प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

कन्या राशि के भौतिक लक्षण एवं गुण


Saturday, 20 November 2021
virgo Rashi General Characteristic

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए अगर आपके भौतिक लक्षण की बात करें तो यह जातक मध्यम कद वाले, काले बाल और आंखें, सुस्त चाल, अपने वास्तविक आयु से हमेशा कम प्रतीत होने वाले, चौड़ी छाती देखी जाती है। सीधी नाक होती है। पतली और तीखी आवाज इन में आमतौर पर पाई जाती है। कन्या राशि के जातकों में चहरे या गले पर कोई निशान होता है। कन्या राशि के जातकों की बात करें तो यह बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। किसी भी मुद्दे बात परमर्श करना इन्हे काफी पसंद होता है। यह आमतौर पर अनेक भाषाओं के ज्ञानी पाए जाते हैं। कन्या राशि के जातक किसी भी प्रक्रिया को समझने के लिए अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग करते हैं। कई बार यूं भी देखा जाता है कि यह जातक बहुत ज्यादा भावुक भी देखे जाते है यह जातक किसी भी विषय पर निर्णय लेने से पहले बहुत सोच विचार करते हैं। कई बार इनमें आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है खुद के स्वार्थ के लिए यह हमेशा ही कुछ भी करने के लिए आतुर रहते हैं और बहुत ही चतुर विचार वाले होते हैं घर की सजावट की चीजों में काफी खर्च भी करते हैं। कन्या राशि वाले जातकों को उदर रोगों से सावधान रहना चाहिए इन्हे पेचिश, टाइफाइड, पथरी जैसी बीमारी लगने की संभावना बन सकती है। इन जातको के विवाह में देरी देखी जाती है। कन्या राशि वाले जातकों के विवाह जीवन काफी अच्छा रहता है और इनको संतान की प्राप्ति कम होती है। यह जातक अपने व्यवसाय कार्य में काफी सफलता प्राप्त करते हैं और काफी धन भी अर्जित कर पाते हैं यह अपने स्वस्थ में थोड़ी भी समस्या का सामना करते ही डॉक्टर के पास चले जाते हैं। कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण इनको खेती और बगीचे की चीजों में काफी रुचि दिखाते हैं। 

 

कन्या राशि वाले जातक अपने जीवन में 20 से लेकर 25 वर्ष की इनको जरूरी सफलता प्राप्त हो जाती है और 25 से 35 वर्ष की आयु में अपना घर आमतौर पर बना ही लेते हैं और फिर 49 से 62 वर्ष की आयु के आपके लिए भाग्यशाली साबित होती है इन वर्षो में अधिक लाभ होता है। उसी प्रकार 16 ,22, 36 और 55 वर्ष इन जातको के लिए कष्टकारी वर्ष साबित होता है। जीवन के अंतिम समय के दौरान इनको टीवी होने की संभावना अधिक रहती है। 

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp