प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Shani Transit 2022 Shani Rashi Parivartan 2022 In Kumbh Rashi Effects On Zodiac Sign


Thursday, 17 February 2022
Shani Rashi Parivartan 2022

Shani Rashi Parivartan 2022: पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल 2022 को शनि राशि परिवर्तन करते हुए नजर आएंगे। इस दिन शनि मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि शनि की अपनी राशि है। शनि इस राशि के स्वामी हैं। 30 सालों के बाद शनि अपनी स्वयं राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही 4 राशियों की मुख्य रूप से किस्मत बदलने का काम होता हुआ नजर आएगा। धन प्राप्ति के बहुत अच्छे योग बनते हुए नजर आएंगे। 4 राशियों वाले लोगों के अटके हुए काम बनते हुए नजर आएंगे और आर्थिक स्थिति में विशेष रुप से लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। तो आइए देखते हैं कि वह चार राशियां कौन सी है जिनके लिए शनि का यह राशि परिवर्तन बेहद ही लाभदायक रहने वाला है-

 

मेष राशि | Mesh Rashi | Aries

मेष राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। 30 साल बाद जब शनि अपनी स्वयं की राशि में बैठे हुए होंगे तो मेष राशि वालों के काम बनते हुए नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। मान-सम्मान प्राप्त होता हुआ दिखेगा। धन के बहुत अच्छे योग प्राप्त होते हुए दिखेंगे। विदेश से भी काफी अच्छे लाभ प्राप्त होते हुए नजर आएंगे। निवेश में भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा।

 

वृषभ राशि | Vrash Rashi| Taurus

वृषभ राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर बेहद ही लाभदायक साबित होने वाला है। करियर के क्षेत्र में नए-नए मौके बनते हुए दिखेंगे। व्यापारियों के लिए विशेष रूप से यह लाभ देने वाला गोचर साबित होगा। अचानक से ही धन प्राप्ति के योग बनते हुए नजर आएंगे। विदेश यात्रा का सपना भी पूरा होता हुआ दिखने वाला है। आर्थिक रूप से कोई भी काम जो लंबे समय से रुका हुआ है वह भी चलता हुआ नजर आएगा। 

 

सिंह राशि | Singh Rashi | Leo 

सिंह राशि वालों के लिए भी यह गोचर काफी अच्छा जाता हुआ दिखेगा। नौकरी में नए अवसर उत्पन्न होते हुए नजर आएंगे। बॉस के साथ में अच्छे रिश्ते बनते हुए दिखेंगे। पदोन्नति के पूरे-पूरे मौके प्राप्त होते हुए नजर आएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। रूका हुआ पैसा जो कि किसी को उधार दे रखा हो वह भी आपको प्राप्त होता हुआ दिखेगा। कानूनी मामलों में भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। प्रॉपर्टी के अच्छे योग उत्पन्न होते हुए दिखेंगे। निवेश में भी लाभ प्राप्त होता हुआ दिखने वाला है।

 

धनु राशि | Dhanu Rashi | Sagittarius

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिति के लिए बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाती हुई नजर आएगी। आपको अपने व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आने वाला है। रुका हुआ पैसा आप तक वापस आता हुआ नजर आएगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता की तरफ से लाभ प्राप्त होगा और ससुराल पक्ष से भी पैसा प्राप्त होता हुआ नजर आएगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Astroonly।com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Download: डाउनलोड करें Astroonly की मोबाइल App आज ही और घर बैठे प्राप्त करें, ज्योतिष और धर्म की सटीक जानकरी।
 

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp