प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

वार्षिक राशिफल - (2021)


निःशुल्क वार्षिक राशिफल


yearly Horoscope साल 2021 पिछले साल की तुलना में सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा गुजरता हुआ नज़र आने वाला है। इस साल लोगों के लिए नए रास्ते खुलते हुए नजर आएंगे। साल 2021 को मुनाफे का साल बोला जा सकता है। इस साल लोग नए काम शुरू करते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ, जो जातक पिछले काफी समय से अपने व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहे हैं तो उन लोगों के लिए भी नए अवसर उत्पन्न होते हुए दिखने वाले हैं। साल 2021 पिछले साल की तुलना में एक अच्छा साल बोला जा सकता है। इस साल नए अवसर उत्पन्न होंगे तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के लिए नई नौकरियाँ भी उत्पन्न होती हुई नजर आएँगी। नौकरी व व्यवसायी दोनों ही लोगों के लिए साल 2021 को बेहतर बोला जा सकता है। यह साल शेयर मार्केट के लिहाज से भी अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। राजनीतिक क्षेत्र में काफी उठापटक होती हुई नजर आएगी। वहीं कुछ ऐसे रिजल्ट हमारे सामने आते हुए दिखेंगे जो कि अप्रत्याशित बोले जा सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में होने वाली उठापटक साल 2021 के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। विश्व भर में ही राजनीतिक रूप से बहुत सारे परिवर्तन होते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ, कई सारे देश आपस में लड़ते हुए भी नजर आएँगे। भारत और चीन की बात करें तो साल 2021 में दोनों ही देशों के रिश्ते बिगड़ते हुए दिखने वाले हैं। कई मौके आएँगे जब हालात बद से बदतर होते हुए दिखेंगे। साल 2021 में प्राकृतिक रूप से आने वाली प्रलय कम रहेगी लेकिन कुछ जगहों पर विकट और विकराल रूप में प्रलय आती हुई नजर आएँगी।

मानव जाति के लिए साल 2021 एक अच्छा साल बोला जा सकता है। पिछले साल जिस तरीके की बीमारी फैलती हुई नजर आई थी तो वहीं 2021 में इस बीमारी का ग्राफ नीचे गिरते हुए नजर आने वाला है। साल 2021 के मध्य भाग में खासकर जुलाई महीने के बाद यह बीमारी विश्व भर से दूर होती हुई दिखेगी, जिस तरीके का विकराल रूप 2020 में बीमारी का था 2021 में यह ग्राफ गिरता हुआ दिखने वाला है। 2021 में विज्ञान के क्षेत्र में भी कई सारे नए आविष्कार होते हुए दिखने वाले है। भारत के लिहाज से देखें तो भारत अंतरिक्ष में कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू करता हुआ दिखेगा। वहीँ कुछ प्रोजेक्ट में भारत को कामयाबी मिलती हुई नजर आने वाली है। साल 2021 में, भारत पिछले साल की तुलना में अधिक तरक्की करता हुआ नजर आएगा। वहीं देश की ग्रोथ रेट भी आगे बढ़ती हुई नजर आने वाली है। भारत में 2021 के अंदर कुछ आविष्कार ऐसे होंगे जो दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करते हुए नजर आएँगे। साल 2021 भारत के लिहाज से एक शानदार साल है। बॉलीवुड में पिछले साल जिस तरीके से बड़े बड़े सितारे दुनिया को छोड़ते हुए नजर आए हैं तो 2021 में कुछ बड़े नामों के साथ  स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चलती हुई नजर आने वाली हैं लेकिन इसके बावजूद भी ऐसा बोला जा सकता है कि 2020 की तरीके से बड़ा नुकसान बॉलीवुड को नहीं पहुँचता हुआ नजर आएगा। 2021 के अंदर बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों की संख्या बेहद कम रहने वाली है लेकिन कुछ फिल्म दुनिया भर में नाम रोशन करती हुई नजर आने वाली हैं। शेयर बाजार, शुरुआती समय में थोड़ा नीचे रहता हुआ नजर आएगा लेकिन साल 2021 के मध्य में शेयर बाजार ऊपर की तरफ बढ़ता हुआ दिखने वाला है। खेल जगत के लिए भी यह साल अच्छा साल होने वाला है। भारत के कई सारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हुए नजर आने वाले हैं।

अब बात करते हैं कि साल 2021 किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा और किन राशियों को साल 2021 में संघर्ष करना पड़ सकता है तो आपको बता दें कि मीन और वृष राशि वाले जातकों के लिए साल 2021 अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। मिथुन और कर्क राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य, इन जातकों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनकर आएगा। साल 2021 में इनको परेशान करने का काम करेगा। सिंह और कन्या राशि वाले जातक परिवार में हो रही अनबन से काफी परेशान होते हुए नज़र आ सकते हैं। इन लोगों को अपने काम, व्यवसाय की वजह से भी परिवार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोग लगातार आपसे यही शिकायत करते हुए नजर आएंगे कि आप परिवार को समय नहीं दे रहे हैं। कुंभ, मकर और मीन राशि वाले जातकों के लिए व्यवसायिक रूप से साल 2021 बहुत अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। इन तीन राशियों के लिए यह साल व्यवसायिक रूप से एक अच्छा साल जाता हुआ नजर आएगा। इस साल आप देखेंगे कि आपके व्यवसाय में लाभ हो रहा है वही बुध की महादशा से आप लाभान्वित होते हुए नजर आएँगे। कुल मिलाकर बोला जा सकता है कि साल 2021 अधिकतर राशियों के लिए अच्छा ही रहने वाला है। 

ऑनलाइन ज्योतिष


ऑनलाइन ज्योतिष लोड हो रहे है...

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp