 30 रविवार या कम से कम 12 रविवार तक लगातार व्रत रखने से इस व्रत का अधिक लाभ प्राप्त होता है। इस व्रत की विधि है-

चरण- 1  सूर्योदय से पूर्व उठना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्योदय से पूर्व ही स्नान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

चरण- 2  इस दिन लाल वस्त्र धारण करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

चरण- 3  घर में उपस्थित भगवान सूर्य की मूर्ति या चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रार्थना करनी चाहिए। अगर सूर्य देवता की मूर्ति घर में स्थापित नहीं हो तो उनके चित्र को उस दिन घर में पवित्र स्थान पर स्थापित करना चाहिए।

चरण- 4  घर में आरती तथा सूर्य कथा का आयोजन करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

चरण- 5  सूर्य नमः के जाप को करना चाहिए।

चरण- 6  व्रत के सात्विक भोजन को ग्रहण करना चाहिए। खाने में दूध दही जैसे सात्विक समानों का उपयोग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

चरण- 7  इस दिन खाने में नमक के प्रयोग को निषेध माना जाता है इसलिए नमक का उपयोग बिल्कुल ना करें।

 

रविवार के व्रत का महत्व

सूर्य देवता के लिए रविवार का बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रत रखने पर सूर्य देवता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा सूर्य देवता अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। धन और यश की प्राप्ति के लिए इस दिन का व्रत रखा जाता है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए व्रत रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा शत्रुओं से सुरक्षा के लिए इस दिन का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

 

रविवार के व्रत की कथा

एक नगर में बूढ़ी महिला रहती थी, जो हर रविवार को भगवान सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए व्रत करती थी। व्रत के लिए सुबह उठती और सूर्य देव का ध्यान कर व्रत का संकल्प लेती। उसके पास गाय नहीं थी तो वह गाय का गोबर पड़ोस से लेकर आती और वे अपने घर को गाय के गोबर से लेपती और फिर भोजन बनाकर भगवान को भोग लगाती। भगवान जी की आराधना करने से बूढ़ी महिला धन-धान्य हो गई और उसकी जीवन में खुशियां आ गई। महिला के खुशी से जलकर पड़ोसी ने गाय घर में बंद कर दिया। गाय का गोबर ना मिला तो में भगवान को भोग नहीं लगा पाई। भगवान को भोग ना लगाने के कारण उसने भी भोजन ग्रहण नहीं किया और वह ऐसे ही भूखी सो गई।

सुबह उठकर जब उसने देखा तो उसके आंगन में बहुत ही सुंदर गाय है जो सोने का गोबर देती थी लेकिन बुढ़िया को सोने के गोबर देने के बारे में पता नहीं था और उसकी पड़ोसी ने जब सोने के गोबर को देखा तो बूढ़िया के उठने से पहले ही उस गोबर को उठा लेती थी। इस तरह पड़ोसन बहुत ही धनवान हो गई और महिला को इसका एहसास ना हुआ।

भगवान सूर्य ने इस छल को देखकर एक ऐसी आंधी चलाई की जिसकी वजह से बुढ़िया को गाय घर में ही बांधना पड़ा और तब उसे गाय के सोने देने के बारे में पता चला। फिर बुढ़िया बहुत ही धनवान हो गई। पड़ोसन जलकर राजा को इसकी सूचना दी।राजा ने उस गाय को अपने अधीन कर लिया लेकिन अधीन करने के पश्चात स्वप्न में उसे इंद्रदेव नजर आए जिन्होंने गाय वापस लौटाने को कहा। अगले दिन सुबह राजा ने भगवान सूर्य की बात को मानते हुए बुढ़िया को उसका गाय वापस लौटा दिया और अपने गलती की माफी मांगी। राजा ने पड़ोसी और उसके पति को उसके अपराध की सजा भी दी। इस दिन से ही राज्य में रविवार के दिन सूर्य भगवान की आराधना करने की परंपरा शुरू हो गई।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp