प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

राम मंत्र


Friday, 19 March 2021
राम मंत्र

राम मंत्र
भगवान श्री राम की बड़ी महिमा है। जो इनका नाम सच्चे दिल से लेता है। राम जी उसके हर एक कष्ट को दूर कर देते हैं। धार्मिक ग्रंथों में भगवान श्री राम के जीवन के इस प्रकार से कहा गया है कि वह पुरुषोत्तम श्रीराम थे। जिन्होंने धरती पर जन्म लिया और सभी का कल्याण किया। श्री राम भगवान श्री विष्णु जी का रूप हैं। कलयुग में कष्टों से मुक्ति पाने के लिए भगवान श्रीराम सबसे ज्यादा सहायता करते हैं। आज हम आपको भगवान श्री राम के ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके स्मरण मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन सुखदायक हो जाता है।

भगवान श्रीराम का ये चमत्कारी मंत्र है... श्री राम, जय राम, जय जय राम। ये बड़ा ही आसान मंत्र है। जिसका अर्थ और महत्व भी हम आपको बता रहे हैं।

राम मंत्र का अर्थ
इस मंत्र का बड़ा ही सामान्य अर्थ है क्योंकि यह मंत्र हिंदी में है और इसमें श्री राम की बार-बार जय जयकार की जा रही है ताकि वह जल्दी प्रसन्न हो जाएं। कहा जा रहा है श्री राम जय राम जय जय राम यानी कि भगवान राम आपकी जय हो, आपकी सदा ही जय हो।

भगवान श्री राम मंत्र का महत्व
भगवान श्री राम के मंत्र का बड़ा महत्व है। जो भी इस मंत्र का जाप करता है। वह भगवान श्री राम के साथ-साथ श्री हनुमान जी को भी प्रश्न करता है।

कलयुग के देवता श्री हनुमान जी इस मंत्र से बड़े प्रसन्न होकर अपने भक्तों का हर कदम पर साथ देते हैं और जीवन के हर एक कष्ट से मुक्ति दे देते हैं।

इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख शांति का वास रहता है। लड़ाई झगड़े नहीं बढ़ते और मन आध्यात्मिक कार्य में लगता है।

इस मंत्र का जाप करने से शत्रु भयभीत होते हैं और भविष्य में आने वाली परेशानियां खुद-ब-खुद दूर होने लगती हैं।

जो लोग इस मंत्र का जाप निरंतर करते रहते हैं। वह सदा ही भगवान श्री राम जी को प्यारे होते हैं।

 

इस मंत्र का जाप करने से क्रोध शांत हो जाता है। ज्यादा क्रोध आने पर एक बार जरूर राम नाम के मंत्र का जाप करें।

राम नाम में सबसे ज्यादा शक्ति है। 2 शब्दों का यह नाम भवसागर से पार उतार देता है।

कैसे करें मंत्र का जाप
किसी भी मंत्र को जाप करने से पहले मन का शुद्ध होना बहुत आवश्यक है और मन की शुद्धि के साथ तन की शुद्धि भी कर ली जाए तो बेहतर रहता है। हर रोज सुबह शाम इस मंत्र का 108 बार तुलसी की माला से जाप करें।

श्री राम जय राम जय जय राम ऐसा मंत्र है जिसे मनुष्य पूरे दिन भी उच्चारण कर सकता है। जरूरी नहीं है कि आप बैठकर ही इस मंत्र का जाप करेंय़ आप काम करते करते भी मंत्र का जाप कर सकते हैं।

श्री राम जी और हनुमान जी में भक्त और भगवान का बड़ा ही गहरा रिश्ता है। जो भक्त श्री राम जी को याद करते हैं तो उनकी आवाज हनुमानजी तक भी जाती है।

श्री हनुमान जी के मंदिर में हर मंगलवार को इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp