प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई


Friday, 19 March 2021
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

भगवान गणेश का सबसे अमीर मंदिर

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर विनायक मंदिर भारत के अमीर में से एक है। विघ्नहर्ता गणपति को समर्पित इस मंदिर की महिमा अपरंपार है। गणेश जी अपने भक्तों के हर संकट को मुक्त कर देते हैं। मान्यता है कि जो भी सिद्धिविनायक मंदिर में एक बार भी दर्शन के लिए जाता है। उस पर श्री गणेश जी की कृपा हो जाती है। आइए जानते हैं देवों में सबसे पहले पूजनीय श्री गणपति के इस सुंदर सिद्धिविनायक मंदिर के बारे में


मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर
इस मंदिर में श्री गणेश जी अद्भुत रूप में विराजमान है। श्री गणेश जी की सूंड दाएं और मुड़ी होने के कारण यह उनका सबसे अलौकिक रूप माना जाता है। ऐसी प्रतिमा जहां होती है वह सिद्धपीठ कहलाते हैं इसीलिए इस मंदिर को सिद्धिविनायक मंदिर कहा जाता है।

सिद्धिविनायक मंदिर का निर्माण
इस भव्य मंदिर का निर्माण 19 नवंबर 1801 को एक लक्ष्मण विथु पाटिल नाम के ठेकेदार ने किया था। मंदिर में लगने वाला खर्च एक कृषक महिला ने दिया था। जो संतानहीन थी। सिद्धिविनायक मंदिर पहले बहुत छोटा था। पिछले दो दशकों में इस मंदिर का कई बार पुनर्निर्माण हो चुका है। साल 1991 में  महाराष्ट्र सरकार ने मंदिर के भव्य निर्माण के लिए 20 हजार वर्ग फीट की जमीन प्रदान की थी। तब सिद्धिविनायक का 5 मंजिल मंदिर बनाया गया। मंजिलों में प्रवचन ग्रह, गणेश संग्रहालय, गणेश विद्यापीठ और दूसरी मंजिल पर अस्पताल बनाया गया है। मंदिर में रसोईघर भी बनाया गया है, जिसमें श्री गणेश जी को भोग के लिए लड्डू बनाए जाते हैं।

इस मंदिर के अंदर एक छोटे मंडप में भगवान गणेश के सिद्धिविनायक रूप की प्रतिमा  स्थापित की गई है। गर्भ ग्रह की लकड़ी के दरवाजे पर अष्टविनायक को प्रतिबंधित किया गया है। मंदिर के अंदर की छाती सोने की परत से सुसज्जित गणेश जी की प्रतिमा इस प्रकार है कि उनके दाएं हाथ में कमल और बाएं हाथ में अंकुश है। नीचे के दाहिने हाथ में मोतियों की माला और बाएं हाथ में मोदक भरा कटोरा है। गणेश जी के दोनों और रिद्धि-सिद्धि विराजमान है। जो धन और ऐश्वर्य से लोगों के भंडार भर देती हैं। गणेश जी के मस्तक पर शिवजी के समान तीसरा नेत्र और गले में सर्प लिपटा है।


अमीर मंदिरों में शामिल सिद्धिविनायक मंदिर
यह मंदिर देश के अमीर मंदिरों में शामिल है। मंदिर 446 करोड़ रुपए की वार्षिक आय के साथ महाराष्ट्र का दूसरा सबसे अमीर मंदिर है। यहां पर लोग श्री गणेश जी को बड़े-बड़े चढ़ावे चढ़ाते हैं। मंदिर में बॉलीवुड सितारों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। जिससे मंदिर चर्चाओं में बना रहता है। मंदिर ट्रस्ट चढ़ावे के रूप में करीब 10 से 15 करोड़ रुपए प्रति वर्ष पाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मंदिर के ट्रस्ट के पास 125 करोड़ रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा है। वहीं मंदिर की देखरेख करने वाली संस्था मुंबई की सबसे अमीर संस्थाओं है।

चांदी के चूहे देते हैं गणेश जी को सूचना
मंदिर में श्री गणेश जी के पास मूसक महाराज की चांदी की दो बड़ी प्रतिमा भी हैं। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना को पूर्ण कराना चाहता है। वह गणेश जी की सवारी चूहे के कान में अपनी मनोकामना कह सकता है। चूहे भक्तों का सारा संदेश भगवान गणेश तक पहुंचाते हैं।

सिद्धिविनायक रूप महिमा
सिद्धिविनायक मंदिर में श्री गणेश जी की सूंड दाईं तरफ मुड़ी है। ऐसी प्रतिमाओं की महिमा अपरंपार है। जो भी सिद्धिविनायक रूप के दर्शन के लिए आता है। उसकी मनोकामना तुरंत पूरी होती है। सिद्धिविनायक रूप की दूसरी विशेषता यह है कि ये चतुर्भुज विग्रह है। जिससे मंदिर हर धर्म के लोगों के लिए हमेशा खुला रहता है। यहां पर सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग आते हैं।

दर्शन के लिए जाने का समय
मंदिर में हर रोज भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन माना जाता है कि यहां मंगलवार को होने वाली आरती बहुत प्रसिद्ध है। जिसमें श्रद्धालुओं की लाइन बहुत लंबी होती है। दर्शन के लिए 4 से 5 घंटे खड़े होना पड़ता है। गणपति महोत्सव भाद्रपद की चतुर्थी से अनंत चतुर्थी तक बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp