
ज्योतिष विधा में 12 राशियां हैं जैसे हैं-मेष,वृषभ,मिथुन,कर्क,सिंह,कन्या,तुला,वृश्चिक,धनु,मकर,कुम्भ और मीन। ग्रहों और नक्षत्रों में प्रायः बदलाव समय-समय पर होता रहता हैं। इसका असर प्रत्येक राशि में अलग होता हैं। खासकर राशि का निर्धारण समय,स्थान,तारीख और चंद्र किस राशि में इस पर निर्भर करता हैं। दशा,भाव और खगोलीय घटनाओं और गोचर होने से राशि के जातकों के जीवन में छोटे-बड़े बदलाव देखे जाते हैं। इनको आधार मानकर जातकों के भविष्य में होने वाले व्यवसायिक,पारिवारिक और स्वास्थ सम्बन्धी परिवर्तनों को उजागर किया जाता हैं। हर राशि का अपना स्वामी होता हैं और उसके गुण होते हैं। किन्तु एक राशि होने के बावजूद दो व्यक्तियों के बीच विभिन्नता देखी जाती है। इसीलिए किसी भी व्यक्ति के बारे में सटीक भविष्यवाणी उसकी कुंडली को देख कर ही की जा सकती है। सामान्य तौर पर किसी भी खगोलीय परिवर्तन को देखकर राशि पर पड़ने वाला अनुमानित परिवर्तन के बारे में बताया जरूर जा सकता है।
एस्ट्रो ओनली की यह राशिफल सेवा आपको आपका दैनिक, साप्ताहिक , मासिक और सालाना राशिफल बिल्कुल सटीक जानकारी के साथ उपलब्ध होगी । यहाँ आसान भाषा में आपको अपना राशिफल पढ़ने को मिलेगा। अप्रत्यक्ष रूप से ही सही लेकिन राशिफल मनुष्य को बुराइयों से बचाकर शुभ कर्मों की ओर प्रेरित करता है। दैनिक जीवन में राशिफल की उपयोगिता किसी से भी छुपी नहीं है। विवाह, संतान, व्यापार, नौकरी, यात्रा, भवन निर्माण इत्यादि सभी विषयों के ऊपर राशिफल में बातचीत की जाती है और हम समझ और जान पाते हैं कि भविष्य में हमारे जीवन में किस तरीके के परिवर्तन आएंगे और कौन से सकारात्मक परिवर्तन हमारे लिए लाभदायक होंगे, जिनके ऊपर हमें अभी से ध्यान देना चाहिए। एक तरीके से देखें तो राशिफल एक ऐसा शास्त्र है जो व्यक्ति की हर कदम पर मदद करता हुआ दिखता है। वहीँ राशिफल खतरों से पहले ही सचेत करता है। किस समय पर क्या करना उचित है और क्या अनुचित है, किस समय कौन सा काम करने से लाभ होगा अथवा हानि होगी इस संबंध में राशिफल के माध्यम से ज्योतिशास्त्र के निर्देश बहुमूल्य माने जाते हैं।
एस्ट्रो ओनली के ज्योतिषाचार्य सामान्य भाषा में और सटीक राशिफल लेकर आपके सामने हाजिर हो रहे हैं। आप राशिफल की मदद से अपने जीवन को और अधिक सुंदर व सुखी बना सकते हैं।