प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Chandra Grahan 2021: 19 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस राशिवालों को रहना होगा सावधान


Saturday, 23 October 2021
Chandra Grahan

Chandra Grahan 2021 in Hindi | Lunar Eclipse 2021 in Hindi

 

Chandra Grahan 2021- साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगता हुआ नजर आएगा। इस चंद्रग्रहण की सबसे बड़ी बात यह है कि इसका प्रभाव भारत में भी होने वाला है इसलिए भारत में भी इस चंद्रग्रहण के प्रभाव नजर आएंगे और सूतक लगता हुआ नजर आएगा।

सूतक के बारे में आपको बता दें कि इस समय में कोई भी अच्छा शुभ कार्य नहीं किया जाता है और इस समय में केवल और केवल ईश्वर की भक्ति करके ही नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में बड़ी महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जाता रहा है और अब तो वैज्ञानिक रूप से भी इसके महत्व को स्वीकार किया जा चुका है। ग्रहण के दौरान किसी भी तरीके के शुभ कार्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

 

कब है चंद्रग्रहण | Chandra Grahan Date

 

आपको बता दें कि साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था, अब दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को शुक्रवार के दिन लगता हुआ नजर आने वाला है। चद्र ग्रहण सुबह 11:34 पर शुरू होगा और शाम को 5:33 पर समाप्त होता हुआ नजर आएगा। 19 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोप और एशिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, उत्तर पश्चिम अफ्रीका, अमेरिका और प्रशांत महासागर में भी देखा जा सकता है। 

 

हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण  | Lunar Eclipse According to Hindu Panchang 

 

हिंदू पंचांग के अनुसार यदि इस चंद्र ग्रहण की बात करें तो यह चंद्रग्रहण विक्रम संवत 2078 में कार्तिक मास की पूर्णिमा को कृतिका नक्षत्र और वृषभ राशि में लगने वाला है। इसलिए वृषभ राशि वालों के ऊपर सबसे अधिक इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ नजर आएगा। चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक असर वृषभ राशि के ऊपर पड़ने वाला है। इन राशि वालों को इस समय सावधान रहना है। किसी भी तरीके की दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है।

 

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान | Chandra Grahan Do's and Dont's 

 

- चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरीके का कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। भगवान की मूर्ति को ना तो छुआ जाता है ना ही किसी मंदिर के दर्शन किए जाते हैं।

- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन भी नहीं बनाया जाता है और ना ही भोजन खाया जाता है।

- चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरीके का कोई वाद-विवाद नहीं करना चाहिए और साथ में शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए।

- गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकलना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करने से विशेष फल प्राप्त होते हुए नजर आते हैं।

- चंद्र ग्रहण के बाद में घर को गंगाजल छिड़ककर साफ किया जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं।

 

घर बैठे एस्ट्रोलोजर से बात करें और अपना भविष्य जानें

 

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। डाउनलोड एस्ट्रो ओनली मोबाइल ऍप

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp