प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

पूजा

Banner

ईश्वर की पूजा का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। भगवान की पूजा करने से हमारे जीवन में खुशियां आती हैं और हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं। ईश्वर की पूजा हमें यह सिखाती है कि पुण्य करने से ही मनुष्य को शांति प्राप्त हो सकती है। पूजा के द्वारा हम ईश्वर से शक्तियों को प्राप्त करते हैं। जिस भगवान की हम पूजा करते हैं उन्हीं की शक्तियां हमारे अंदर आती हुई नजर आती हैं। इस बात के उदाहरण इतिहास में मौजूद है कि विश्व के बड़े-बड़े योद्धा भी यात्रा पर निकलने से पहले ईश्वर की पूजा किया करते थे ताकि ईश्वर की शक्तियां हमारे अंदर आए और हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। रामायण के अंदर एक तरफ भगवान राम पूजा करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ रावण भी पूजा करता हुआ नजर आता है। दोनों ही अलग-अलग तरह से पूजा करते हैं और उसी तरीके की शक्तियां उनके अंदर आती हुई दिखती हैं। खुद भगवान राम जो कि ईश्वर के स्वरूप बताए गए हैं वह भी पूजा करते हुए नजर आते हैं ताकि संसार जगत में मनुष्य पूजा का महत्व समझ पाए और वह अपने जीवन में खुशियों को प्राप्त कर पाए।

कोई भी काम, शुरू करने से पहले पूजा की जाती है ताकि उस काम में सफलता मिले और यह कार्य हमारे लिए फायदेमंद साबित हो। पूजा करने से हमें इस बात की शांति प्राप्त होती है कि ईश्वर हमारे साथ है और वह हमारे लिए इस काम में हमारी मदद कर रहा है। यहां तक कि पूजा करने से हमारा आत्मबल बढ़ता हुआ नजर आता है और आत्मबल की मदद से हम बड़े से बड़े कार्य को करते हुए नजर आते हैं। घर में बच्चा होता है तब हम पूजा करते हैं, नया घर खरीदने पर पूजा करते हैं, व्यापार शुरू करने से पहले पूजा करते हैं, कुल मिलाकर सभी तरीके के अच्छे कार्य करने से पहले पूजा का विधान बताया गया है। पूजा करने से सकारात्मक शक्तियां हमारे साथ आती है और वह हमारी मदद करते हुए नजर आती है। नकारात्मक शक्तियां हमारे ऊपर हावी ना हो इसलिए भी पूजा का विधान बताया गया है।

एस्ट्रो ओनली के इस भाग में हम आपको बताएँगे की पूजा किस तरीके से की जाती है और किस पूजा को करने से कौन सा लाभ प्राप्त होता है

प्रतीक्षा करे...

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp