प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

सिंह संक्रांति


Saturday, 20 March 2021
सिंह संक्रांति

सिंह संक्रांति


जब भादो मास में सूर्य देव कर्क राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस समय को सिंह संक्रांति कहा जाता है। हिंदू धर्म में सिंह संक्रांति का त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा और लगन के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार को उत्तराखंड में घी सक्रांति भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान नरसिंह का पूजन किया जाता है। दक्षिण भारत में सिंह संक्रांति को सिंह संक्रमण भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व है और देसी घी का सेवन किया जाता है।

 

कब है सिंह संक्रांति

2021 में सिंह संक्रांति 17 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन मंगलवार है। आइए जानते हैं कि सिंह संक्रांति पर किस तरह से पूजन किया जाता है।

सिंह संक्रांति
सिंह संक्रांति कृषि और पशुपालन से जुड़ा एक पावन त्यौहार है। बरसात के मौसम में उगाई जाने वाली फसलों में बालियां आने लगती है। किसान अच्छी फसल की कामना करते हुए खुशियां मनाते हैं। इस दिन फसल की बालियों को दरवाजे के ऊपर दोनों और गोबर से चिपकाए जाने की प्रथा है। यह मौसम किसान के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय में घास हरी भरी रहती है और गाय भैंस के दूध की बढ़ोतरी होती है। यही कारण है कि इस दिन भी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे मनाई जाती है सिंह संक्रांति
सिंह संक्रांति के दिन घर पर के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन दाल की भरवा रोटियां बनाई जाती हैं। जिसके साथ घी का अधिक सेवन किया जाता है। कई जगह पर इस इन रोटियों को बेडु की रोटियां कहा जाता है। इस त्योहार पर एक दूसरे को भेंट देने की भी प्रथा है। वास्तुकार, शिल्पकार, लोहार, और बाढ़ी अपने हाथ से बनी चीजें लोगों को भेट करते हैं और उनसे इनाम भी पाते हैं। भेंट देने की परंपरा को ओल्गी कहा जाता है। यही कारण है कि इस सक्रांति को ओल्गी सक्रांति भी कहते हैं।

सिंह संक्रांति पूजा विधि
प्रात काल उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र करें।

सबसे पहले गाय का दूध और गंगाजल सूर्य देव को अर्पित करें और सूर्य देव की मूर्ति की स्थापना करके उनका विधिवत पूजन करें।

पूजन करते समय सूर्य देव को लाल फूल, लाल वस्त्र, गेहूं, गुड, अक्षत, सुपारी और दक्षिणा अर्पित करें।

पूजन पूर्ण करने के बाद गरीबों में इच्छा के अनुसार दान दक्षिणा दें।

सूर्य देव को सिंह राशि का देवता मानते हैं इसलिए सिंह राशि के लोगों की इस दिन व्रत जरूर रखना चाहिए।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp