प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Holi Festival 2022 : होली पर इन 10 भगवान की पूजा करने से बन जाते हैं सभी बिगड़े काम


Monday, 14 March 2022
Holi pooja

Which God Is Worshipped On Holi? AstroOnly | Holi par kiski pooja ki jaati hai 

 

होली पर इन देवताओं को प्रसन्न करने पर आपकी किस्मत खुल जाएगी। फाल्गुन मास की होली पूर्णिमा की रात 17 मार्च 2022 दिन गुरुवार को होती हुई नजर आने वाली है। पूर्णिमा की रात्रि होलिका दहन की रात्रि भी बोली जाती है। होलिका दहन के बाद में रंग पंचमी के दिन यदि आप इन 10 देवों की पूजा करेंगे तो इनकी विशेष कृपा से आपके दुखों में कमी आ सकती है।

 

होली के पर्व पर आप इन 10 देवताओं की पूजा निश्चित रूप से करें, यह 10 देवता निश्चित रूप से आपके दुखों का अंत करते हुए नजर आएंगे। तो आइए जानते हैं कि वह 10 देवी देवता कौन से हैं जिनकी पूजा होली पर जरूर करनी चाहिए-

 

साल 2022 कैसा रहेगा आपके लिए पता करने के लिए बात कीजिये एस्ट्रोलॉजर के साथ

 

  1. विष्णु पूजा | Vishnu Lord Pooja

 

होलिका और प्रहलाद के साथ ही भगवान विष्णु की भी होली पर पूजा की जाती है। होली की पूजा में पहले दिन तो होलिका और प्रहलाद की पूजा की जाती है लेकिन दूसरे दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने से निश्चित रूप से भाग्य खुलता हुआ नजर आ सकता है। कहते हैं कि त्रेता युग के प्रारंभ में विष्णु ने धुलीवंदन किया था जिसके बाद धूलंडी मनाई जाती है। धूल वंदन अर्थात लोग एक दूसरे पर धूल लगाते हुए नजर आते हैं। होलिका दहन के बाद धुलीवंदन ही आज भी मनाया जाता है। सुबह उठकर होलिका को सबसे पहले ठंडा किया जाता है। इसका अर्थ यह है कि पूजा करने के बाद होलिका पर जल चढ़ाया जाता है। धुलीवंदन अर्थात धूल की वंदना राख की विशेष रूप से पूजा की जाती है और राख को माथे पर लगाया जाता है जिसके पश्चात होली का प्रारंभ होता हुआ नजर आता है। 

 

2. नरसिंह भगवान की पूजा | Narsingh Bhagwan Pooja

 

होली के दिनों में भगवान विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह की पूजा का भी प्रचलन भारत में काफी जगह पर चला आ रहा है। श्री हरि विष्णु ने ही होलिका दहन के बाद नरसिंह रूप धारण करके हिरण्यकश्यप का वध किया था और प्रह्लाद भक्त की जान बचाई थी इसलिए होली पर नरसिंह भगवान की भी पूजा की जाती है।

 

3. श्री शिव पूजा | Shivji Pooja 

 

होली का त्यौहार भगवान शिव की पूजा के बिना पूरा हो ही नहीं सकता है। भगवान शिव ने इसी दिन कामदेव को भस्म करने के बाद देवी रति को यह वरदान दिया था कि तुम्हारा पति श्री कृष्ण के यहां प्रभुमन के रूप में जन्म लेता हुआ नजर आएगा। इस दिन शिव मंदिर में घी का दीपक जलाकर उनका श्रृंगार भी किया जाता है।

 

4. कामदेव की पूजा | Kamdev Lord Puja

 

आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि होली पर्व पर वैवाहिक जीवन में सुख शांति और प्यार चाहने वाले लोगों को रति के साथ ही कामदेव की भी पूजा करनी चाहिए। इसके लिए कामदेव और रति के चित्र की पूजा की जाती है। 

साल 2022 कैसा रहेगा आपके लिए पता करने के लिए बात कीजिये एस्ट्रोलॉजर के साथ

5. श्री कृष्ण जी की | shri Krishna ji Pooja

 

होली का त्यौहार श्री कृष्ण भगवान से भी जुड़ा हुआ है। ब्रज में फाग उत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण ने रंग पंचमी के दिन ही श्रीराधा पर रंग डाला था। इसी की याद में रंग पंचमी बनाई जाती हुई नजर आती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की अष्ट प्रहर पूजा की जाती है और उन्हें भोग लगाया जाता है।

 

6. श्री राधा जी की पूजा | Radha ji Pooja

 

श्री राधा के बरसाने में होली की धूम साफ-साफ देखी जाती है। यहां पर 45 दिन का होली उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान श्री राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया जाता है और उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। श्री राधा रानी की पूजा करने से जीवन में सभी तरीके के सुख, शांति, प्रेम जैसी चीजें आती हुई नजर आती हैं।

 

7. श्री पृथु पूजा | Shri Prathu Ji pooja

 

बहुत कम लोग जानते हैं कि होली के पर्व पर श्री पृथु भगवान की भी पूजा की जाती है जो कि भगवान विष्णु के अंशावतार बताए जाते हैं। ऐसा इतिहास में लिखा गया है कि प्रभु जी ने अपने राज्य के बच्चों को एक राक्षस से बचाने के लिए राक्षस से युद्ध लड़ा था और उस राक्षस का वध किया था। तभी से होली पर पृथु भगवान की भी पूजा की जाती है।

 

8. श्री हनुमान जी की पूजा | Hanuman Ji pooja

 

आपको बता दें कि होली के त्यौहार पर हनुमान जी की पूजा भी व्यक्ति को निश्चित रूप से करनी चाहिए। होली के दिन यदि आप हनुमान जी के ऊपर चोला चढ़ाएं तो यह भी बहुत अच्छा बताया जाता रहा है। होली के दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के दुख कम होते हुए नजर आते हैं।

साल 2022 कैसा रहेगा आपके लिए पता करने के लिए बात कीजिये एस्ट्रोलॉजर के साथ

9. श्री लक्ष्मी जी की पूजा | Laxmi ji pooja

 

होली के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा का भी विशेष प्रावधान बताया जाता रहा है। श्री हरि विष्णु भगवान के साथ-साथ लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में धन समृद्धि बनी रहती है। महालक्ष्मी मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा करने से सभी कष्ट खत्म होते हैं। 

 

10.श्री अग्नि देव की पूजा

 

होली के दिन अग्नि देव की निश्चित रूप से पूजा की जानी चाहिए। होलिका प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी थी, उस समय सिर्फ अग्नि देव ने ही प्रह्लाद की रक्षा की थी। इसी तरीके से यदि हम होली के पर्व पर अग्नि जी की पूजा करेंगे तो निश्चित रूप से यह भी हमारे दुखों को होलिका के तरीके से ही जलाते हुए नजर आ सकते हैं और प्रह्लाद की तरीके से हम बसते हुए नजर आएंगे।

Disclaimer: The information provided here is based on assumptions and information only. It is important to mention here that Astroonly.com does not endorse any kind of validation information. Consult the relevant expert before putting any information or belief into practice.

Download: Download Astroonly's Mobile App today and get accurate astrology and religion information sitting at home.

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp