प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Rashifal 2022 | 12 Rashi Lal Kitab | लाल किताब 2022 राशिफल कैसा है 12 राशि के लिए यह साल


Wednesday, 17 November 2021
Lal Kitab Horoscope 2022

Lal Kitab Horoscope | लाल किताब 2022 का राशिफल | 2022 की भविष्यवाणी 

 

Lal Kitab Horoscope 2022 Yearly- आप सभी को अपने आने वाले साल के बारे में जानने की उत्सुकता बनी होगी कि आने वाला साल 2022 आप सभी के लिए कैसे जाता हुआ दिख सकता है। 2022 Lal Kitab Horoscope लाल किताब के अनुसार आने वाले साल में सभी राशियों के लिए कैसा जाता हुआ दिखेगा यह इस वर्ष के गृह गोचर पर आधारित है। लाल किताब के अनुसार साल 2022 पिछले साल की तुलना में ज्यादा बेहतर गुजरता हुआ दिखेगा।  सभी राशियों के लिए कुछ ना कुछ अच्छी खबरें प्राप्त होते हुए दिखेंगी। व्यापार में भी कहीं ना कहीं से लाभ प्राप्त होता हुआ दिखेगा।  बहुत सारे नए कार्य शुरू होते हुए नजर आएंगे। देश की बात करें तो देश में भी बदलाव होता हुआ दिखेगा। राजनीतिक तौर पर बड़ा ही संघर्ष होता हुआ नजर आएगा। खेल के लिहाज से भी भारत के लिए यह साल नाम रोशन करने वाला होगा। प्राकृतिक प्रलय होती हुई नजर आएंगी। प्राकृतिक प्रलय विकराल रूप लेती हुई भी दिखने वाली है। भारत और चाइना दोनों ही देशों के रिश्ते और भी अधिक बिगड़ते हुए नजर आएंगे और कई मौकों पर आमने-सामने संघर्ष होता हुआ भी नजर आने वाला है। साल 2022 भारत के लिए एक ऐसा साल होगा जिसमें कि भारत को अपनी खुद की पहचान प्रकट करनी होगी। आने वाले समय में यह साल भारत को दूसरे कई सारे देशों से अलग रूप में प्रकट करता हुआ नजर आएगा।  लाल किताब के अनुसार बॉलीवुड और राजनीतिक कई हस्तियों के लिए यह साल बीमारियां लेकर आएगा और कुछ नाम हमारे बीच से खत्म होते हुए भी नजर आयेंगे। 

 

तो आइए एस्ट्रो ओनली की मदद से जानते हैं सभी राशियों के लिए आने वाला 2022 वर्ष कैसे जाता हुआ दिखेगा, चलिए जानते हैं- 

 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

 

1. Lal Kitab Mesh Rashifal 2021 | मेष राशि का कैसा रहेगा नया साल

 

मेष राशि के लिए 2022 का वर्ष आपके लिए एक मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि शनिदेव इस वर्ष के दौरान आपके दसवें घर में स्थित रहेंगे जिसके अनुसार आपको अपने कर्मों का अच्छा परिणाम प्राप्त होता हुआ नजर आ सकता है। आप इस वर्ष जो भी कार्य करने की कोशिश करेंगे उसमें आपको अंत में सफलता तो अवश्य ही मिल सकती है। वर्ष के शुरुआती महीनों में आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पर यह समस्या भी आपको धीमे धीमे मार्च के बाद खत्म होती हुई नजर आएगी।  वैवाहिक जीवन के अनुसार यह वर्ष आपके लिए एक सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। प्रेमी जातक को भी इस वर्ष अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए देखे जाएंगे और वह अपने आने वाले फ्यूचर के लिए कोई अच्छा फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी आपके इस वर्ष अच्छी रहते हुए नजर आएगी।  वर्ष के मध्य के बाद आपके खर्चे में थोड़ी अधिकता आ सकती है इसलिए इस वर्ष  थोड़ा आपको समझदारी के साथ अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। 

 

मेष राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Mesh Rashi Romance Lal kitab Rashifal

 

लव के हिसाब से मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष सुखद परिणाम लेकर आ रहा है। कुछ प्रेमी जातक इस वर्ष अपने रिश्तो को सुधारने का अच्छा मौका प्राप्त होगा। और जो जातक काफी समय से अपने रिश्ते में हैं, वह अपने घर परिवार के लोगो से अपने प्यार के बारे में बात कर सकते हैं और उनको राज़ी भी करते हुए भी नजर आ सकते हैं। जो जातक काफी समय से सिंगल है उनको इस वर्ष शादी का प्रस्ताव आ सकता है और मार्च के बाद मांगलिक कार्य होने की सम्भावना बन रही है। 

 

मेष राशि करियर लालकिताब राशिफल, Mesh Rashi Career Lal kitab Rashifal

 

करियर के दृष्टिकोण से मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष नए रास्ते खोलते हुए नजर आ रहे हैं। जो जातक किसी सरकारी क्षेत्र में प्रयत्न कर रहे थे और उनको अच्छी सफलता नहीं मिल पा रही थी। तो उनको इस वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मेष राशि वाले कुछ जातक इस वर्ष अपने उच्च शिक्षा के लिए  विदेश में अच्छे कॉलेज में जाते हुए नजर आएंगे जो उनके करियर के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। सैन्य बल, फौजी, पुलिस  जैसे क्षेत्रों में प्रयत्न कर रहे जातको को इस वर्ष पदोन्नति या प्रमोशन मिलने की संभावना भी बनती नजर आ रही है।

 

मेष राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Mesh Rashi health Lal kitab Rashifal

 

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। वर्ष की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहने वाली है। आप अपने आप को बहुत ही ज्यादा स्वस्थ और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्च के महीनों के बाद आपको अपनी सेहत में गिरावट महसूस होगी। इस वर्ष आपको अधिक चिंता ना लेने की सलाह दी जाती हैं। अन्यथा आपको माइग्रेन या सर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए आप अस्पताल के चक्कर भी लगने पद सकते है। 

 

मेष राशि धन लालकिताब राशिफल, Mesh Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

मेष राशि की शादीशुदा जातको को इस वर्ष अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलती हुए नजर आ सकती है। व्यापारी जातको को वर्ष के शुरुआती महीनों में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। पर जैसे-जैसे वर्ष अंत की तरफ बढ़ेगा वैसे-वैसे आपको व्यापार में थोड़ी बहुत हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस वर्ष कोई भी बड़ा फैसला या व्यापार बदलने की ना सोचे अन्यथा आप को नुकसान झेलना पड़ सकता है।


जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

 

2. वृष राशि लालकिताब राशिफल, Taurus Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष पिछले वर्ष से अधिक बेहतर नजर आ रहा है। पुराने वर्ष आपका कोई नुकसान हुआ था तो वह भी इस वर्ष आपकी भरपाई कर देगा।  व्यापार के सिलसिले में भी आपको इस वर्ष लाभ होता हुआ नजर आ रहा है। घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप इस वर्ष परेशान रह सकते हैं। अस्पताल और डॉक्टर के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जिसमें आपका धन का भी अधिक खर्च होता हुआ नजर आएगा। आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके पिछले वर्ष से बेहतर नजर आएगा। वर्ष के दौरान आपके घर कोई नई खुशखबरी आ सकती हैं जैसे कि परिवार के किसी सदस्य का नौकरी लगना, मांगलिक कार्य होना, या घर में किसी नन्हे मेहमान आगमन होने से घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा।

 

वृष राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Taurus Rashi Romance Lal kitab Rashifal

 

वृषभ राशि वालों जातको के लिए यह वर्ष खुशनुमा और यादगार वर्ष साबित हो सकता है। कुछ जातको की शादी हो सकती है। तो कहीं कुछ जातकों को इस वर्ष नन्हे मेहमान खिलखिलाहट  से खुशियां छा जाएगी। घर में जिससे आप दोनों के प्यार में और गहराई बन जाएगी।  प्रेमी जातकों को इस वर्ष अपने रिश्तो को आनंद में और शांति पूर्वक बिताना होगा। अन्यथा किसी मुद्दे पर वाद विवाद होकर आपके अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते के अंदर दखल ना करने दें जिससे आपका रिश्ता अच्छा बना रहेगा। 

 

वृष राशि करियर लालकिताब राशिफल, Taurus Rashi Career Lal kitab Rashifal

 

जो जातक कोई नया व्यापार करने का सोच रहे हैं। आपके लिए यह वर्ष बहुत ही बेहतर नजर आ रहा है। पुराना कार्य भी इस वर्ष के दौरान चलता हुआ नजर आएगा और आपको आर्थिक लाभ भी देगा। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को इस वर्ष अपने करियर के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। तभी जाकर आपको  कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र की तैयारी कर रहे जातको को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

 

वृष राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Taurus Rashi Health Lal kitab Rashifal

 

परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप इस वर्ष चिंतित नजर आएंगे। खान-पान और दिनचर्या को बदलने की जरूरत है। आपके सितारे आपको मदद कर रहे हैं जिसकी वजह से विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने आप को संभालते हुए नजर आएंगे। अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको पूरी तरह से शाकाहारी हो जाने की सलाह दी जाती है। 

 

वृष राशि धन लालकिताब राशिफल, Taurus Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक दृष्टिकोण से एक अच्छा वर्ष साबित हो सकता है। इस वर्ष आपको आए के लिए नए स्रोत नजर आ सकते हैं। कहीं कोई पुराना पैसा जो फंसा हुआ था वह भी इस वर्ष आपको आसानी से मिलता हुआ नजर आएगा। वृषभ राशि के कुछ जातक इस वर्ष के दौरान नया घर, नई कार, गहने, जैसी चीजों को खरीदते हुए धन खर्च करते हुए नजर आएंगे। घर परिवार के किसी सदस्य के पीछे भी आपका अधिक धन इस वर्ष खर्च होता हुआ नजर आ रहा है। 

 

3. मिथुन राशि लालकिताब राशिफल, Gemini Rashi Lal kitab Rashifal

 

मिथुन राशि वालों के लिए 2022 का यह वर्ष कुछ अच्छे बदलाव लेकर आ रहा है आपके जीवन में वर्ष के शुरुआत में जनवरी माह के पहले सप्ताह में आपको अपने घर में कोई मांगलिक कार्य होते हुए नजर आएगा। जिसके वजह से इस वर्ष की शुरुआत आपके पूरे परिवार के लिए बहुत ही सुखदायक साबित होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह वर्ष आपके पिछले वर्ष के मुकाबले काफी बेहतर नजर आ रहा है। नौकरी कर रहे जातक को सलाह दी जाती है कि आप इस वर्ष जितनी कड़ी मेहनत करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम आपको इस वर्ष प्राप्त होंगे।

 

मिथुन राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Gemini Rashi Romance Lal kitab Rashifal

 

लव रिलेशनशिप के हिसाब से यह वर्ष मिथुन राशि वालों के लिए उतना बेहतर जाता हुआ नहीं नजर आ रहा है। प्रेमी जातक के लिए भी वर्ष के शुरूआती महीनों में कुछ अनबन की स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। यदि आप सच में अपने रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते हैं तो आपको एक दूसरे को परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। तभी आप अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं। 

 

मिथुन राशि करियर लालकिताब राशिफल, Gemini Rashi Career Lal kitab Rashifal

 

करियर के लिए यह वर्ष आपको अच्छा परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। आप किसी भी क्षेत्र में अगर कार्य कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको अपने कड़ी मेहनत के दम पर अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। जो जातक ऐसी कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको इस वर्ष सितंबर से लेकर नवंबर का समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। बैंक से जुड़े हुए लोगों को वर्ष के मध्य के बाद पदोन्नति इंक्रीमेंट के अवसर प्राप्त सकते हैं।

 

मिथुन राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Gemini Rashi Health Lal kitab Rashifal

 

स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला साबित होगा वर्ष के शुरुआत से ही आपको अपने स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान और दिनचर्या को बदलने से यह वर्ष आपके लिए थोड़ा बेहतर बन सकता है। मिथुन राशि के कुछ जातक को अपने बच्चों को लेकर भी थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनको कोई बीमारी इस वर्ष के मध्य के बाद होते हुए नजर आ रही है। जिसके वजह से आप अस्पताल के चक्कर लगाते हुए नजर आएंगे।

 

मिथुन राशि फाइनेंस लालकिताब राशिफल, Gemini Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

मिथुन राशि वालों के आर्थिक जीवन की बात करें तो लाल किताब के हिसाब से वर्ष के फरवरी महीने से लेकर जून महीने के अंतराल आपको धन का कोई बड़ा मुनाफा प्राप्त होता हुआ नजर आ रहा है। आपको विदेश से जुड़ा हुआ व्यापार से भी अधिक मुनाफा आता हुआ देखा जा सकता है। जो जातक किसी इलेक्ट्रॉनिक चीजों का व्यापार कर रहे हैं उनको भी यह अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। तो कुल मिलाकर यह वर्ष आर्थिक रूप से आपके लिए बेहतर जाता हुआ दिखेगा।

 

4. कर्क राशि लालकिताब राशिफल, Cancer Rashi Lal kitab Rashifal

 

कर्क राशि वालों के लिए 2022 का यह वर्ष मिला-जुला वर्ष हो सकता है। क्योंकि इस वर्ष आपको कोई भी नया व्यापार ना करने की सलाह दी जाती है। अगर कोई व्यापार करना ही चाह रहे हैं तो घर के किसी अपने लोगों के साथ ही मिलकर करें।  इस वर्ष आपको कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान करते हुए नजर आएगी। 

 

किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे आपको इतने अच्छे परिणाम नहीं मिलता हुआ नजर आ रहे हैं फिर भी आपको कोशिश करते रहना चाहिए। 

 

कर्क राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Cancer Rashi Romance Lal kitab Rashifal 

 

लव रिलेशन वाले जातकों के लिए भी यह वर्ष उतना अच्छा जाता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पूरे वर्ष ही आपके बीच खटपट की स्थिति बनती रहेगी। जो जातक अपने प्रेमी से दूर रहते हैं। उनके लिए यह स्थिति बेहतर नजर आ रही  है।  आपका रिश्ता और भी मजबूत बनता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन में भी आपको इस वर्ष थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी से मतभेद होने की स्थिति में आपको उनकी बातों से सहमत होना ही आपके लिए बेहतर होगा अन्यथा विवाद की स्थिति और भी बढ़ सकती है। 

 

कर्क राशि करियर लालकिताब राशिफल, Cancer Rashi Career Lal kitab Rashifal

 

व्यापारी जातको के लिए आपको सलाह दी जाती है कि अक्टूबर-नवंबर के पहले ही कोई भी नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं तो कर ले अन्यथा आपको हानि होने की संभावना बन सकती है इन महीनों के बाद। जिन जातको का व्यापार पहले से ही चल रहा है। तो आपको अपने व्यापार में  कोई भी नया फेरबदल ना करें जो चल रहा है वैसे ही चलने दें तब भी आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होता हुआ दिखेगा।

 

कर्क राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Cancer Rashi Health Lal kitab Rashifal

 

लाल किताब के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए वर्ष के शुरुआती महीनों में आपको पेट से जुड़ी हुई कोई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें अन्यथा आप को पथरी जैसी समस्या फिर से हो सकती है। कोई छोटी मोटी बीमारी से परेशान हैं तो उसे भी जल्द ही इलाज करा लें अन्यथा वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्ग के सेहत में भी इस वर्ष के मध्य के बाद थोड़ी गिरावट आने की संभावना बन रही है। खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें।

 

कर्क राशि फाइनेंस लालकिताब राशिफल, Cancer Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

इस वर्ष के दौरान कुछ जातको को मई और जून में व्यापार में अधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है। जो जातक किसी भी प्रकार के सेवा से जुड़े हुए कार्य कर रहे हैं। तो आपको इस वर्ष लाभ प्राप्त हो सकता है। मेडिकल क्षेत्र में भी इस वर्ष आपको अधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है। अक्टूबर-नवंबर के बाद आपकी व्यापर में हानि की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है तो इस महीनों के बाद कोई भी बड़ा निवेश या कोई बड़ा फैसला ना लें तो ज्यादा बेहतर होगा। 


 

5. सिंह राशि लालकिताब राशिफल, Leo Rashi Lal kitab Rashifal

 

सिंह राशि वालों के लिए 2022 का यह वर्ष एक सुखद वर्ष साबित हो सकता है। आपके परिवार में कोई  मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। इस वर्ष जून-जुलाई के महीनों में आपका घर का माहौल अधिक सुखनमा बना रहेगा। व्यवसाय कर रहे हैं उन जातको को इस वर्ष कोई भी बड़ा निवेश अपने व्यापार में ना करने की सलाह दी जाती है। अगर करना ही चाहते हैं तो किसी समझदार व्यक्ति से या किसी बड़े बुजुर्ग के साथ बैठकर उचित परामर्श कर ले तब जाकर करें। नौकरी कर रहे जातक के लिए यह वर्ष एक सामान्य वर्ष की तरह जाता दिखेगा। जो जातक काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आपको फरवरी महीने में कोई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

सिंह राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Leo Rashi Romance Lal kitab Rashifal

 

प्रेमी जातकों के लिए यह वर्ष के शुरुआती महीनों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आपके बीच कोई बाहरी व्यक्ति की वजह से मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी पर वर्ष के मध्य आते-आते आपका रिश्ता सुधरता हुआ नजर आएगा। जो जातक  शादीशुदा हैं तो आपके लिए यह वर्ष हंसी खुशी से बीतता हुआ नजर आएगा। वह इस वर्ष के मध्य के बाद कहीं यात्रा का प्लान बनाते हुए देखे जाएंग। यह यात्रा आपके रिश्तो को और मजबूत बना सकता है।

 

सिंह राशि करियर लालकिताब राशिफल, Leo Rashi Career Lal kitab Rashifal

 

कैरियर के क्षेत्र में आप इस वर्ष नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। आप अपने सह कर्मचारियों के साथ कार्य के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं।  वहां पर भी आप अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो आपको अक्टूबर के बाद का समय उचित नजर आ रहा है। फिर भी कोई भी बड़ा फैसला लेने के पहले उस पर दोबारा विचार कर ले तो उचित होगा। 

 

सिंह राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Leo Rashi Health Lal kitab Rashifal

 

सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष के शुरुआती महीनों में आपको थोड़ा अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई मौसमी बीमारी आपको इन महीनों में परेशान करेगी जिसका आपको जल्दी इलाज कराकर स्वस्थ हो जाने की सलाह दी जाती है। अन्यथा वो किसी बड़ी बीमारी का रूप लेती हुई नजर आएगी। जो आपको पूरे वर्ष झेलनी पड़ सकती है। 

 

सिंह राशि फाइनेंस लालकिताब राशिफल, Leo Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति इस वर्ष अच्छी बनती हुई नजर आ रही है। कोई न कोई पुराना धन जो आपको कही फंसा हुआ था या किसी को अपने उधार दिया हुआ था वह पैसा आपको वर्ष की शुरुआत में आपके पास आता हुआ दिख रहा है। जिससे आपकी वर्ष की शुरुआत आर्थिक रूप से बहुत अच्छी नजर आएगी। वर्ष के मध्य के बाद थोड़ी बहुत स्वास्थ्य को पीछे आपकी खर्च होने की संभावना बन सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। 


 

6. कन्या राशि लालकिताब राशिफल, Virgo Rashi Lal kitab Rashifal

 

लाल किताब के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए 2022 का वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला साबित हो सकता है। यह वर्ष आपको अपने करियर के सिलसिले में कहीं यात्रा का योग भी बन रहे हैं। यह यात्रा आपको लाभ प्राप्त करा सकती है।

जो जातक किसी टूर एंड ट्रेवल का कार्य या बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको इस वर्ष बहुत मुनाफा प्राप्त हो सकता है पिछले वर्ष के मुकाबले। स्वास्थ्य इस वर्ष आपका बेहतरीन नजर आ रहा है कोई भी बड़ी समस्या आपको इस वर्ष होते हुए नहीं नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में भी आपको अपने परिवार को विस्तार करने के विषय पर कोई बड़ा फैसला लेते हुए नजर आएंगे। माता-पिता का इस वर्ष आपको पूरा पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। आप जो भी कार्य करेंगे उनका आशीर्वाद लेकर करें तो पूरा होता हुआ  दिखेगा।

 

कन्या राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Virgo Rashi Love Lal kitab Rashifal

 

वर्ष के शुरूआती महीनों में आपको अपने वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन की स्थिति उत्पन्न होगी ऐसी स्थिति से आपको बैठकर किसी की सलाह लेने की आवश्यकता है जो आप के रिश्ते को और बेहतर और समझाता हुआ नजर आएगा।  वैवाहिकजीवन में भी कोई खुशी का माहौल बनता हुआ नजर आएगा जो आपके पूरे परिवार में हंसी खुशी का वातावरण बना देगा। नए शादी जोड़े इस वर्ष के मध्य में बाद अपने हनीमून का प्लान भी बनाते हुए नजर आएंगे क्योंकि उनको काफी समय से यह मौका प्राप्त नहीं हुआ था। 

 

कन्या राशि करियर लालकिताब राशिफल, Virgo Rashi Career Lal kitab Rashifal 

 

करियर में आपको इस वर्ष कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस वर्ष आपको कोई भी फल आसानी से मिलता हुआ नहीं नजर आ रहा है। जिस भी कार्य में आप कार्यरत है उसमें आपको कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता प्राप्त होगी।  नौकरी करने जातक को इस वर्ष अपने कार्य क्षेत्र में कार्य का अधिक बोझ महसूस हो सकता है। कर्मचारी भी आपकी मदद करते हुए नजर आएंगे। नौकरी क्र रहे जातक को पदोन्नति का मौका प्राप्त हो सकता है। 

 

कन्या राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Virgo Rashi Health Lal kitab Rashifal

 

स्वास्थ्य के हिसाब से आपको इस वर्ष वाहन चलते समय सावधानी के साथ चलाने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप को एक्सीडेंट चोट लगने की संभावना बन रही है। वर्ष के अक्टूबर 2 नवंबर महीना में आपको सेहत में से जुड़ी हुई कोई पुरानी बीमारी उभर कर आ सकती है। स्वास्थ्य जुड़ी बीमारियां आपको परेशान करने का काम तो कर सकती है दमा जैसी बीमारी से जूझ रहे जातको को इस वर्ष ठंड से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आपको यह बीमारी और भी ज्यादा परेशान करती हुई नजर आएगी। 

 

कन्या राशि फाइनेंस लालकिताब राशिफल, Virgo Rashi Finance Lal kitab Rashifal


 

वर्ष के शुरूआती महीनों में आप किसी को भी उधार पैसे ना दें अन्यथा वह पैसे दोबारा लौटकर ना आने की उम्मीद बन रही है। व्यापार से आपको निरंतर धन का प्रभाव आता हुआ  दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातक के लिए भी आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी बनी हुई है। किसी पुराने निवेश से भी आपको वर्ष के अंत के दौरान अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे जातकों का कोई बड़ा डील इस वर्ष हो जाएगा जो पूरे वर्ष की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। 

 

7. तुला राशि लालकिताब राशिफल, Libra Rashi Lal kitab Rashifal

 

वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी होगी जो चाहोगे वैसा ही होता हुआ आपको नजर आएगा। यह वर्ष लाल किताब के अनुसार तुला राशि वालों के लिए आपके मेहनत का भरपूर फल देता हुआ दिखेगा। इस वर्ष आप जो भी कार्य करेंगे उसका अच्छा ही परिणाम आपको प्राप्त होता हुआ नजर आएगा क्योंकि आपके सितारे आपके पक्ष में आपको मदद कर रहे हैं। आप इस वर्ष अपने घर के पुन निर्माण या कोई नया घर भी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। जो जातक किसी कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझे हुए है तो आपको इस वर्ष उसमे विजय प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता से पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना भी इस वर्ष बन रही है। जो जातक  कोई निवेश करने का सोच रहे थे उनको निवेश के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। जिससे आपको वर्ष के अंत के दौरान तक अधिक लाभ प्राप्त होगा। तुला राशि के जातक परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए भी जाते हुए नजर आएंगे।

 

तुला राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Libra Rashi Romance Lal kitab Rashifal 

 

लव के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए एक बेहतरीन वर्ष साबित हो सकता है। जो जातक काफी समय से सिंगल है तो आपको अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होते हुए नजर आएंगे और वह किसी जातको को अच्छे शादी के रिश्ते में भी आ सकते हैं।  वैवाहिक जीवन जी रहे जातकों के लिए यह वर्ष यादगार वर्ष साबित हो सकता है वह कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं जो आपके रिश्तो को और मजबूत बनाएगा।

 

तुला राशि करियर लालकिताब राशिफल, Libra Rashi career Lal kitab Rashifal 

 

तुला राशि की कुछ जातक इस वर्ष की शुरुआत में नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलते हुए नजर आएंगे। जो जातक इस वर्ष कॉलेज से पास आउट होंगे उनको भी इंटर्नशिप के अच्छे मौके जून जुलाई के महीनों में मिलते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ जातक इस वर्ष अपने उच्च शिक्षा के तैयारी करने के लिए विदेशी कॉलेज में एडमिशन लेते हुए पाए जाएंगे। 

 

तुला राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Libra Rashi Health Lal kitab Rashifal 

 

पूरे वर्ष ही आपका स्वास्थ आपको मदद करता हुआ नजर आएगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपनी इच्छाशक्ति के दम पर पूरा कर पाएंगे। कोई भी बड़ी परेशानी आपको होते हुए नहीं नजर नहीं आ रही है।कार्य का अधिक बोझ के कारण आपको थकान सा महसूस होता रहेगा इसलिए आपको व्यायाम या मॉर्निंग वॉक पर जाने की सलाह दी जाती है। जो आपको ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करेगा। और आप और भी तेजी से अपने कार्य को पूरा करते हुए नजर आएंगे।  मानसिक रूप से भी आप इस वर्ष प्रशन्न नजर आएंगे।

 

तुला राशि फाइनेंस लालकिताब राशिफल, Libra Rashi Finance Lal kitab Rashifal  

 

आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए मजबूत स्थिति बनी हुई है। घर परिवार के लोगों से भी आप को आर्थिक मदद मिलते हुए नजर आएगी। जो जातक विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं वह जातक को भी आए के लिए कोई न कोई स्रोत ढूंढ ही लेंगे।  व्यापार कर रहे जातक भी इस वर्ष अच्छा खासा धन अर्जित कर पाएंगे। पर आपको अपने खर्चो पर भी नियंत्रण करने की जरुरत है अन्यथा आपके आय से ज्यादा खर्च भी हो सकता है।

 

8. वृश्चिक राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Scorpio Rashi Health Lal kitab Rashifal 

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस वर्ष आपका कोई ऐसा कार्य संपन्न होगा जिसकी वजह से आपकी समाज में मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जो जातक किसी राजनीति के कार्य से जुड़े हुए हैं उनको भी कोई अच्छा पद इस वर्ष के दौरान प्राप्त हो सकता है। और जो किसी मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे छात्रों को इस वर्ष के दौरान अच्छी उन्नति प्राप्त हो सकती है। कुछ जातक कहीं फेमस होते हुए भी नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जातको को इस वर्ष अवश्य ही पदोन्नति इंक्रीमेंट मिल सकता है। जो जातक किसी सरकारी नौकरी में कार्य कर रहे हैं उनको इस वर्ष कार्य के सिलसिले में स्थानांतरण की स्थिति बन रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे उनके लिए भी वर्ष के मध्य के बाद कोई अच्छा शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती दिख रही है। 

 

वृश्चिक राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Scorpio Rashi Romance Lal kitab Rashifal  

 

प्रेमी जातको को इस वर्ष एक दूसरे से दूरी होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ जातको का स्थानांतर किसी दूसरे शहर या किसी कार्य के सिलसिले जाने की संभावना बन रही है। आप यह वर्ष एक दूसरे की कमी को महसूस करते हुए नजर आएंगे। तो कुछ जातकों के लिए यह वर्ष काफी बेहतर जाता हुआ दिख रहा है।  वह एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे। कुछ जातक अपने जीवन को लेकर कोई उचित फैसला ले सकते हैं। जो आप दोनों के लिए बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन इस वर्ष सामान्य जाता हुआ नजर आ रहा है।


 

वृश्चिक राशि करियर लालकिताब राशिफल, Scorpio Rashi Career Lal kitab Rashifal 

 

कैरियर के दृष्टिकोण से आप इस वर्ष कोई उचित फैसला ले सकते हैं। जो जातक किसी उच्च शिक्षा के लिए विदेश कॉलेज में प्रयास कर रहे थे उनको एडमिशन मिलता हुआ नजर आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातको को इस वर्ष अधिक मेहनत करने की जरूरत है तभी जाकर कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं अन्यथा आप को अभी और इंतजार करने की जरूरत पढ़ सकती हैं। 

 

नौकरी कर रहे हैं जातको को फरवरी और मार्च के महीने में सावधानी बरतने की जरूरत है।अन्यथा आप से उच्च अधिकारी से कुछ वाद विवाद होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसमें आपकी नौकरी जाने की संभावना बनती हुई नजर आ रही है।

 

वृश्चिक राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Scorpio Rashi Health Lal kitab Rashifal  

 

लाल किताब के अनुसार 2022 का वर्ष आपके लिए मानसिक तनाव से भरा रह सकता है। आपको किसी भी विषय पर अधिक चिंता ना करने की सलाह दी जाती है। माता-पिता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है उनकी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें अन्यथा अक्टूबर-नवंबर के महीनों के दरमियान उनकी सेहत को लेकर आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बच्चों के लिए भी यह वर्ष उतना उचित नहीं नजर आ रहा है पूरे वर्ष ही इनको  कोई ना कोई बीमारी से जूझता हुआ देखा जा सकता है। माता पिता अपने बच्चों के खाने पीने पर विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत है।

 

वृश्चिक राशि फाइनेंस लालकिताब राशिफल, Scorpio Rashi Finance Lal kitab Rashifal  

 

सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सरकारी माध्यम से कोई अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। जो जातक बैंक लोन लेने की प्रयत्न कर रहे थे उनको भी वर्ष के मध्य के बाद लोन आसानी से मिलता हुआ नजर आएगा। कुछ जातक इस वर्ष के दौरान अपनी कोई पुरानी प्रॉपर्टी बेच सकते हैं जिससे आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट जुआ जैसी चीजों में इस वर्ष के दौरान कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा आप को हानि होने की पूरी संभावना बनी हुई है।


 

9. धनु राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Sagittarius Rashi Health Lal kitab Rashifal 

 

धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिनमें  आपको अपने आप को साबित करने के अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। जो जातक किसी कला के क्षेत्र में है या एक्टर , डायरेक्टर है तो आपको इस वर्ष के मध्य के बाद का कुछ समय बेहतरीन नजर आ रहा है आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखे जाएंगे। जो जातक शादीशुदा है और आपकी शादी को 3 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है तो आपको रिश्तो में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती हैं और आपको ससुराल पक्ष से कुछ हानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में अपने रिश्तो को समझदारी  के साथ सुलझाने की जरूरत है। प्रेमी जातकों को इस वर्ष अपने रिश्ते को बचाने के लिए कुचज अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आपके बीच में कुछ वाद विवाद चल रहा है तो इस वर्ष के शुरुआत में ही सुलझा लें तो ज्यादा बेहतर होगा। व्यापार कर रहे जातको को इस वर्ष के दौरान अनेक यात्राओं के योग बन रहे हैं। 

 

धनु राशि रोमांस लालकिताब राशिफल, Sagittarius Rashi Romance Lal kitab Rashifal 

 

वर्ष की शुरुआत में ही आपके रिश्ते में कड़वाहट देखी जा सकती है। अगर आपका जीवनसाथी आपकी बातों पर सहमत नहीं है तो वह कार्य को ना ही करें तो उचित होगा। सिंगल जातको को फरवरी महीने की में अच्छे प्रस्ताव आते हुए नजर आएंगे और बाद का पूरा वर्ष आपके लिए बहुत ही सुखमय साबित होगा।  जो जातक एक दूसरे से दूर रहते हैं उन जातको को इस वर्ष के जनवरी महीने के बाद एक दूसरे से मिलने का मौका मिल सकता है। 

 

धनु राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Sagittarius Rashi Health Lal kitab Rashifal

 

करियर के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए उन्नति वाला साबित हो सकता है। पर आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें धैर्य के साथ सोच समझ कर कार्य करें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अधिक मुनाफे के चक्कर कोई भी ऐसा व्यवसाय शुरू ना करें जिसमें  सरकारी हस्तक्षेप हो सकते हैं  अन्यथा किसी सरकारी अड़चन का सामना करना पड़े सकता है।व्यवसाय कर रहे जातक किसी भी बाहरी व्यक्ति को भरोसा करके अपने व्यवसाय का कार भर उसके हाथ में ना दे अन्यथा वह व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है।

 

धनु राशि स्वास्थ्य लालकिताब राशिफल, Sagittarius Rashi Health Lal kitab Rashifal 

 

स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष आपको थोड़ी परेशान वाला साबित हो सकता है शुरुआत के महीनों में आपको अपने बड़े बुजुर्ग के लोगों को हेल्थ में को लेकर समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में वर्ष की शुरुआत में कहीं भी बाहर यात्रा का प्लान ना बनाएं और ना ही उन्हें कहीं बाहर जाने दे तो उचित होगा। वर्ष के जून-जुलाई महीनों के उपरांत आपको अग्नि से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अग्नि से आपके हेल्थ में कोई हानि होने की संभावना बन सकती हैं।

 

धनु राशि फाइनेंस लाल किताब राशिफल, Sagittarius Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए एक मिलाजुला वर्ष साबित होगा क्योंकि इस वर्ष आपके आय से ज्यादा खर्च की संभावना बनी हुई है। व्यर्थ का खर्च आपको इस वर्ष के दौरान अधिक नहीं करना चाहिए अन्यथा आपका आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फिजूल का खर्च इस वर्ष आपको नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए वर्ष के शुरुआत से ही आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और एक प्लानिंग के साथ वर्ष की शुरुआत करें।


 

10. मकर राशि लालकिताब राशिफल, Capricorn Rashi Lal kitab Rashifal

 

लाल किताब के अनुसार मकर राशि वालों के लिए वर्ष के शुरुआत में ही कुछ नए मेहमान के घर पर आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा यह मेहमान आपके घर वर्ष के अंत तक रुक सकता है। ऐसी संभावना भी बन सकती है जो जातक शादी के उम्र के हैं उनको मार्च महीनों में अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं पर  आपके ध्यान ना देने की वजह से वह रिश्ता हाथ से जाता हुआ दिख सकता है। इस वर्ष के दौरान आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करके अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। 25 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक का समय आपके लिए आपके भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। इस समय के दौरान आप अपना कोई जरूर करें संबंध करते हुए नजर आएंगे। इस वर्ष आपको रिस्क ना लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी के चक्कर में घाटा उठा सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने का सोच रहे जातको को सही परामर्श करने के बाद ही निवेश करें तो ज्यादा बेहतर होगा। 

 

मकर राशि रोमांस लाल किताब राशिफल, Capricorn Rashi Romance Lal kitab Rashifal

 

 

जो जातक काफी समय से से अच्छे रिश्ते का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए फरवरी महीने में अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। तो कुछ जातक के रिश्तो में इस वर्ष के दौरान कुछ अनबन की स्थिति भी बनते ही नजर आ रही है। अगर वह शादी करने का फैसला ले रहे हैं तो घर वालों की मर्जी से ही आगे बढ़े तो ज्यादा बेहतर होगा इसलिए सही समय का इंतजार करें और अपने घर वालों सहमति से कोई भी फैसला लें तो अच्छा होगा। आपको विपरीत परिस्थितियों को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। 

 

मकर राशि करियर लाल किताब राशिफल, Capricorn Rashi Career Lal kitab Rashifal

 

करियर के लिहाज से इस वर्ष आपको उचित फैसला लेने की जरूरत है। क्योंकि आपका आगे का भविष्य उस पर निर्भर करता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन जातको पैसे की लालच में और जाने की सोच रहे हैं तो उनको दोनों ही तरफ से हाथ धोने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर ले। विद्यार्थी वर्ग की जातियों का मन इस वर्ष अधिक भटकता हुआ नजर आएगा इसलिए आपको अपने करियर के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। 

 

मकर राशि स्वास्थ्य लाल किताब राशिफल, Capricorn Rashi Health Lal kitab Rashifal

 

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा जाता हुआ दिख रहा है। छोटी मोटी बीमारियां आपको हो सकती हैं। जो जातक ब्लड प्रेशर से जूझ रहे तो आपको अधिक रूप से अपने सेहत का ध्यान देना होगा। जो जातक भारी भोजन का सेवन अधिक करते हैं। आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए इस वर्ष अधिक से अधिक घर के भोजन का ही सेवन करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

 

मकर राशि फाइनेंस लाल किताब राशिफल, Capricorn Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

आर्थिक जीवन के हिसाब से यह वर्ष आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगाना होगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छा धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष मांगलिक कार्यों के पीछे भी आपका धन खर्च होता हुआ नजर आ रहा है। जो पूरे परिवार के लोगों के लिए अच्छा यह साबित होगा। घूमने फिरने एस-मौज की चीजों पर खर्च करना इस वर्ष आपको आर्थिक तंगी का सामना करा सकता है। 

 

11. कुंभ राशि लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Lal kitab Rashifal

 

कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस वर्ष के दौरान कभी आप उचाइओ तक पहुंच जाएंगे तो कुछ समय आपको जमीन पर रहकर परेशानियों से भी दो-चार हाथ करना पड़ सकता है। आपके लिए उचित यही होगा कि आप इस वर्ष की शुरुआत से ही अपने खर्चों का हिसाब लगा ले जिससे पूरा वर्ष आपके निरंतर में जाता हुआ देखेगा। परिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके परिवार में खुशियां लाएगी परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए देखे जाएंगे। वर्ष के मध्य के बाद किसी धार्मिक यात्रा का प्लान भी आप बना सकते हैं। जो आपके पूरे परिवार के लिए बहुत ही मंगलकारी साबित होगी। वर्ष के अंत के दौरान घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। घर में छोटे बच्चों को सेहत को लेकर थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें।

 

कुंभ राशि रोमांस लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Romance Lal kitab Rashifal

 

 

लव रिलेशनशिप में भी इस वर्ष आपको थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पर यह वर्ष आपके लिए पिछले वर्ष से अधिक उत्तम नजर आ रहा है। आपका रिश्ता पहले  बेहतर हो सकता है। आप  इस वर्ष अधिक से अधिक समय अपने पार्टनर के साथ व्यतीत करते हुए नजर आएंगे जिससे आपका रिश्ता और बेहतर होगा पर आपके रिश्ते में कुछ अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए उतना ही समय दें जितना उचित और बाकी के समय अपने कार्य के प्रति लगाएं तो ज्यादा बेहतर होगा।

 

कुंभ राशि करियर लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Career Lal kitab Rashifal


 

नौकरी कर रहे हैं जातक को कार्यस्थल पर किसी नई योजना के चलते अपने कार्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पर आपके सह कर्मचारी भी आपकी मदद करते हुए नजर आएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी की गई योजना सफल होती हुई दिखाई देगी।

 

जो जातक कुछ नया व्यापार करने का सोच रहे थे। उनके लिए भी मार्च के महीने के बाद अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। तो कुछ जातक इस  वर्ष अपने व्यापार को और विस्तार करने का प्रयास करेंगे जो आपके लिए लाभदाई फैसला साबित होगा। 

 

कुंभ राशि फाइनेंस लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। यात्राओं के दौरान आपका पैसा चोरी होने की संभावना बन रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति पर इस वर्ष के मध्य के बाद कोई भी पैसे से जुड़ा हुआ कार्य ना छोड़े तो उचित होगा अन्यथा उनके गलती की वजह से आप को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। बैंक से जुड़ गए कार्यों में इस वर्ष आपको सफलता प्राप्त होगी। एक्सपोर्ट इंपोर्ट का बिजनेस कर रहे जातको को इस वर्ष अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।और वह अपने बिजनेस को किसी और शहर में भी शुरू करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।


 

12. मीन राशि लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Lal kitab Rashifal

 

मीन राशि वालों के लिए 2022 का यह वर्ष लाल किताब के अनुसार आपको  सफलता दिलाने वाला हो सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको विश्वास रखना होगा कि आप उसमें सफल होंगे होंगे। आत्मविश्वास के दम पर आप इस वर्ष ऊंचाई प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। जो जातक किसी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपका कोई अपना ही आपकी मदद करता हुआ नजर आएगा। लाल किताब की मानें तो यह साल आपके लिए कुछ ना कुछ अच्छा करने के लिए उत्तम वर्ष है। विदेश से भी अच्छी खबरें प्राप्त होती हुई नजर आने वाली है साथ ही साथ जो व्यक्ति ही विदेश में लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनको विदेश में नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आएगी।  लाल किताब के अनुसार साल 2022 में आपका सूर्य आपको मनोबल प्रदान करने वाला है और इसी मनोबल के दम पर आप बड़ी सफलता हासिल करते हुए नजर आएंगे साल 2022 के अंदर राजनीतिक लोगों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। और यह मुलाकात अच्छी साबित होगी। उच्च अधिकारियों से मिलकर आप अपने काम निकालते हुए नजर आएंगे। मेष राशि वालों के लिए यह साल 2022 कहीं ना कहीं अच्छा साल बोला जा सकता है। लेकिन आपको केवल और केवल अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। मौके आएंगे जब आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। लेकिन यदि आप अपने बुद्धि और विवेक से काम लेंगे तो समस्याएं खत्म होती हुई नजर आएंगी। 

 

मीन राशि लव लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Love Lal kitab Rashifal

 

प्रेमी जोड़ों के लिए साल 2022 से पहले से चला जाता और इधर आएगा आपके रिश्ते बनते हुए देखेंगे जो जातक लंबे समय से अकेले हैं उनके नए रिश्ते शुरू होते हुए देखने वाले  किसको पसंद करते हैं तो उसके सामने दिल की बात रखते हुए नजर आएंगे। साल 2022 के अंदर कुछ महीने ऐसे भी रहेंगे जब प्रेमी जोड़े आपस में काफी अधिक झगड़ते हुए दिखेंगे और उन लोगों के ऊपर यदि आपने संयम नहीं रखा और एक दूसरे का आदर नहीं किया तो आपका रिश्ता भी खत्म होते हुए देखने वाला है।

 

मीन राशि करियर लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Career Lal kitab Rashifal

 

करियर के लिहाज से भी यह साल मीन राशि वालों के लिए बड़ा अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। आपको इस साल अच्छे मौके मिलते हुए नजर आयेंगे। इस साल आपका व्यापार लाल किताब के हिसाब से अच्छा जाएगा।  गुरु ग्रह की मदद से निखरता हुआ करियर आपको नजर आएगा। उच्च परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए भी यह साल बहुत अच्छा जाता हुआ नजर आएगा।


 

मीन राशि स्वास्थ्य लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Health Lal kitab Rashifal

 

लाल किताब के अनुसार बहुत अधिक चिंता करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। साल 2022 के अंदर स्वास्थ्य को लेकर आपको बहुत अधिक सावधानी बरतनी है। स्वास्थ्य बड़ी समस्या रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर आप लोगों को बहुत अधिक खर्च करते नजर आने वाले हैं। अस्पताल का चक्कर लगाने से बेहतर है कि कुछ उपाय मायने और अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना शुरू करें। लाल किताब के अनुसार साल 2022 में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

 

मीन राशि फाइनेंस लाल किताब राशिफल, Kumbh Rashi Finance Lal kitab Rashifal

 

आर्थिक दृष्टि से मीन राशि वालों के लिए लाल किताब के अनुसार यह साल बेहतर गुजरता हुआ दिखेगा। जो जातक लंबे समय से परेशान थे और धन को लेकर चिंतित हैं उनकी समस्या खत्म होने वाली है।आपको आर्थिक रूप से भी कहीं ना कहीं से धन मिलती हुई नजर आएगी। नई गाड़ी खरीदने के अच्छे मौके उत्पन्न होंगे धन के लिहाज से साल 2022 अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा।

 

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp