प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

मेजर अरकाना टैरो कार्ड (Major Arcana Tarot Cards)


“अरकाना” शब्द आरकेन शब्द से आया है। शब्द का अर्थ बताया गया है बड़ा रहस्य। मेजर अरकाना कार्ड के सेट के अंदर 22 कार्ड बताए गए हैं। यह कार्ड किसी व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक और उसके पुराने जन्म की मुख्य घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी करते हुए संकेत देते हैं। मेजर अरकाना प्रत्येक कार्ड का एक अर्थ होता है जैसे कि पहला कार्ड द फूल इसका अर्थ होता है एक मासूम बच्चे की जीवन यात्रा।

एक मासूम बच्चे की जीवन यात्रा को आम आदमी जीवन से जोड़कर व्यक्ति के जीवन के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। एक मासूम बच्चे की जीवन यात्रा यह शब्द अपने आप में काफी रहस्यमई है। जैसे एक मासूम बच्चा जीवन की यात्रा पूरी करता है उसी तरीके से यदि यह कार्ड आपके जीवन में निकल जाए तो आप उसी तरह से अपनी यात्रा को पूरी करते हुए नजर आएंगे। “द लवर कार्ड” यह कार्ड दिल और आपसी संबंधों को दिखाता हुआ नजर आता है। “द चेरियट” यह कार्ड हमेशा चलने वाली यात्रा की तरफ इशारा करता है। “द डेथ कार्ड “ यह कार्ड आंतरिक परिवर्तन या फिर पुनर्जन्म को दर्शाने वाला एक कार्ड है। “द मून कार्ड “ यह कार्ड आंतरिक ज्ञान को पाने की तरफ इशारा करता है। इसी तरीके से सभी कार्ड का अर्थ होता है तो आइए जानते हैं कि मेजर अरकाना के अंदर 22 कार्ड क्या अलग-अलग अर्थ होता है।

दी फूल

यह कार्ड दर्शाता है कि संतोष से बड़ा कोई धन नहीं होता है। मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए जिस तरीके से गीता के अंदर भगवान श्री कृष्ण आदेश देते हैं कि कर्म करते रहना ही एक अच्छे व्यक्ति की निशानी होती है उसी तरीके से यह कार्ड भी दर्शा रहा है कि अपने कर्तव्यों का पालन करना ही सबसे बेहतर रहता है और संतोष करने से ही व्यक्ति खुश रहता हुआ नजर आता है।

दी मैजिशियन

यह कार्ड दर्शाता है कि जो व्यक्ति दूसरों के लिए कुआं खोदता है उसके लिए खाई पहले ही बन गई होती है इसलिए कभी भी हमें दूसरों का बुरा नहीं सोचना चाहिए ना ही दूसरों के बुरे के लिए कोई कार्य करना चाहिए। अपनों के साथ धोखा करके व्यक्ति कभी भी सुखी नहीं रह सकता हैं। यह कार्ड एक बहुत अच्छा संदेश देता हुआ नजर आता है और जादूगर की तरीके से ही हमारे जीवन को सकारात्मक राह पर ले कर आता हुआ नजर आता है।

दी हाई प्रीस्टेस

यह कार्ड बेहद सकारात्मक कार्ड बोला गया है। यह कार्ड दर्शाता है कि आपके जीवन में सुख और समृद्धि आने वाली है। आप अपने कर्म करते रहे आपके अच्छे कर्म आपको फल देने का कार्य करने वाले हैं। यह कार्ड बेहद ही सकारात्मक रूप से आपके जीवन को परिवर्तित करने का कार्य भी करता हुआ नजर आता है। यह कार्ड दर्शाता है कि आपके जीवन में अब आर्थिक रूप से भी परिवर्तन होने वाला है।

दी एम्प्रेस

यह कार्ड दर्शाता है कि आप दोराहे पर खड़े हुए हैं। मन में बहुत सारी उलझने चल रही है जिसके चलते आप निर्णय लेने में दुविधा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में किसी अच्छे व बुद्धिमान व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना आपके लिए अच्छा साबित होगा वह आपको सही और सकारात्मक रास्ता दिखाता हुआ नजर आ सकता है।

दी एम्परर

यह कार्ड दर्शाता है कि आपको अपना पक्ष खुद ही स्पष्ट रखना होगा। आपको क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए अपने मस्तिष्क में यह बात स्पष्ट रखें साथ ही साथ, यह कार्ड इशारा कर रहा है कि आप अपना धन, प्रसन्नता अमन-चैन को दांव पर ना लगाएं यह एक बड़ी मूर्खता होगी।

दी हायरोफेन्ट

यह कार्ड दर्शा रहा है कि व्यर्थ की इच्छाओं आकांक्षाओं में आप फंस कर अपने जीवन का आनंद बर्बाद करते हुए नजर आ सकते हैं। इच्छाओं और आकांक्षाओं में फंसकर आप सुख की प्राप्ति कर लेंगे यह मात्र एक आपका भ्रम है।

दी लवर्स

यह कार्ड आपकी दिल से जुड़ी हुई बातों को दर्शाता है। प्रेम जीवन की ओर भी इशारा करता है। साथ ही साथ यह कार्ड बताता है आपका भविष्य कैसा होगा यह बात आपके ऊपर निर्भर है।

दी चेरियट

यह कार्ड इशारा करता है कि तन-मन से अपने कार्य में लग जाए। सफलता कदम चूमती हुई नजर आएगी आपके भाग्य की लोग सराहना करते हुए नजर आएंगे। भाग्य के दम पर आप बड़े से बड़े काम को पूरा कर सकेंगे।

दी जस्टिस

यह कार्ड दर्शाता है कि आपको भगवान की शक्ति से डरना चाहिए। आकस्मिक घटनाओं के होने से आपको सतर्क रहना चाहिए। ईश्वर का डर सदैव अपने मन में बनाकर रखना बेहतर रहेगा ताकि हम बुराइयों से बच सकें।

दी हरमिट

यह कार्ड दशा रहा है कि यदि आप फिजूलखर्ची के ऊपर रोक लगा दे और बेवजह कोई अपने खर्चों को रोक दें तो एक न एक दिन आप भी धनवान बनते हुए नजर आएंगे और आपके पास धन की कमी नहीं होगी।

दी व्हील ऑफ़ फार्च्यून

यह कार्ड दर्शाता है कि आपका व्यवहार और अच्छे कार्य ही समाज में आपको मान सम्मान दिलाने का कार्य करेंगे। आपको अच्छे कार्य ही पहचान दिलाते हुए नजर आएंगे इसलिए अपने अच्छे कार्य में लगे रहे।

दी स्ट्रेंथ

यह दर्शाता है कि ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिसमें व्यर्थ का जोखिम उठाना पड़े। आँखें बंद कर कुएं में छलांग लगा देना बुद्धिमानी नहीं बोली जा सकती है इसलिए बुद्धि का प्रयोग करते हुए सही कार्य करना ही बेहतर होगा।

दी हँगेड़ मैन

इस कार्ड का अर्थ होता है सुख दुख का जोड़ा अतः छोटी मोटी बातें होती रहती है। व्यर्थ परेशान नहीं होना चाहिए। एक दूसरे का साथ देने में ही सभी की भलाई होती है।

दी डेथ

यह कार्ड दर्शाता है कि आपका व्यवहार व शुभ कार्य ही आप को प्रगति प्रदान करने का कार्य करेंगे इसलिए शुभ कार्यों की ओर ही ध्यान लगाना चाहिए।

दी टेम्पेरन्स

यह कार्ड दर्शाता है कि आप जो निर्णय लेने जा रहे हैं या फिर जो कार्य आप करने जा रहे हैं उसके ऊपर आपको एक बार फिर से पुनर्विचार करना चाहिए। वही अपने दोस्तों व शुभचिंतकों से आपको राय जरूर लेनी चाहिए।

दी डेविल

यह कार्ड दर्शाता है कि आपके अभी इतने बुरे दिन नहीं आए जितना कि आप सोच रहे हैं। इसलिए आप अपने मन से हार को स्वीकार नहीं करें अन्यथा नकारात्मक सोचने से नकारात्मक चीजें ही आपके पास आने वाली है।

दी टावर

यह कार्ड दर्शाता है कि भाग्य के भरोसे नहीं बैठना आपके लिए बेहतर होगा बल्कि आपको कर्म करने चाहिए। कर्म करने से आपके जीवन में अच्छी चीजें होंगी। भाग्य के भरोसे बैठकर आप केवल और केवल अपना समय बर्बाद करते हुए नजर आएंगे।

दी स्टार

यह कार्ड दर्शाता है कि आपने जो भी सपने देखे हैं या फिर आपने जो भी योजनाएं बनाई हैं वह समय से पूरी होती हुई नजर आएंगी। जल्दबाजी से किसी का कोई फायदा नहीं हुआ है बल्कि आपको अपने कामों के ऊपर ध्यान देना चाहिए। समय आने पर सब कुछ सही होता हुआ नजर आएगा।

दी मून

यह कार्ड दर्शाता है कि जल्द ही आपको कोई ना कोई अच्छी खबर प्राप्त होती हुई नजर आएगी। पत्र माध्यम से शीघ्र ही महत्वपूर्ण समाचार आपको प्राप्त होता हुआ नजर आएगा।

दी सन

यह कार्ड दर्शाता है कि आपको संभल कर चलना चाहिए। जलन, किसी से नफरत, किसी की आलोचना करना या निंदा करना यह सब बुरे कार्य है इससे समय और जीवन दोनों बर्बाद हो जाता है। इसलिए बुरे कार्यों पर समय नहीं लगाना चाहिए।

दी जजमेंट

यही कार्ड दर्शाता है कि बहुत अधिक लालच और लोग दोनों ही चीजें नरक का रास्ता होती है। यह जीवन को नर्क बना देती हैं। लोक जीवन में संकट को पैदा करता है इसलिए लालच को जीवन में नहीं आने देना चाहिए।

दी वर्ल्ड

यह कार्ड दर्शाता है कि हमारे पास जो भी कुछ है उसके लिए ईश्वर का धन्यवाद देना चाहिए ऐसा कार्य करना चाहिए जो सभी के लिए उचित हो हमारे पास जो है वही प्रसन्नता का माध्यम बन सकता है।

टैरो राशिफल


टैरो दैनिक रशिफल

टैरो प्रतिदिन राशिफल की इस सेवा में आप अपना रोज का टैरो प्रतिदिन मुफ्त राशिफल प्राप्त कर सकते हैं। टैरो राशिफल की मदद से आप यह देख सकते हैं कि टैरो के अनुसार आज का आपका दिन किस तरीके से जाएगा और आज आपको कौन से काम करने हैं और कौन से काम नहीं करने हैं। टैरो प्रतिदिन राशिफल की मदद से आप आप अपने जीवन को एक नए मुकाम तक पहुंचाते हुए नजर ...

आगे पढ़े

टैरो साप्ताहिक रशिफल

टैरो साप्ताहिक राशिफल की इस सेवा में आप अपना सप्ताह का टैरो राशिफल प्राप्त कर सकते हैं। यह पूरा सप्ताह आपके लिए किस तरीके से जाएगा आपका व्यापार और आपके कार्यक्षेत्र में आप किस तरीके का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे, किस तरीके की परेशानियां आपके सामने आने वाली हैं, आपका भाग्य आपका किस तरीके से साथ देगा, यदि आपके जीवन में किसी तरीके की कोई दिक्कत ...

आगे पढ़े

टैरो मासिक रशिफल

टैरो मासिक राशिफल की इस सेवा में आप अपना माह का टैरो राशिफल प्राप्त कर सकते हैं। यह पूरा माह आपके लिए किस तरीके से जाएगा आपका व्यापार और आपके कार्यक्षेत्र में आप किस तरीके का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे, किस तरीके की परेशानियां आपके सामने आने वाली हैं, आपका भाग्य आपका किस तरीके से साथ देगा, यदि आपके जीवन में किसी तरीके की कोई दिक्कत परेशानी ...

आगे पढ़े

टैरो वार्षिक रशिफल

टैरो वार्षिक राशिफल की इस सेवा में आप अपना वर्ष का टैरो राशिफल प्राप्त कर सकते हैं। यह पूरा वर्ष आपके लिए किस तरीके से जाएगा आपका व्यापार और आपके कार्यक्षेत्र में आप किस तरीके का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे, किस तरीके की परेशानियां आपके सामने आने वाली हैं, आपका भाग्य आपका किस तरीके से साथ देगा, यदि आपके जीवन में किसी तरीके की कोई दिक्कत परेशानी ...

आगे पढ़े

माइनर अरकाना कार्ड

78 के सेट में 56 कार्ड माइनर अरकाना टैरो कार्ड के अंतर्गत गिने जाते हैं। यह कार्ड भी काफी महत्वपूर्ण कार्ड बताए गए हैं। इन 56 कार्ड में से 40 कार्ड विशुद्ध माइनर अरकाना बोले गए जबकि 16 रॉयल अरकाना या कोर्ट कार्ड गिने जाते हैं। मेजर अरकाना जिंदगी की बड़ी-बड़ी घटनाओं के बारे में बताते हैं तो माइनर अरकाना कार्ड ज़िन्दगी की छोटी-छोटी घटनाओं ...

आगे पढ़े

मेजर अरकाना कार्ड

“अरकाना” शब्द आरकेन शब्द से आया है। शब्द का अर्थ बताया गया है बड़ा रहस्य। मेजर अरकाना कार्ड के सेट के अंदर 22 कार्ड बताए गए हैं। यह कार्ड किसी व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक और उसके पुराने जन्म की मुख्य घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी करते हुए संकेत देते हैं। मेजर अरकाना प्रत्येक कार्ड का एक अर्थ होता है जैसे कि पहला कार्ड द फूल ...

आगे पढ़े

टैरो ज्योतिषी

क्या आप अपने जीवन में आ रही परेशानियों को लेकर एक सही और अच्छा समाधान खोज रहे हैं। क्या आप अपने व्यवसाय को लेकर परेशान हैं, काफी मेहनत करने के बाद भी, आपका व्यवसाय उस तरीके से मुनाफा नहीं कर रहा है जिस तरीके से आप चाहते हैं। क्या आपको लगातार नौकरी के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्या आपका पारिवारिक ...

आगे पढ़े

टैरो इतिहास

टैरो के इतिहास के बारे में देखें तो टैरो इजिप्ट यानी कि मिस्र से आया हुआ बताया गया है। मिस्र में जिस तरीके के चित्र, लिपियों और सांकेतिक भाषा के द्वारा प्रारंभिक समय में भविष्यवाणियां की जाती थी उसी तरीके के सांकेतिक चित्रों का उपयोग टैरो के कार्ड पर किया जाता है। भारत में टैरो का आगमन 19वीं शताब्दी में बताया गया है। मेजर अरकाना में ...

आगे पढ़े

ऑनलाइन ज्योतिष


ऑनलाइन ज्योतिष लोड हो रहे है...

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp