प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

CSK vs DC IPL 2021 Today Match Prediction, प्लेइंग XI अपडेट आज के IPL मैच के लिए - 10 अप्रैल, 2021


Saturday, 10 April 2021
CSK vs DC IPL 2021

आईपीएल 2021 का दूसरा मैच आज मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाने वाला है। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी दी गई है तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी एक अनुभवी कप्तान के रूप में मैदान पर उतरते हुए नजर आएंगे। दोनों ही टीमों के आपस में आंकड़े देखें तो चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है। दिल्ली और चेन्नई के बीच में अब तक हुए 23 मुकाबलों में से चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं वहीं दिल्ली आठ में जीत सकी है लेकिन पिछले सीजन में दिल्ली ने दोनों ही मैचों में चेन्नई को हरा दिया था। 2020 के अंदर पहले मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हराया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हराया था। दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में आईपीएल 2020 के अंदर फाइनल खेलती हुई नजर आई थी और वह उपविजेता रही थी। 

 

ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी 

 

ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी दी गई है। एक युवा खिलाड़ी के रूप में ऋषभ पंत अपने आपको सही और चालाक कप्तान साबित करने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी शांत और पिछले सीजन में मिली असफलता को भुलाकर एक बार फिर से अपने आप को साबित करने का प्रयास करेंगे। दिल्ली की टीम में सबसे बड़ी ताकत आज के मैच में शिखर धवन, स्टीव स्मिथ और खुद ऋषभ पंत साबित हो सकते हैं। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी अनुभव के दम पर मैच में जान डालते हुए नजर आएंगे। 

 

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन 

 

चेन्नई सुपर किंग्स 

चेन्नई सुपर किंग्स की अगर संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो टीम में आज महेंद्र सिंह धोनी कप्तान, फाफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, के गौतम, शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

 

दिल्ली कैपिटल्स 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत, पृथ्वी शा, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, सिमरन हिट मायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, उमेश यादव और इशांत शर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

 

टॉस की भूमिका 

टॉस की अहम भूमिका रहती हुई नजर आएगी। ड्यू फैक्टर मैच में रहता हुआ नजर आएगा। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आ सकती है। मुंबई के मैदान पर बाद में खेलने वाली टीम अधिक में जीतती हुई नजर आती है। 

 

ज्योतिष भविष्यवाणी 

ऋषभ पंत के ग्रहों की बात करें तो बुध और सूर्य अच्छी स्थिति में बैठे हुए हैं। बुध इनकी कुंडली में उच्च के होकर बैठे हुए हैं लेकिन सूर्य के प्रभाव के कारण वह कहीं ना कहीं अस्त होते हुए नजर आ रहे हैं। शनि की स्थिति दसवें घर में इनकी सफलता के लिए अच्छी साबित हो रही है। राहु भी ऋषभ पंत के लिए कहीं ना कहीं अभी स्थिति में बेहतर साबित हो रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी की कुंडली पर नजर डालें तो बुध इनके ज्यादा बेहतर नजर आ रहे हैं। गुरु और चंद्रमा की स्थिति लग्न में है साथ में शनि भी लग्न में बैठे हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी का मंगल उनकी कुंडली में स्वयं घर में बैठा हुआ है जो कि ऋषभ पंत से अधिक मजबूत नजर आ रहे हैं और खेल जगत के लिए कहीं ना कहीं मंगल को अहम कारक माना जाता है और आज के मैच में शुक्र और मंगल की स्थिति महेंद्र सिंह धोनी के पक्ष में जाती हुई नजर आ रही है। 

दिल्ली के लिए एक बात अच्छी है कि आज शिखर धवन और स्टीव स्मिथ के सितारे ज्यादा बेहतर हैं। यह खिलाड़ी खेलते हैं तो उसी स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स को विजय प्राप्त हो सकती है अन्यथा इस मैच के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कुंडली ज्यादा बेहतर दिख रही है।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp