प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

मंत्र

Banner

हिंदू शास्त्रों में मंत्रों की बड़ी अहमियत बताई गई है। मंत्र जाप से व्यक्ति को सभी तरह की परेशानियों में लाभ प्राप्त होता है। मंत्र हिंदुओं के लिए जैसे कि एक वरदान हैं जिनका जिक्र वेदों में भी किया गया है। अथर्व वेद, साम वेद, ऋग्वेद और यजुर्वेद में मंत्रों के द्वारा कार्य को पूर्ण करने के लिए उपाय बताए गए हैं। कोई भी काम शुरू करने से पहले मंत्रों की मदद से ईश्वर से उन कामों के लिए अनुमति मांगी जाती है ताकि आगे चलकर यह काम प्रकृति और मनुष्य को लाभ प्रदान करते हुए नजर आए। ऋग्वेद,यजुर्वेद,सामवेद को अग्नि,वायु और सूर्य से जोड़ कर रखा गया है और अथर्ववेद में अंगिरा का जिक्र किया जाता है। एक ग्रंथ के अनुसार ब्रह्मा जी के चारों मुख से वेदों की उत्पत्ति बताई गई है। यहां तक की रामायण, महाभारत में भी मंत्रों के द्वारा कार्य पूर्ण होते हुए नजर आए हैं।

मंत्रों का महत्व इसी से लगाया जा सकता है कि सभी तरीके के कार्य पूर्ण करने से पहले मंत्रों के द्वारा ईश्वर को साक्षी मानकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। मंत्रों में बहुत अधिक शक्ति होती है इसका जिक्र वेदों में भी किया गया है। मंत्र का अर्थ यही है कि जो अक्षर हमारे मन को प्रभावित करें। मंत्र बेशक बहुत सूक्ष्म होते हैं लेकिन इनकी शक्ति बहुत व्यापक होती है। बड़े-बड़े देवी-देवता सभी मंत्रों के अधीन बताए गए हैं। मंत्रों के प्रभाव से व्यक्ति की सभी कामनाएं सिद्ध होती हैं इसका जिक्र किया गया है और मनुष्य परम लक्ष्य की प्राप्ति करता है। वेद मंत्र भगवान की वाणी बताए गए हैं। मंत्रों में बीज अक्षरों का विशेष महत्व होता है। यह अक्षर हमारे संपूर्ण मन, मस्तिष्क और इंद्रियों पर प्रभाव डालते हैं। मंत्र जाप से मनुष्य को मन और चित्र की शांति प्राप्त होती है। आदि शंकराचार्य ने भी मानसिक जप को श्रेष्ठ माना है। प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों ने मंत्र के महत्व को बताया है और आवश्यकता अनुसार मंत्रों का प्रयोग किया है।

एस्ट्रो ओनली के इस भाग में आप मंत्रो का सही प्रयोग करना सीखेंगे और साथ ही साथ विशेष मंत्रो को भी जानेंगे जिनका प्रयोग हजारों सालों से होता आया है

प्रतीक्षा करे...

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp