प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Vrishabh Rashifal 2022 - Taurus Horoscope 2022 in Hindi


Thursday, 23 December 2021
Taurus Horoscope 2022

वृष राशिफल 2022 (Taurus Horoscope 2022 in Hindi) वृषभ राशि वाले जातकों के आने वाला वर्ष 2022 बहुत ही शानदार जाने की उम्मीद नजर आ रही है इस वर्ष आपका स्वास्थ काफी अच्छा रहने वाला है और आप मानसिक रूप से भी अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। इस वर्ष आप अपनी कड़ी मेहनत से सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त कर पाएंगे। कुछ वृषभ राशि के जातक इस वर्ष नए घर, मकान वाहन इत्यादि की खरीदी कर सकते है जो जातक कोई नया व्यापार करने की सोच रहे थे या कोई नया बिजनेस शुरू करने की कोशिश कर रहे थे तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छे अवसर प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। प्रेमी जातक इस वर्ष अपने रिश्ते में खोए हुए महसूस करेंगे तो वही सिंगल जातको को भी इस वर्ष अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है। 

वर्ष के अंत के दौरान आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा आप को व्यवसाय में और आर्थिक रूप से हानि होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 


(बात कीजिये हमारे ज्योतिषाचार्य के साथ जानिये साल २०२२ कैसा रहेगा आपके प्रेम, शादी, विवाह, व्यापार और नौकरी के क्षेत्र के लिए)

वृषभ प्रेम संबंध राशिफल 2022 | Taurus Love Horoscope 2022 

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए रोमांस के नजरिए से यह वर्ष काफी उत्तम नजर आ रहा है।  शुक्र आपके अच्छे भाव में स्थित है इसकी वजह से आपको प्रेम रिश्ते में अच्छा सुधार हो सकते है और सिंगल जातक को भी इस वर्ष अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता हैं जो जातक शादी का उम्र के है और आपकी शादी नहीं हो पा रही थी तो यह वर्ष आपकी शादी के लिए अच्छा समय कहा जा सकता है आपको शादी के लिए अच्छे अवसर प्राप होंगे और आपकी शादी हो सकती है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

वृषभ करियर राशिफल 2022 | Taurus career Horoscope 2022

वृषभ राशि वाले जातकों को इस वर्ष 2022 मेर करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे अवसर लेकर आ रहा है।  इस वर्ष आप अपने करियर में अच्छी उचाईया प्राप्त कर सकते हैं। आपको बस इस वर्ष अपने कार्यों को सही तरीके से और प्लानिंग के साथ करते रहने की आवश्यकता है। जो आपको काफी मुनाफा प्राप्त करा सकता है।  वर्ष के मध्य के बाद के समय आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय आप अपने कैरियर के क्षेत्र में कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें सोच समझ कर करें तो यह वर्ष आपका काफी अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

वृष स्वास्थ्य राशिफल 2022 | Taurus Health Horoscope 2022

इस वर्ष आपको स्वास्थ्य के नजरिए से आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा क्योंकि आप इस वर्ष अधिक कार्य करते हुए नजर आएंगे जिसकी वजह से आपको थकान और मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी भी पुरानी बीमारी पर भी आपका इस वर्ष अधिक धन खर्च हो सकता है। इसलिए ऐसी कोई भी बीमारी हो तो उसका पहले से ही इलाज करा कर आप स्वस्थ हो सकते है। जिससे आपका पूरा वर्ष स्वास्थ्य की लीजह से अच्छा जाएगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

वृष दांपत्य जीवन राशिफल 2022 | Taurus Married Life Horoscope 2022

वृषभ राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने दांपत्य जीवन को थोड़ा संभल कर परिस्थिति को समझने की जरूरत है कोई भी विवाद हो ऐसी स्थिति में आपको शांति से बैठ कर सलाह मशवरा करके बातचीत करके उससे सुलझाने की जरूरत है और एक दूसरे की भावनाओं को आपको अधिक समझने की आवश्यकता है किसी भी कठिन परिस्थिति में एक दूसरे का साथ दें और तभी जाकर आप एक दूसरे को समझते हुए नजर आएंगे।  हो सके तो समय निकाल कर आप एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें तब आपका रिश्ता और सुधरता हुआ नजर आएगा। यह वर्ष आपके रिश्ते में कोई भी बड़ी परेशानियां नजर नहीं आ रही है आपका रिश्ता इस वर्ष एक अच्छा मोड़ लेता हुआ नजर आएगा (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

वृष परिवार राशिफल 2022 | Taurus Family Horoscope 2022

वर्ष 2022 में वृषभ राशि वाले जातकों को पारिवारिक दृष्टिकोण के हिसाब से  बहुत ही अच्छा जाता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के सभी लोग एक दूसरे का मदद करते हुए नजर आएंगे और एक दूसरे की भावनाओं को भी समझेंगे और एक दूसरे का पूरा पूरा साथ देते हुए नजर आएंगे।  घर के बड़े बुजुर्ग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं उसमें आपको सहमत रहने की सलाह दी जाती है। साल के मध्य के बाद परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत में गिरावट आने की संभावना बन सकती है। जिसमें आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का खानपान पर विशेष रूप से ध्यान रखें बाकी यह पूरा वर्ष आपका खुशनुमा जाने की उम्मीद नजर आ रही है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

वृष धन, पैसा, अर्थ, फाइनेंस राशिफल 2022 | Taurus Finance Horoscope 2022

इस वर्ष आप को आर्थिक रूप से विशेष लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आ रहा है।   वर्ष की शुरुआत के महीनों में आर्थिक रूप से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा फैसला ना लें और किसी भी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा करकेl उन्हें धन ना दें अन्यथा वह व्यक्ति आपको धोखा देके धन लेकर भाग सकता है वर्ष के मध्य के बाद आपको विविध क्षेत्रों से आर्थिक रूप से मदद मिलते हुए नजर आ रही है। व्यवसाय के किसी भी क्षेत्र में नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो वर्ष के मध्य के बाद फैसला लें तो बेहतर होगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

वृष भाग्य, लक राशिफल 2022 | Taurus Luck Horoscope 2022

लाक के हिसाब से यह वर्ष आपके लिए बहुत बेहतर नजर आ रहा है।  एक वर्ष आप कोई भी फैसला लेंगे उसमें आपका लक आपकी मदद करता हुआ नजर आएगा। सही फैसलों आप अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे और और हल्के संघर्ष से ही सफलता प्राप्त हो जाएगी। कार्यस्थल पे भी आप बढ़े बड़े से बड़े कठिन कार्य को भी आप आसानी से अपने लक की मदद से  पर पूरा करते हुए नजर आएंगे। कोई भी बड़ा व्यवसाय या निवेश आपको इस वर्ष फायदा देता हुआ नजर आ सकते हैं।  वर्ष के मध्य के बाद का समय थोड़ी सी आपको सावधानी बरतनी होगी कोई भी फैसला सोच विचार कर ले इस समय भरोसे के बल पर कोई भी बड़ा फैसला लें तो बेहतर होगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


वृष आत्मविश्वास राशिफल 2022 | Taurus Self Confidence Horoscope 2022

इस वर्ष आप अपने आत्मविश्वास के दम पर बड़े से बड़ा फैसला लेने में आपको मदद मिलेगी। व्यापर मर भी आपको  बड़े से बड़ा कार्य को आत्मविश्वास की वजह आसानी से करते हुए नजर आएंगे। साल के शुरुआत के महीने में आपके आत्मविश्वास थोड़ी कमी रह सकती है फिर भी वर्ष जैसे जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे आप अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होते हुए महसूस करेंगे।  कार्यक्षेत्र में भी इस वर्ष आपके सहकर्मी जो कार्य नहीं कर पा रहे थे वह सारे कार्य आप अपने आत्मविश्वास के दम पर आसानी से पूरा कर पाएंगे। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

वृष आकर्षक क्षण राशिफल 2022 | Taurus Special Moments Horoscope 2022

यह पूरा वर्ष आपके आकर्षक पल के हिसाब से इतना अच्छा जाता हुआ नजर आ रहा है कि आप अपने पूरे जीवन में इस वर्ष को एक यादगार वर्ष की तरह याद रखेंगे। इस वर्ष जून जुलाई के महीने में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है पर बाकि पूरा वर्ष ही एक यादगार पल की तरह बहुत जल्द ही गुजर जाएगा। इस वर्ष कुछ जातको की शादी होने की सम्भावना नजर आ रही है। जिसकी वजह से यह वर्ष आपके लिए बहुत ही यादगर वर्ष साबित होगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

वृष यात्रा राशिफल 2022 | Taurus Travel Horoscope 2022

इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए अनेक यात्राओं के योग बन रहे हैं। यह वर्ष आप अपने कार्य के सिलसिले में भी कई यात्राएं कर सकते हैं।तो वही जो जातक नहीं शादीशुदा जोड़े है वह जातक भी इस वर्ष अपने हनीमून और कहीं घूमने की प्लान भी बना सकते हैं। वह जातक जो उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए विदेश यात्रा का प्लान बना रहे थे तो यह वर्ष आपको विदेश से भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

(बात कीजिये हमारे ज्योतिषाचार्य के साथ जानिये साल २०२२ कैसा रहेगा आपके प्रेम, शादी, विवाह, व्यापार और नौकरी के क्षेत्र के लिए)

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp