प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

महालक्ष्मी मंत्र


Friday, 19 March 2021
महालक्ष्मी मंत्र

महालक्ष्मी मंत्र
यह सत्य है कि पैसा सब कुछ नहीं होता लेकिन यह भी सच है कि पैसा बहुत कुछ होता है। जीवन निर्वाह करने के लिए पैसा कमाना बहुत ज्यादा जरूरी है और देखे सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत के साथ पैसों का बड़ा महत्व है। मेहनत और परिश्रम करने के बाद भी जब हम पैसा नहीं कमा पाते हैं तो उसके पीछे कुछ और भी कारण हो सकता है। वह कारण है भाग्य। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत मेहनत करने के बाद पैसा नहीं कमा पाते लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो थोड़ी सी मेहनत करने में ढेर सारा पैसा कमा लेते हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई सहायता कर सकता है तो वह स्वयं धन की देवी माता लक्ष्मी हैं। क्यों ना माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का जरिया जाना जाएं ताकि धन की देवी को खुश करके धन कमाने का रास्ता मिल जाए। आज हम आपको माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनेगी और आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी।

महालक्ष्मी मंत्र
ओम ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः
इस मंत्र में मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी प्रार्थना की जा रही है। कहा जाता है कि यदि माता लक्ष्मी के साथ विष्णु जी को भी पूजा जाए तो पूजा का दोगुना फल मिलता है।

मंत्र का अर्थ
अर्थ है माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान हम आपको नमस्कार करते हैं। आप हमारी इच्छाओं की पूर्ति करें।

मंत्र का प्रभाव 
जो इस मंत्र का निरंतर जाप करता है तो उसकी दरिद्रता दूर हो जाती है और पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

मंत्र का जाप करने से धन, सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है। माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के लिए धन कमाने की मार्ग खोल देती है।

मंत्र के प्रभाव से जमीन विवाद आदि से छुटकारा मिलकर फैसला आपके हित में आता है।

घर में पूर्ण रूप से सुख शांति आती है। शारीरिक सुख में वृद्धि होती है। मानसिक सुख भी बढ़ता है और आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ती है।

इस मंत्र के उच्चारण से मस्तिष्क में रक्त का संचार बढ़ जाता है। जिसके कारण आपको जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता मिलती है।

सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

मंत्र के जाप करने से मन में सकारात्मकता का भाव आता है और दूसरे के प्रति हीन भावना भी खत्म हो जाती है।

मंत्र का जाप कैसे करें
सवेरे नहा धोकर हरे रंग के वस्त्र धारण करें। हरे रंग के वस्त्र धारण इसलिए करना चाहिए क्योंकि माता लक्ष्मी को हरा रंग प्रिय होता है।

उसके बाद मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती आदि से मां की आरती उतारे और उसके बाद माला से 11 बार ओम ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।

माता लक्ष्मी का दिन शुक्रवार होता है इसलिए कोशिश करें कि शुक्रवार का व्रत कर सके और व्रत के दिन गरीबों को वस्त्र आदि दान करें।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करना बहुत आवश्यक है। कम से कम 108 बार सुबह शाम जाप करें।

जो लोग माता लक्ष्मी का व्रत करते हैं। वह 11 व्रत करके उद्यापन करें और महालक्ष्मी को बार-बार नमस्कार करें।

सच्चे दिल से इस मंत्र का जाप करने से घर में धन की कमी नहीं होती और हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp