गजकेसरी योग-
चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है जो किसी एक जगह में ज्यादा समय तक स्थिर नहीं रहता है। साथ ही चंद्रमा की स्थिति परिवर्तन से अनेक योगों का निर्माण होता है। ऐसे में जातक के केंद्र में जब चंद्रमा और गुरु विराजमान हो जाए तो गजकेसरी योग का निर्माण हो जाता है। कई बार चंद्रमा के साथ शुक्र भी जब कुंडली के केंद्र में आ जाए तो भी इस योग का निर्माण होता है। गजकेसरी योग को जातक के लिए भाग्यशाली माना जाता है। गजकेसरी योग को हाथी और सिंह के योग के रुप में भी स्वीकार किया जाता है जिसका अर्थ सोने और सिंह से लिया जाता है। इस योग के बनने से जातक के सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मे वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जातक पर लक्ष्मी मां के कृपा से घन की वर्षा होती है।
बुधादित्य योग-
जब एक ही ग्रह में सूर्य और बुध ग्रह विराजमान हो जाए तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। दोनों के मिलन को बहुत ही शुभ और लाभप्रद माना जाता है। इस योग के कारण जातक सहनशील और बुद्धिमान होता है। इतना ही यही यह योग साहसी और स्वाभिमान बनाता है। इस जातक के लोग व्यावसाय में तरक्की करते है और दूसरों को भी व्यावसाय में सहयोग प्रदान करते है। इस योग के जातक नियमों का पूर्ण पालन करते है तथा धार्मिक रुप से भी उच्चतम स्थान रखते है। जातक धन के रुप धनवान होते है। ऐसे लोगों को धन की कभी कमी नहीं होती।
हंस योग-
गुरु के कारण इस योग का निर्माण होता है। मीन, धनु, कर्क में अगर गुरु विराजमान हो जाए तथा यह कुंडली के केंद्र में स्थित हो तो हंस राशि का निर्माण होता है। यह राशि बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके कारण जातक अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ बन जाता है। बुद्धिमान और अध्यामिक इस योग की वजह से जातक होता है।
केदार योग-
जब कुंडली के सात ग्रह किसी भी चार राशियों में विद्यामान हो तो केदार योग बनता है। इस योग के लोग के पास बहुत सम्पत्ति होती है तथा वह अपनी संपत्ति में लगातार वृद्धि करने में सफल होता है।
इसके अलावा भी बहुत से योग हैं जिसका निर्माण ग्रहों की घर में स्थिति के आधार पर होता है। सभी योग जातक के लिए बहुत ही लाभकारी और महत्वपूर्ण होते है। यह योग ही जातक का भविष्य निर्धारित करते हैं। साथ ही इस योग के कारण कोई एकाएक धनवान तो कोई एकाएक बलवान हो जाता है। हर किसी को चाहिए कि वह समय समय पर अपने योग के बारे में जांच कराता रहे। ज्योतिषाचार्य से सही समय में योग का पता चल सकता है जिससे की उप स्थिति का फायदा उठाकर अपने जीवन को बेहतर बनाने में सफल हो सकता है।