इस माह आपके सभी काम आसानी से बनते जायेंगे। तो जातक कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उलझे हैं उनको भी इस महीने राहत मिलने वाली है। आपके साथ इस माह समाज के कई ऊँचें लोग खड़े होंगे जो आपको ताकत प्रदान करेंगे। प्रेमी से मन-मुटाव बना रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्तों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती हैं। पति पत्नी को एक अच्छे रिश्ते की तरफ ध्यान देना चाहिए और बेवजह के उत्पन्न हो रहे झगड़ों को खत्म करने का प्रयत्न करना चाहिए। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होता रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से आर्थिक रूप से भी आप को लाभ होता हुआ नजर आने वाला है। अचानक घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है और यह भी आपके लिए कहीं ना कहीं से अच्छी खबर लेकर आने वाला है।
प्रेम संबंध में नाराजगी आने की संभावना है। मनाने का प्रयास करें। यदि एक सॉरी से दूरियां कम होती है तो सॉरी बोल देना चाहिए।
व्यवसाय में भ्रमण परिस्थितियों का प्रभाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की निवेश करने की सोच रहे हैं तो अब बेहतर समय है। नौकरी पेशे वाले लोगों को सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता है।
कम ज्यादा होने से थकान महसूस होगी। हल्का बुखार भी हो सकता है। आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। पेट दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
पति पत्नी रोमांटिक मूड में रहेंगे। फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। आपकी आपस में खूब बनेगी। विश्वास की डोर को मजबूती से पकड़कर रखना होगा।
बच्चों के साथ समय बिताने को मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कुंवारों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
घर में खर्च बढ़ेगा। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। खर्च को कम करने की आवश्यकता है हालांकि आपको पुरानी निवेश का फायदा मिलने की संभावना है। बीमा और म्यूच्यूअल फंड का भी फायदा मिलेगा।
लक का साथ- भाग्य का 60% साथ मिल रहा है। आपको अपनी मंजिल हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। भाग्य को अच्छा बनाने के लिए पुण्य कर्म करें।
आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको अपने ऊपर विश्वास बनाकर रखना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा मोटिवेशनल किताबें पढ़ें।
इस माह कहीं भी यात्रा पर जाना सही नहीं रहेगा इसलिए घर रहने का ही प्रयास करें। आप यदि जाने का प्लानिंग भी करेंगे तो जरूरी काम के चलते आपको यात्रा को स्थगित करना पड़ेगा।
आकर्षण पल- स्कूल के गुरु से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। गुरु का साथ आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम की तारीफ की जा सकती है।
ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।