प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Cancer Horoscope 2022 in Hindi - Kark Rashifal 2022


Thursday, 23 December 2021
Cancer Horoscope 2022

कर्क राशिफल 2022 ( Cancer Rashifal 2022) कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष 2022 काफी चुनौतियां और संघर्ष लेकर आ रहा है। इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त हो पाएगी। जो जातक किसी सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो उन जातको को इस वर्ष करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार कर रहे जातक अगर इस वर्ष अपना व्यापार विस्तार करने की सोच रहे हैं तो यह वर्ष आपको अनेक अवसर प्राप्त होंगे और आप अच्छा मुनाफा भी प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष मिलाजुला वर्ष साबित हो सकता है। इस वर्ष आप अपने नौकरी में बदलाव ना करें तो बेहतर होगा इस वर्ष आप अपने जीवन साथी के साथ किसी भी विवादित मुद्दे पर बहस ना करें तो अच्छा होगा अन्यथा आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। 

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस वर्ष आपको कोई भी बड़ी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा फिर भी आपको अपने सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए अन्यथा आपको पेट से जुड़ी समस्या परेशां कर सकती है। और खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें तो बेहतर होगा। 

(बात कीजिये हमारे ज्योतिषाचार्य के साथ जानिये साल २०२२ कैसा रहेगा आपके प्रेम, शादी, विवाह, व्यापार और नौकरी के क्षेत्र के लिए)


कर्क प्रेम संबंध राशिफल | Cancer Love Horoscope 2022

रोमांस के नजरिए से यह वर्ष आपके लिए काफी बेहतर नजर आ रहा है जो जातक शादी करने का सोच रहे पर उसमे कुछ समस्या का सामना करना पड़ रहा था तो यह वर्ष आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।सिंगल जातको को भी इस वर्ष आपके जीवन में एक अच्छा जीवन साथी आ सकता है जो आपके जीवन को खुशनुमा बना देगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


कर्क करियर राशिफल 2022 | Cancer Career Horoscope 2022

कर्क राशि वाले जातकों के 2022 के वर्ष में करियर के हिसाब से काफी उन्नति वाला वर्ष साबित हो सकता है। इस वर्ष आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं वही कुछ जातक जो जातक पढ़ाई के बाद अब कुछ नया शुरू करने का सोच रहे थे तो आपको इस वर्ष अच्छे विकल्प प्राप्त होंगे।  इस वर्ष आप कड़ी मेहनत से कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।  जो किसी सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन जातको को इस वर्ष अपने कैरियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करने के अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


कर्क परिवार राशिफल 2022 | Cancer Family Horoscope 2022

कन्या राशि वाले जातकों के लिए परिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही अच्छा था बट साबित हो सकता है यह सब अपने परिवार के साथ काफी प्रसन्न रहते हुए नजर आएंगे इस वर्ष आपको अपने माता-पिता की सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। विशेष रूप से आपको अपने पिता का ध्यान रखना होगा उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना बन सकती है हो सके तो खानपान में बदलाव करें तो बेहतर होगा। इस वर्ष घर परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना बन सकती है जिसकी वजह से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2022 | Cancer Health Horoscope 2022

कर्क राशि वाले जातक इस वर्ष अगर आप अपने स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो एक्सरसाइज और व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करे जिससे आप अपने आप को काफी चुस्त और तंदुरुस्त महसूस करेंगे जिसका प्रभाव आपके मानसिक तोर पर भी पड़ेगा। वर्ष के मध्य के बाद घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। इसलिए आपको अभी से उनकी सेहत का ध्यान रखें। घर परिवार में किसी सदस्य को कोई बड़ी बीमारी है तो उनके दवा इत्यादि का विशेष रूप से ध्यान रखें तो उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

कर्क धन, पैसा, अर्थ, फाइनेंस राशिफल 2022 | Cancer Finance Horoscope 2022

फाइनेंस के दृष्टिकोण से अगर देखे तो कर्क राशि वाले जातकों के लिए 2022 का वर्ष फाइनेंस के लिए एक अच्छी ऊंचाइयों तक आपको पहुंचा सकता है। इस वर्ष आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा तभी जाकर आप इस वर्ष अच्छी धन की बचत कर पाएंगे अन्यथा आपका धन का अधिक व्यय होने की संभावना बन सकती है। इस वर्ष आप घर, मकान, वाहन की खरीदी कर सकते है। फिर भी आपको इस वर्ष धन की कमी नहीं होगी कहीं ना कहीं से आपके पास  धन आता रहेगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


कर्क भाग्य, लक राशिफल 2022 | Cancer Luck Horoscope 2022

कर्क राशि वालों को जातको के लिए  2022 का यह वर्ष भाग्य के हिसाब से अच्छी सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी क्योंकि इस वर्ष  आपका लक आपका पूरा पूरा साथ नहीं दे पा रहा है। इस वर्ष आपला भाग्य 50 % ही साथ दे पाएगा।  इसलिए किसी भी मुद्दे पर अगर आपको फैसला लेना पड़े तो आपको उस पर दोबारा से सोच-विचार करके उसे फैसले पर निर्णय लें तो बेहतर होगा जल्दबाजी में भी किसी भी कार्य को ना करें अन्यथा आप को हानि का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है तभी जाकर इस वर्ष आपको सफलता प्राप्त होगी। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


कर्क आत्मविश्वास राशिफल 2022 | Cancer Confidence Horoscope 2022

आत्मविश्वास की बात करें तो कर्क राशि वाले जातकों को इस वर्ष आपके आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। वर्ष के शुरुआती महीनों में थोड़ी परेशानिया झेलनी पद सकती है पर वर्ष जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे आप कठिन से कठिन कार्य को भी अपने आत्मविश्वास के बल पर पूरा कर पाएंगे बाकी लोग जो कार्य कठिन होगा उसे आप पूरा कर पाएंगे।  इस वर्ष आपके उच्च अधिकारी भी आपके कार्यों से प्रसन्न रहते हुए नजर आएंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में और बढ़ोतरी होगी। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

कर्क आकर्षक क्षण राशिफल 2022 | Cancer Special Moments Horoscope 2022 

कर्क राशि वाले जातकों के अगर आकर्षण पल की बात करें तो इस वर्ष आपको ऐसे अनेक अवसर प्राप्त होंगे जो आपकी यादों में बस जाएंगे। इस वर्ष आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके जीवन में आकर खुसिया लेकर आसकता  है। आपके घर परिवार में भी किसी नए सदस्य के आगमन से आपके घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। घर परिवार में किसी नए बच्चे के जन्म से घर का माहौल खुशिओ से भर जाएगा। वर्ष के अंत के दौरान में आप अपने जीवन साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं जो पल आप कभी भूल नहीं पाएंगे। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

 

कर्क यात्रा राशिफल 2022 | Cancer Travel Horoscope 2022

यात्रा के दृष्टिकोण से देखें तो यह वर्ष आप काफी देश विदेश की यात्रा करते हुए नजर आएंगे। तो वही कुछ जातक अपने व्यवसाय के सिलसिले में भी यात्रा कर सकते हैं जो आपके व्यवसाय में उन्नति दिलाता हुआ नजर आएगा। तो वही कुछ प्रेमी जातक इस वर्ष अपने रिश्तो को सुधार करने के लिए कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं कर्क राशि वाले जातक इस वर्ष अपने सह परिवार के साथ वर्ष के अंत के दौरान किसी मांगलिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस वर्ष आपकी सारी यात्राए आपके लिए सुखद रहेगी जिसकी वजह से आपका मन भी काफी प्रसन्न रहेगा। (और ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)


(बात कीजिये हमारे ज्योतिषाचार्य के साथ जानिये साल २०२२ कैसा रहेगा आपके प्रेम, शादी, विवाह, व्यापार और नौकरी के क्षेत्र के लिए)

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp