त्यौहार को अंग्रेजी में फेस्टिवल्स के नाम से जाना जाता है। त्यौहार हिंदू धर्म में और भारतवर्ष में सभी धर्मों के लिए महत्वपूर्ण स्थान निभाते हैं। त्यौहार खुशियों का सूचक हैं और जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। त्यौहार जब भी आते हैं तो इसका एक ही अर्थ लगाया जाता है कि अब हमारे जीवन में खुशियां और सुख व समृद्धि आने वाली हैं। हम त्यौहार पर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और उनको इस बात के लिए धन्यवाद अर्पित करते हैं कि उन्होंने हमें अभी तक जिस तरीके का भी जीवन दिया है जो भी खुशियां या दुख हमारे जीवन में दिए हैं यह सब उन्हीं की कृपा है। हमारे जीवन में खुशियां लगातार बरकरार रहे और जो भी दुख हमारे जीवन में आ रहे हैं तो कृपया उनको कम करने का काम आप करें। त्यौहारों के दिन भगवान से जुड़ने का एक अवसर प्राप्त होता है।
त्यौहार के दिन हर व्यक्ति ईश्वर को याद करता है चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों ना हो। चाहे हिंदू हो या मुसलमान हो या सिख हो अथवा ईसाई क्यों ना हो सभी अपने-अपने ईश्वर उस शक्ति से मिलते हैं जिसने हमारा निर्माण किया है या जिसने हमारी पृथ्वी का निर्माण किया है। जैसा हमने शुरू में बताया कि भारत एक त्यौहारों का देश है जिसके अंदर लगातार त्यौहार आते ही रहते हैं। यह त्यौहार, उत्सव हमारे जीवन में आज से ही नहीं बल्कि हजारों सालों से लगातार चले हुए आ रहे हैं। यह चीजें हमें विरासत से मिली हुई हैं और हम इनका निर्वहन करते हुए चले आ रहे हैं। पूर्वजों ने हमें जो भी संस्कृति व रीति रिवाज सिखाए हैं वह हमारी ताकत रहे हैं। हिंदुस्तान मेलों और त्यौहारों का देश और दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां पर इतने त्यौहार मनाए जाते हैं। त्यौहारों के बिना भारत की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। हमारे देश में एक तरफ साल की शुरूआत मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे त्यौहार से होती है तो आगे चलकर होली, रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस जैसे त्यौहार मनाए जाते हैं।
Loading Festival Blogs...
ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।