प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

15 August स्वतंत्रता दिवस


Saturday, 20 March 2021
15 August स्वतंत्रता दिवस


15 August स्वतंत्रता दिवस

जिस दिन हमारा देश आजाद हुआ वह सबसे सुनहरा पल था। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली लेकिन आजादी की नींव तो 1857 में ही रखी जा चुकी थी। लगभग 200 साल हम सभी अंग्रेजों की बेडियों से बंधे रहे। हमारे देश में क्रांतिकारियों की कमी नहीं रही। सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद ने क्रांति की ऐसी आग फैलाई कि उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। चलिए तो इस स्वतंत्र दिवस पर क्यों ना उन क्रांतिकारियों को नमन करते हुए याद किया जाए।

देश आजादी का 75 वां साल मना रहा है और ये दिन बड़ा ही भाग्यशाली दिन है। इस दिन का पूरा श्रय वीर जवानों और शहीदों को जाता है। भारत माता के लाल जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते लड़ते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज पूरे देशवासियों पर उन पर गर्व है।  देश को आजाद कराने के लिए  रानी लक्ष्मीबाई समेत भगत सिंह, मंगल पांडे और कई महान योद्धाओं महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस लाला लाजपत राय बहादुर शाह जफर शिवराम राजगुरु ने अहम भूमिका निभाई।

 

आइए करते हैं इन्हें नमन

 

रानी लक्ष्मीबाई
रानी लक्ष्मीबाई ने उस समय अपनी बहादुरी दिखाई। जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मना था। रानी लक्ष्मीबाई ऐसी योद्धा थी जिन्होंने अंग्रेजों की नाक में पानी पिला दिया था।

महात्मा गांधी

अहिंसा के रास्ते पर चलकर महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को झुकने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए कई सारे आंदोलन चलाएं। जिनमें से दांडी मार्च बहुत सफल हुआ।

मंगल पांडे
1857 में मंगल पांडे ने पूरे देश भर में लोगों के दिलों में आजादी की लो जला दी। उन्होंने अंग्रजों का डटकर मुकाबला किया। मंगल पांडे ईस्ट इंडिया कंपनी में सैनिक थे। जब उन्हें पता चला कि यह अंग्रेज हिंदू धर्म को भ्रष्ट करने के लिए कारतूस में गाय की चर्बी का इस्तेमाल करते हैं। तभी से उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी और एक अंग्रेज अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया। जिस कारण उन्हें फांसी पर लटका दिया गया।

लाला लाजपत राय

लाजपत राय ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन किए और मरते दम तक आजादी की लड़ाई लड़ते रहे।

भगत सिंह
लाला लाजपत राय की मौत के बाद भगत सिंह ने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ने की ठान ली और उन्होंने इसका बदला ब्रिटिश अधिकारी जॉन सांडर्स की हत्या करके लिया। भगत सिंह ने अपने जज्बे और हौसले से अंग्रेज अधिकारियों के छक्के छुड़ा दिए। इन्होंने भी बड़ी ही कम उम्र में आजादी के लिए अपने प्राण गवां दिए।

सुभाष चंद्र बोस
देश को आजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस का भी बड़ा हाथ है। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करके अगवा आंदोलन में बड़ी हिस्सेदारी निभाई और अंग्रेजों को बाहर का रास्ता दिखाने में मदद की।

बाल गंगाधर तिलक
बाल गंगाधर तिलक ने “स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है” का नारा देकर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया और पूरे भारत में अंग्रेजो के खिलाफ योजनाएं तैयार की।

चंद्रशेखर आजाद
यह वह नाम है जिसने कम उम्र में ही मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और अंग्रेजों को सबक सिखाने के लिए बड़ा संघर्ष किया है। शेखर आजाद ने गांधी जी के साथ मिलकर कई आंदोलनों में उनका साथ दिया और देश को आजादी दिलाने में भूमिका निभाई।

बहादुर शाह जफर
बहादुर शाह जफर भारत के वह बहादुर शेर थे जिन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत से निकाल फेंकने का संकल्प लिया।

शिवराम राजगुरु
शिवराम राजगुरु ने अंग्रेजो के खिलाफ रणनीति बनाई और देश को आजादी दिलाने के लिए अपने शौर्य और बल के साथ लड़ाई लड़ी।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp