प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

धनु राशि के भौतिक लक्षण एवं गुण


Saturday, 20 November 2021
sagittarius Rashi General Characteristic

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए भौतिक लक्षणों की बात करें तो यह जातक आमतौर पर सुंदर आकृति वाले होते हैं। बादामी आंखें, भूरे बाल, और इनकी आवाज ऊंची होती है। लंबा चेहरा, लंबी नाक, सुंदर आकृति, इनकी चाल भी सीधी नहीं पाई जाती है। इनके मोटे हॉट आमतौर पर पाए जाते हैं। 

धनु राशि वाले जातकों के अन्य लक्षणों की बात करें तो इनकी आकृति बहुत ही प्रभावशाली होती है। यह जातक हमेशा बेचैन नजर आते हैं और इन जातकों में आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है। यह जातक आम तौर पर अत्यधिक सहानुभूति वाले दयालु और भरोसेमंद होते हैं। इन्हें अपनी योग्यता का अभीमान होता है। यह जातक परंपरावादी अंधविश्वासी और अकेले रहने वाले होते है। यह जातक कभी कभी ईश्वर भक्त और धर्म ज्ञानी होते हैं। यह इतने दयालु होते हैं कि इन्हे कीड़ो का कष्ट भी नहीं देखा जाता और उन्हें अपनी सहायता प्रदान करते हैं। आमतौर पर इनमे मनोशक्ति की कमी पाई जाती है। 

यह जातक आमतौर पर कानून का पालन करने वाले होते हैं। अदालत कोर्ट कचहरी से काफी दूरी बनाकर रखते हैं। सादा जीवन व्यतीत करना इनको काफी पसंद आता है।यह जातक किसी भी परिस्तिथि अपने आप को डाल लेते हैं। कला और संगीत के प्रेमी माने जाते हैं। खानपान और सेक्स पर काफी संयम बरतते हैं। यह जातक अपने किसी भी कार्य में सफाई और परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्त करते हैं। यह जातक हाथ में लिए हुए किसी भी कार्य को अधूरा नहीं छोड़ते हैं। सरकार द्वारा इन्हें काफी सहयोग प्राप्त होता है और इनको विरासत में अपने बाप दादा की प्रॉपर्टी भी प्राप्त होती है। 

धनु राशि वाले जातकों में पाए जाने वाले रोग गठिया का दर्द, घुटने की हड्डी में दर्द फेफड़ो से संक्रमित बीमारियां, खांसी जुकाम जैसी छोटी बीमारी तो है इनको होती रहती  है। यह जातक आमतौर पर वक्ता, अध्यापक, धर्मगुरु, वकील अधिकारियों जैसे पदों में सफलता अवश्य प्राप्त करते हैं 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष की आयु में यह अधिक धन अर्जित कर पाते हैं। तो वही 38 वर्ष से लेकर 48 वर्ष तक इनको परिवारिक माहौल में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों के लिए अशुभ वर्ष 2 ,10, 18,30, 38 बताया गया है। 


 

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp