प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

चीनी राशिफल 2021 --अपनी 2020 राशिफल को पढ़ने के लिए अपनी राशि चुनें--


picture

चीनी राशिफल 2021 --अपनी 2020 राशिफल को पढ़ने के लिए अपनी राशि चुनें--

चीनी ज्योतिष, चीनी राशिफल के अंदर 12 राशियों को जगह दी गई है। बोला जाता है कि यह 12 राशियां पांच तत्वों से निर्मित है जिनमें की अग्नि, लकड़ी, धरती, धातु और जल बताए गए हैं। आमतौर पर इन 12 राशियों का एक चक्र 12 वर्ष में पूरा होता हुआ माना जाता है जबकि  एक चक्र 60 वर्ष लगते हैं। चीनी ज्योतिष के बारे में ऐसा बताया जाता है कि एक बार जब महात्मा बुद्ध ने नववर्ष के मौके पर संसार के सभी जानवरों को दावत दी थी तो उस भोज में केवल 12 ही जानवर शामिल हो सके थे। यह पशु थे चूहा, बैल, शेर, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर तब महात्मा बुद्ध ने हर जानवर को एक-एक वर्ष से सम्मानित करने की घोषणा की थी। तभी से चीनी ज्योतिष के अंदर जो राशिफल लोगों को बताया जाता है उसमें इन्हीं 12 जानवरों के चिन्हों को जगह दी गई है जिसके अनुसार सभी व्यक्ति अपना भविष्यफल जान सकते हैं। 

 चीनी राशिफल के अंदर 12 राशि चिन्ह होते हैं जो कि जानवरों से सम्बंधित हैं जो व्यक्ति जिस वर्ष में जन्म लेता है वह वर्ष एक खास जानवर से निश्चित होता है और उसी के अनुसार आगामी समय में वह अपना भविष्य देखता हुआ नजर आता है।

चूहा

चूहे के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक काफी मिलनसार होते हैं। वह मधुर स्वभाव वाले होते हैं। यह जातक अपनी वाणी के दम पर काफी आगे निकलते हुए नजर आते हैं। तो वहीँ चूहे के जो वर्ष हैं उनमें जन्म लेने वाले लोगों के दोस्तों की संख्या काफी अधिक होती है लेकिन उनकी मित्रता लंबी नहीं चलती है। यह जातक कान के काफी कच्चे होते हैं और जल्दी गुस्सा इनको आता रहता है।

चूहे के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020 

बैल

बैल के वर्ष में पैदा होने वाले लोग काफी शांत और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। यह काफी स्थिर रहते हैं। किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसको करने के बाद ही शांत बैठते हुए नजर आते हैं। शालीनता इनके अंदर भरी हुई होती है लेकिन यह लोग कभी भी किसी के ऊपर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। यदि किसी से यह दोस्ती कर लें तो उस दोस्ती को पूरा-पूरा निभाते हुए नजर आते हैं। यह जातक सहनशील तो होते हैं लेकिन इनको बहुत अधिक तंग किया जाए तो उनको जल्दी गुस्सा आ जाता है।

बैल के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021

बाघ (सिंह)

बाघ के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक काफी बहादुर और ताकतवर होते हैं। स्वतंत्र प्रवृत्ति के लोग होते हैं। स्वतंत्रता के साथ जीना इनको अच्छा लगता है। समाज में यह उच्च स्थान प्राप्त करते हुए नजर आते हैं लेकिन इनके साथ समस्या यह होती है कि यह काफी जिद्दी और स्वार्थी हो जाते हैं। साथ ही साथ लगातार विद्रोह करते हुए नजर आते हैं।

बाघ (सिंह) के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022

खरगोश

खरगोश के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक काफी संवेदनशील होते हैं। वहीँ यह जातक हमेशा बराबरी की दोस्ती करना पसंद करते हैं। सच्चाई का साथ देना इनको बहुत अच्छा लगता है। सोच समझ कर काम करते हुए यह नजर आते हैं। शांति उनको काफी पसंद होती है और हमेशा अपने चारों तरफ शांतिपूर्ण वातावरण बनाना चाहते हैं। भाग्यशाली यह काफी ज्यादा होते हैं और जुआ जैसे खेल इनको खेलना पसंद होता है।

खरगोश के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023

ड्रैगन

ड्रैगन के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक हमेशा लोगों का ध्यान अपने काम की मदद से अपनी तरफ आकर्षित कर ही लेते हैं। यह जातक समाज में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं। काफी जिद्दी स्वभाव इनका होता है। यह हमेशा काम करते हुए नजर आते हैं। वह कभी भी बिना काम के बैठते हुए नहीं दिखते हैं। यह जातक काफी मेहनती होते हैं और कई बार यह काफी खतरनाक भी साबित हो जाते हैं।

ड्रैगन के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024

साँप

सांप के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक व्यक्तित्व के काफी अच्छे होते हैं। इनका व्यक्तित्व हमेशा दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहता है। समय बर्बाद करना इन जातकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता और यह काफी चालाकी से अपने काम करते हुए नजर आते हैं। इनका मूड भी लगातार बदलता हुआ नजर आता है।

सांप के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025

अश्व

घोड़े के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक काफी लोकप्रिय और दोस्ती पूर्ण होते हैं। यह हमेशा शांत स्वभाव के नजर आते हैं लेकिन इनके अंदर कहीं ना कहीं विद्रोह की ज्वाला भी जल रही होती है। यह काफी मेहनती, मजबूत और सहनशील होते हैं। कई बार यह बहुत अधिक जोश के साथ काम करते हैं जिससे इनके काम खराब होते हुए नजर आते हैं। सैर करना, मनोरंजन करना इनको काफी अच्छा लगता है।

अश्व के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026

बकरी

भेड़ (बकरी) के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक, सज्जन प्रवृत्ति के लोग होते हैं। यह जातक काफी सीधे-साधे होते हैं। छल और कपट इनके अंदर बिल्कुल भी नहीं होता है। यह जातक अच्छे चित्रकार हो सकते हैं या फिर एक अच्छे कलाकार बनते हुए नजर आते हैं। यह हमेशा दूसरों का मार्गदर्शन करते हुए दिखते हैं। हमेशा लोगों के बीच शांति बनाए रखने के लिए यह काम करते हुए नजर आते हैं।

बकरी के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027

बंदर

बंदर के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक काफी प्रतिभाशाली व तेज होते हैं। हर तरह की के वातावरण में यह खुद को बहुत जल्दी ढाल लेते हैं। हंसी मजाक करना इनको काफी पसंद होता है। गंभीर प्रवृत्ति के यह लोग बिल्कुल भी नहीं होते हैं। व्यापार में यह लोग काफी तेज होते हैं और व्यापारिक रूप से यह सफल होते हुए भी नजर आते हैं।

बंदर के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028

रोस्टर

मुर्गे के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक की काफी अधिक मेहनती होते हैं और यह लगन के साथ काम करते हुए नजर आते हैं। इनकी मेहनत इनको जीवन में काफी सफल बनाती हुई नजर आती है। यह जातक काफी कर्मठ और कुशल होते हैं। जो काम हाथ में लेते हैं उसको पूरा करके ही रहते हैं। नाकामी को देखना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। अपने काम में दूसरे लोगों का हस्तक्षेप इनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है।

रोस्टर के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029

कुत्ता

कुत्ते के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक बहुत अधिक विश्वसनीय होते हैं। कभी भी दूसरे लोगों को धोखा देते हुए यह नजर नहीं आते हैं। यह काफी ईमानदारी से अपना काम करते हुए दिखते हैं। नए-नए विचारों की मदद से यह काफी अच्छे काम करते हुए नजर आते हैं। सीखने की इनकी जो गति होती है वह थोड़ी धीमी होती है जिसके कारण यह दूसरों से थोड़ा पीछे रह जाते हैं। कोई भी काम करने से पहले उसके ऊपर कई बार विचार जरूर करते हैं। रोमांस के क्षेत्र में यह जातक काफी कमजोर होते हैं।

कुत्ते के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030

सूअर

सूअर के वर्ष में जन्म लेने वाले जातक दूसरे लोगों का बहुत अधिक ख्याल रखते हुए नजर आते हैं। इनको अपने परिवार से बहुत अधिक लगाव होता है। दूसरों की गलतियों और कमजोरियों को ऊपर यह हमेशा नम्र रूख अपनाते हुए दिखते हैं। किसी भी बात को यह ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। वहीँ बातों को दिल पर लगाकर बैठना इनकी फितरत नहीं होती है। सिफारिश और रिश्वत से यह बहुत अधिक नफरत करते हैं। अपनी क्षमता के दम पर कुछ बनना इनको सबसे अधिक पसंद होता है।

सूअर के वर्ष निम्नलिखित हैं- 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031


कैसे देखते हैं चीनी राशिफल

चीनी राशिफल को देखना काफी आसान है. चाइनीज राशिफल देखने के लिए आपको मात्र अपने जन्म के साल का पता होना चाहिए। यदि आप अपने जन्म के साल को जानते हैं तो आप आसानी से अपना राशिफल जान सकते हैं। जिस साल में आपका जन्म हुआ है उस साल का प्रतिनिधित्व एक पशु राशि करती है। आप ऊपर दी गई लिस्ट में से यह जांच लें कि आपका जन्म वर्ष, किस पशु चिन्ह के अंदर आता है. उसके बाद आप आसानी से अपना राशिफल जान सकते हैं।

जैसे कि मान लीजिए आपका जन्म यदि साल 2005 में हुआ है तो ऐसे में अब आपको यह देखना है कि साल 2005 किस राशि के अंतर्गत आता है। वर्ष 2005 को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि यह रोस्टर के अंतर्गत आता है अतः आपको आप इतनी आसानी से अपना चीनी राशिफल जान सकते हैं।

चीनी ज्योतिष राशिफल 2021, Chinese Rashifal 2021 in Hindi

एस्ट्रो ओनली आपके लिए चीनी ज्योतिष राशिफल 2021 लेकर आया है. यहां पर आप आसानी से जान सकते हैं कि चीनी राशिफल के अनुसार साल 2021 आपके लिए किस तरीके से गुजरने वाला है। आपका व्यापार कैसा रहेगा, आपके परिवार के लोगों के साथ कितने मधुर संबंध बन पाएंगे, नौकरी के क्षेत्र में आपको किस हद तक सफलता मिलने वाली है या साल 2021 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है, चीनी ज्योतिष की मदद से आप पहले ही यह सब बातें जानकर साल 2021 को अपने लिए बेहतर बनाते हुए नजर आ सकते हैं।

एस्ट्रो ओनली के चीनी राशिफल को आप खुद भी पढ़ें और अपने दोस्तों और परिवार के लोगों तक  जरूर शेयर करें ताकि दूसरे लोग भी एस्ट्रो ओनली के राशिफल का फायदा उठा सकें। हमारा यह राशिफल अनुभवी ज्योतिषाचार्य के मार्गदर्शन में बनाया गया है अतः यह भविष्यवाणी आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है- 

Banner

ऑनलाइन ज्योतिष


ऑनलाइन ज्योतिष लोड हो रहे है...

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp