प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

मुहूर्त

Banner

किसी भी काम को शुरू करने से पहले हमें मुहूर्त देखना चाहिए। सही मुहूर्त में सही काम किए जाएं तो उसके अच्छे फल प्राप्त होते हैं। मुहूर्त का हिंदू शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। मुहूर्त का निर्धारण ग्रहों की चाल और उनकी दशा के आधार पर किया जाता है। अगर गलत समय में सही काम किया जाए तो उसके परिणाम भी विपरीत आते हुए नजर आते हैं जिसके कारण बाद में हमें दुख उठाना पड़ता है। यही कारण है कि हिंदू शास्त्रों में मुहूर्त का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अंदर मुहूर्त को देखने के लिए बहुत सी चीजें बताई गई हैं। सूर्य और चंद्रमा की स्थिति को देखकर भी मुहूर्त निकाला जाता है। साथ ही साथ शुक्र की स्थिति का मुहूर्त में बड़ा महत्व होता है। प्राचीन समय में भी मुहूर्त के द्वारा कार्य किए जाते थे।

मुहूर्त में काम करने का एक सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उस समय सकारात्मक शक्तियां हमारा साथ दे रही होती हैं। अगर गलत मुहूर्त में काम किया जाएगा तो उस काम के ऊपर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव पड़ता हुआ नजर आता है। एस्ट्रो ओनली के इस भाग में हम आपको मुहूर्तो के बारे में बताने वाले हैं। इन मुहूर्त को देखकर आप आसानी से समझ पाएंगे कि आपको किस समय में अपने अच्छे काम करने हैं।

मुहूर्त समय मापने की इकाई होती है। एक मुहूर्त दो घड़ी के बराबर होता है या लगभग 48 मिनट के बराबर बताया गया है। अमृत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त को सबसे अधिक अच्छा बोला गया है। ब्रह्मा मुहूर्त में साधु-संत तप करना शुरू करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के समय तक 30 मुहूर्त निकलते हैं।

30 मुहूर्त के नाम-

1.रुद्र, 2.आहि, 3.मित्र, 4.पितॄ, 5.वसु, 6.वाराह, 7.विश्वेदेवा, 8.विधि, 9.सतमुखी, 10.पुरुहूत, 11.वाहिनी, 12.नक्तनकरा, 13.वरुण, 14.अर्यमा, 15.भग, 16.गिरीश, 17.अजपाद, 18.अहिर, 19.बुध्न्य, 20.पुष्य, 21.अश्विनी, 22.यम, 23.अग्नि, 24.विधातॄ, 25.कण्ड, 26.अदिति जीव/अमृत, 27.विष्णु, 28.युमिगद्युति, 29.ब्रह्म और 30.समुद्रम।

प्रतीक्षा करे...

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp