प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

देवताओं की संख्या:33 करोड़ नहीं बल्कि 33 प्रकार के हैं देवता 


Friday, 19 March 2021
देवताओं की संख्या:33 करोड़ नहीं बल्कि 33 प्रकार के हैं देवता 

 देवताओं की संख्या:33 करोड़ नहीं बल्कि 33 प्रकार के हैं देवता 

 

हिंदू देवताओं की जब संख्या की बात की जाती है तो अधिकतर लोग यही बताते हैं कि हिंदू देवता 33 करोड़ की संख्या में मौजूद है जबकि यह अधूरा और गलत संख्या हैं। हिंदू धर्म के अनुसार देवताओं की संख्या 33 कोटि यानी 33 प्रकार के देवी देवता बताए गए है लेकिन यहां कोटि जो शब्द इस्तेमाल किया गया है उसके कारण बहुत सारा भ्रम फैलता हुआ नजर आता है। कोटि शब्द का यहां पर जो अर्थ है वह है 33 प्रकार के देवताओं से निकाला जाना चाहिए। कोटि शब्द का दूसरा अर्थ करोड़ भी होता है इसलिए सनातन धर्म के लोग यह भी सोचते हैं कि 33 करोड़ देवी देवता मौजूद हैं जबकि यह सच्चाई नहीं है बल्कि 33 प्रकार के देवी देवता मौजूद हैं जिनका जिक्र शास्त्रों में किया गया है। 33 कोटि देवी देवताओं में आठ वसु, 11 रुद्र ,12 आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल है। कुछ शास्त्रों में इंद्र और प्रजापति के स्थान पर अश्विनी कुमारों को 33 कोटि देवताओं में शामिल किया जाता रहा है। 

 

अष्ट वसुओं के नाम 

आप, ध्रुव, सोम, धर, अनिल, अनल, प्रत्युष और प्रभास 

 

11 रूद्र के नाम 

मनु, मन्यु, शिव,महत,ऋतुध्वज, माहिम, उम्र तेरस, काल, वामदेव, भव और धृत ध्वज 

 

12 आदित्य के नाम 

अंशुमान,आर्यमन, इंद्र, त्वष्टा, धातु, पर्जन्य, पूषा, भग, मित्र, वरुण, वैवस्वत और विष्णु

 

तो अब आप निश्चित रूप से समझ गए होंगे कि सनातन धर्म में देवी-देवताओं की संख्या 33 करोड़ ना होकर बल्कि 33 प्रकार के देवता बताई गई है, इसको लेकर लगातार भ्रम रहता है। इस भ्रम की स्थिति को इस लेख के द्वारा दूर किया जा सकता है। हमने इस लेख में अष्ट वस्तुओं के नाम, 11 रूद्र के नाम और 12 आदित्य के नामों का जिक्र किया है। 33 प्रकार के देवी देवताओं का जिक्र इसी सूची में आ जाता है। अब अगर आगे से कोई आपको यह बताएं कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता हैं तो आप सामने वाले की बात को सही करके यह स्पष्ट कर सकते हैं कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता नहीं बल्कि 33 प्रकार के देवी देवताओं की बात की गई है इसलिए 33 कोटि का जिक्र किया गया है। यहां कोटि का जिक्र प्रकार से है ना कि कोटि करोड़ों शब्द से जुड़ी हुई है। 

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp