प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

सावन मास पूर्णिमा


Saturday, 20 March 2021
सावन मास पूर्णिमा

सावन मास पूर्णिमा
सावन का महीना बड़ा ही पावन और पवित्र होता है। यह माह भगवान भोलेनाथ का माह है, जो उन्हें बड़ा ही प्रिय है। इस महीने भक्ति भाव का अलग ही रंग रहता है। भोलेनाथ के भक्त कावड़ लेने जाते हैं और कुछ लोग पूरे महीने का व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। इस महीने का आखिरी दिन पूर्णिमा होता है। जो इस दिन व्रत रखता है, उसकी हर एक मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आज हम आपको सावन मास की पूर्णिमा के व्रत करने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।

सावन मास पूर्णिमा - 22 अगस्त 2021, रविवार
सावन मास की पूर्णिमा के दिन व्रत रखने का बड़ा महत्व है। इस दिन रक्षाबंधन का त्यौहार भी होता है। आइए जानते हैं कि इस व्रत को किस प्रकार से किया जाता है।

सावन पूर्णिमा व्रत की विधि
सावन पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद लाल वस्त्र पहनकर भगवान शिव की आराधना करें।

व्रत भगवान शिव के लिए रखा जाता है। साथ ही भाई की लंबी उम्र के लिए भी इस व्रत को किया जाता है।

भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाकर ओम नम: शिवाए मंत्र का 108 बार जाप करें।

 

व्रत की पूजा के बेलपत्र, बेर, भांग धूतरा भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं।

 

पूजन करने के बाद भोलेनाथ की आरती करें और प्रसाद भोग लगाएं।

इस दिन गरीबों और गाय माता को भोजन कराना बड़ा ही शुभ माना जाता है।

सावन पूर्णिमा के दिन जो लोग दान देते हैं, उनके भंडार हमेशा भरे रहते हैं।

व्रत में शाम को मीठी रोटी  का भगवान शिव का भोग लगाकर गाय माता को मीठी रोटी दें और बाद में खुद भी भोजन कर लें।

पूर्णिमा व्रत का महत्व
इस व्रत के करने से गरीबी दूर होती है। भगवान शिव प्रसन्न होकर हर एक मनोकामना पूर्ण करते हैं।

सावन पूर्णिमा के दिन घर के सामने नारियल फोड़ना चाहिए। इससे घर की नजर उतरती है और हमेशा खुशियां बनी रहती हैं।

रोजगार में वृद्धि के लिए भी सावन पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। जो लोग इस व्रत को सच्ची लगन और निष्ठा के साथ करते हैं। उन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

 

इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति का निवास होता है और दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।

 

माना जाता है कि इस दिन महामृत्युंजय मंत्र ( ऊँ त्र्यम्बंक यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुमविक बन्धनान मृत्योर्मुक्षीयय मामृतात्।।) का जाप करने से मृत्यु तक को टाला जा सकता है।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp