प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

Tarot Horoscope 2023 : टैरो वार्षिक राशिफल 2023, सभी 12 राशियों के लिए नया साल कैसा रहेगा?


Thursday, 15 December 2022
Tarot Horoscope 2023

1. मेष 2023 टैरो राशिफल


मेष राशि वाले जातकों के लिए टैरो की भविष्यवाणी है कि यह साल आपके लिए नए अवसर लेकर आता हुआ नजर आएगा। यह साल आपके लिए कुछ नया करने वाला साल बोला जा सकता है। इस साल में निश्चित रूप से आप कुछ नए काम करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा आप यह भी सुनिश्चित करते हुए दिखेंगे कि आपकी आर्थिक रूप से ग्रोथ भी नजर आए। आप अपनी फाइनेंसियल स्थिति के लिए काफी मेहनत करते हुए दिखेंगे और आपकी इस मेहनत के कारण आपकी फाइनेंसियल स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नजर आएगी। करियर के लिए शानदार अवसर आपके सामने आते हुए नजर आएंगे। करियर में आप विदेश से भी कहीं ना कहीं से लाभ प्राप्त करते हुए देखेंगे। ऐसे जातक जिनके दोस्त पहले से ही विदेश में काम कर रहे हैं उन लोगों को ज्यादा अच्छे मौके प्राप्त होते हुए दिखेंगे। आप विदेश में कार्य करने के लिए या फिर व्यापार करने के लिए यात्रा करते हुए दिखने वाले हैं। इस साल आपको केवल सोचने के ऊपर काम नहीं करेंगे बल्कि आप निर्णय लेकर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए नजर आएंगे। आपका प्रेम जीवन पहले से अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। प्रेम जीवन में नए अवसर भी आपको प्राप्त होते हुए दिखेंगे। सिंगल लोग, डेट पर जाते हुए नजर आएंगे। शादी के बंधन में भी आप बँधते हुए दिखने वाले हैं। कुल मिला-जुलाकर देखें तो साल 2023 आपके लिए अच्छा नजर आ रहा है।

 

मेष करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023


करियर और वित्त जैसा कि हमने आपको बताया यह साल 2023 आपके लिए अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। करियर के लिए आज से आपको अच्छे मौके प्राप्त होते हुए नजर आएंगे। आप अपनी कौशल और बौद्धिक क्षमताओं के दम पर आगे बढ़ते हुए दिखने वाले हैं। आप अपनी बुद्धि का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। समाज में मान-सम्मान भी आपको प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। आपको नाम, प्रसिद्धि और यस अच्छा प्राप्त होता हुआ दिखेगा। नौकरी के नए अवसर आपको प्राप्त होते हुए नजर आएंगे। नए प्रोजेक्ट भी आपको मिलते हुए दिखेंगे। जो जातक लंबे समय से कुछ नया काम खोलने की भी तैयारी कर रहे हैं उनको अच्छे मौके प्राप्त होते हुए दिखने वाले हैं। आप नया काम शुरू करते हुए नजर आएंगे। यह साल मात्र सोचने के लिए एक अच्छा साल नहीं है बल्कि आप इस साल आप कार्य करते हुए नजर आएंगे। फाइनेंस की बात करें तो फाइनेंस की स्थिति भी पहले से ज्यादा बेहतर होती हुई नजर आ रही है। आप ग्रोथ को देखते हुए नजर आएंगे। अच्छे फैसले आप लेंगे और सही जगह निवेश करते हुए दिखने वाले हैं। आने वाले समय में यह निवेश आपको लाभ प्रदान करता हुआ नजर आएगा।

 

मेष प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेम संबंध रोमांस के लिहाज से देखें तो यह साल पहले से ज्यादा बेहतर नजर आ रहा है। आप इस साल 2023 में अपनी रोमांस लाइफ का आनंद लेते हुए नजर आएंगे। रोमांस के लिहाज से यह साल बहुत अच्छा दिखने वाला है। विपरीत लिंग के प्रति आप इस साल अधिक आकर्षित महसूस करने वाले हैं। आपका आकर्षण इस बार विपरीत लिंग के प्रति रहता हुआ नजर आएगा। यदि आप लड़के हैं तो यह आपके साथ अधिक होता हुआ नजर आएगा। आप 2023 में एक से अधिक प्रेम संबंध के बारे में भी विचार करेंगे लेकिन आपको राय दे दें कि यह आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। इस समस्या के कारण आप किसी अच्छे व्यक्ति को अपने से दूर करते हुए नजर आ सकते हैं। शादी के लिहाज से भी साल अच्छा नजर आ रहा है। जिन लोगों की शादी में अभी तक समस्याएं नजर आई हैं वह लोग भी शादी करते हुए दिखेंगे और शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। साल 2023 के अंत तक आपकी शादी होती हुई नजर आएगी। यदि आप बहुत लंबे समय से सिंगल हैं तो इस साल आप अच्छी डेट करते हुए दिखने वाले हैं।

 

मेष स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो निश्चित रूप से यह साल 2023 स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए परेशानियां खड़ा करता हुआ नजर आएगा। इस साल आप कुछ ना कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देखते हुए नजर आएंगे। आपके सामने कुछ नई बीमारियां भी आती हुई नजर आएंगी। आप मौसमी बीमारियों से भी घिरे हुए नजर आएंगे। थायराइड और कमर में दर्द एक बड़ी समस्या बनती हुई नजर आ सकते हैं। यदि आपको पहले से ही थायराइड हो रखा है और यदि आपको इसमें किसी भी तरीके की राहत महसूस नहीं हो रही है तो आपको अच्छे डॉक्टर की तलाश करनी चाहिए। यह समस्या इस साल आपको परेशान करती हुई नजर आ सकती है।

2. 2023 वृष टैरो भविष्यवाणियां 2023

2023 वृष टैरो कार्ड भविष्यवाणी के अनुसार वृष राशि वाले जातकों के लिए साल 2023 विवाह के क्षेत्र में काफी अच्छा जाता हुआ नजर आएगा ऐसे जातक जो कि विवाह योग्य हो चुके हैं तो उनकी शादी की संभावना साल 2023 में बहुत हद तक बनती हुई नजर आ रही है। यदि आप अपने शादी के रिश्ते को लेकर परेशान हैं और आपके पास रिश्ते पहले नहीं आ पा रहे थे तो इस बार साल 2023 में आपके रिश्ते बनते हुए नजर आएंगे। यह एक ऐसा साल बोला जा सकता है जिस साल का इंतजार आप काफी लंबे समय से कर रहे थे। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। आपके बच्चे यदि विदेश में आपसे दूर रह रहे हैं और आप उनसे मिलना चाहते हैं तो साल 2023 एक अच्छा सा साल है। आप देखेंगे कि आपके बच्चे देश में वापस लौट रहे हैं और वह अब देश में ही काम शुरू करते हुए नजर आ सकते हैं। यह खबर आपके लिए निश्चित रूप से एक अच्छी खबर बोली जा सकती है। ऐसे जातक को जो रचनात्मक क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं या फिर खेल जगत में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो उनके लिए यह साल अच्छा साल बोला जा सकता है। आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसायिक रूप से भी आपके लिए यह साल अच्छा साल बोला जा सकता है। व्यावसायिक सफलता आपको प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। वेबसाइट बनाना, ऐप बनाना व डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में आपको सफलता के योग हैं। आपके लिए आगामी आने वाले कई सालों के लिए यह क्षेत्र अच्छा बोला जा सकता है। आप यदि नौकरी करना चाहते हैं तो आपको इन्हीं क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए पढ़ाई करनी चाहिए। स्टार्टअप करने वाले छात्रों के लिए भी यह साल अच्छा बोला जा सकता है। आप पढ़ाई करते- करते कुछ नया शुरू कर सकते हैं। आपके लिए यह साले कुछ ना कुछ अच्छी खबर लेकर निश्चित रूप से आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह साल अच्छा बोला जाएगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में बड़ी दिक्कत आपको नहीं होंगी हल्की पूरी सर्दी खांसी जुकाम जैसी समस्याएं होंगी लेकिन आप उससे बाहर आ जाएंगे। ऐसे जातक जो कि लंबे समय से अपने प्रेमी के वापसी का इंतजार कर रहे हैं और आपका रिश्ता टूटा हुआ है तो आपका रिश्ता बनता हुआ नजर आएगा।यह साल अधिक खुशियां लेकर आने वाला होगा। साल 2023 में यदि आपके लिए अच्छे महीनों की बात की जाए तो अप्रैल और सितंबर का महीना आपके लिए शुभ महीना बोला जा सकता है।

वृषभ करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

साल 2023 के अंदर करियर के क्षेत्र में आपको ग्रोथ नजर आएगी। आपको नए मौके प्राप्त होते हुए नजर आएंगे।जो लोग टेक्नोलॉजी के फील्ड से जुड़े हुए हैं उनको विदेश से अच्छी खबरें प्राप्त होंगी। आर्थिक रूप से यह साल अच्छा नजर आ रहा है। फाइनेंस के क्षेत्र में भी आप ग्रोथ करते हुए नजर आएंगे। आप पैसा जोड़ते हुए दिखने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। बॉस के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे, जिसके बाद आप पद में वृद्धि होते हुए देखेंगे।

वृषभ प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेमी लोगों को इस साल आनंद की अनुभूति होती हुई नजर आएगी। जो लोग काफी लंबे समय से अकेले हैं उनको नए लोगों से मिलने और फिर उसके बाद दोस्ती बढ़ाने का मौका मिलेगा। शादी के लिए भी यह साल अच्छा नजर आ रहा है। इस साल आप शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। जो लोग लंबे समय से साथी की तलाश कर रहे हैं उनको भी अच्छी खबरें प्राप्त होती नजर आएंगी। प्रेमी जातक इस साल पहाड़ों की यात्रा करते हुए भी नजर आएंगे।

वृषभ स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

साल 2023 के अंदर स्वास्थ्य की बात करेंगे तो हल्की पूरी मौसमी बीमारियां आपके साथ चलते हुए नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई बड़ी गंभीर  बीमारी से पीड़ित रहा है तो उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता या फिर पत्नी के स्वास्थ्य के पीछे आप इस साल अपना धन खर्च करते हुए नजर आ सकते हैं। आपका अपना स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहता हुआ नजर आएगा। यात्रा करते वक्त आप अपने साथ मौसमी बीमारी की दवाइयां लेकर जरूर चले।

3. मिथुन 2023  टैरो भविष्यवाणियां 2023

2023 मिथुन टैरो कार्ड भविष्यवाणी के अनुसार आपके लिए यह साल 2023 सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह का साल बोला जा सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में आपको उल्लेखनीय रूप से इस बार तरक्की प्राप्त होने वाली है। समाज के अंदर आप काफी अच्छी पहचान बनाते हुए नजर आएंगे। समाज में आपको ख्याति प्राप्त होगी। आपकी पहचान बनेगी और आपकी यह पहचान आपके लिए लाभदायक साबित होने वाली है। नए-नए विचारों का प्रवाह होता रहेगा और इस बार कुछ अच्छे आईडिया आपको आएंगे जो कि आपके लिए फलदाई साबित होंगे। बहुत सारे आइडिया में से आपके लिए कुछ आईडिया काफी लाभदायक रहने वाले हैं। उनका चयन करने में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ अच्छे व उच्च कोटि के लोगों से मुलाकात होगी और यह आपको व्यवसायिक रूप से फायदा देती हुई नजर आएगी। साल 2023 में आप सकारात्मक रूप से लोगों की मदद करते हुए नजर आयेंगे। आपकी सलाह से दूसरे लोग आगे जाते हुए नजर आयेंगे। आपका कोई पुराना मित्र इस साल आपका जीवनसाथी बनता हुआ नजर आ सकता है। पुराने मित्र के साथ आपका यह नया रिश्ता अच्छा चलता हुआ नजर आएगा। इस साल आप यदि कहीं अपना पैसा इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे में आपको मार्किट के ऊपर अच्छे से काम करना चाहिए।

मिथुन करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलता हुआ नजर आएगा। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। इन  लोगों से बाद में आपको लाभ मिलता हुआ आपका नजर आएगा। साल 2023 आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वहीँ पुरानी नौकरी में आपको सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। आपके पद में पदोन्नति-वृद्धि हो सकती है। आपकी सैलरी बढ़ती हुई नजर आएगी। आपके चारों तरफ यदि दुश्मनों की एक बड़ी संख्या मौजूद थी तो वह परास्त होती हुई नजर आएगी। साल 2023 आपके लिए एक अच्छा साल है जिसमें कि आपको सरकारी नौकरी के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होती हुई नजर आ सकती है। ऐसे जातक जो कि लगातार स्कॉलरशिप की तलाश कर रहे थे और स्कॉलरशिप लेकर विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो ऐसे जातकों को सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। आपको स्कॉलरशिप मिलेगी। वहीं आप यूरोप जैसे देश में शिक्षा प्राप्त करते हुए नजर आ सकते हैं।

मिथुन स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य की स्थिति आपके लिए थोड़ी चिंताजनक रहेगी। बाहर का खानपान और आपकी दिनचर्या आपके लिए परेशानी खड़ी करती हुई नजर आएंगी। बाहर का खाना खाने से बचें। यदि आप बाहर का खाना खाते रहेंगे तो आपको पेट संबंधी रोग होते हुए नजर आ सकते हैं। कई लोगों को तो यह रोग काफी घातक साबित हो सकते हैं। साल 2023 के अंदर व्यवसायिक लाभ आपको प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। वहीँ ऐसे जातक जिनका काम पिछले साल लाभ का काम नहीं साबित हो रहा था उनको सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। साल 2023 के अंदर शुभ महीनों की बात करें तो अगस्त और दिसंबर का महीना आपके लिए शुभ जाता हुआ नजर आएगा बैंगनी और संतरी रंग आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है हर महीने की अच्छी तारीख को की बात करें तो 19 तारीख और 29 तारीख आपके लिए अच्छी साबित होने वाली है।

मिथुन प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेम के क्षेत्र में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप लोगों के बीच में जो विवाद होंगे उसका कारण कोई तीसरा व्यक्ति रहेगा। विवादों की शुरुआत साल के अंत तक बनी रहेगी लेकिन इसके बाद भी आपको समझ नहीं आएगा कि यह विवाद क्यों होते हुए नजर आ रहे हैं। साल 2023 के अंत तक विवादों की संख्या बढ़ सकती है। जिन लोगों का रिश्ता काफी लंबे समय से चल रहा है वह लोग शादी के बंधन में बंधते हुए भी नजर आएंगे। सिंगल व्यक्ति के लिए यह साल ऐसा रहेगा कि जैसे कोई आया और बिना बताए चला गया। बहुत जल्दी लोगों के ऊपर विश्वास करना अच्छा नहीं रहेगा। 

4. कर्क राशिफल टैरो भविष्यवाणियां 2023

साल 2023 की शुरुआत में आपके विवाद परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ रहते हुए नजर आएंगे। इन विवादों की वजह कहीं ना कहीं आपका खुद का रवैया रहने वाला है। 2023 की शुरुआत में आपको कुछ मौके भी मिलेंगे जहां आप खुद को पहले से बेहतर देखेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी प्राप्त होती हुई नजर आएगी। यहाँ पर आप अच्छी सैलरी भी प्राप्त कर पाएंगे। जो जातक लंबे समय से विदेश में नौकरी करना चाहते हैं या फिर विदेश में रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबरें प्राप्त होती हुई नजर आएगी। विदेश में रहकर आप आर्थिक रूप से तो लाभ लेते हुए नजर आएंगे। इसके साथ-साथ आप दूसरे कई स्किल के ऊपर भी ध्यान देंगे जिसकी वजह से आपकी तरक्की होती हुई नजर आएगी। ऐसे व्यक्ति जो अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं उन लोगों के लिए भी अच्छी खबर 2023 में आने वाली है। यदि आपने पूरी तरीके से प्लानिंग कर रखी है और आप लोन इत्यादि के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यहां पर अच्छी खबरें प्राप्त होगी। साझेदारी में किया गया काम आपको लाभ देता हुआ नजर आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया काम शुरू करते हुए नजर आएंगे जिसकी वजह से आर्थिक रूप से भी लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में बस एक बात का ध्यान रखें कि यदि आप लगातार आलस्य करते रहे तो उसकी वजह से आपको हानि उठानी पड़ सकती है। प्रेमी जातकों के लिए यह साल अच्छा नजर आ रहा है। इस साले मौके आपको प्राप्त होते हुए नजर आएंगे। यदि आप किसी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में बने हुए हैं तो साल की शुरुआत में झगड़े होने की उम्मीद नजर आ रही है। इस समय में आपको सचेत रहना है। यदि आप इस समय में अपना रिश्ता खत्म करने के बारे में विचार करेंगे तो यह आने वाले समय के लिए सही साबित नहीं होगा। जिन लोगों की शादी ही नहीं हो पा रही है और वे लगातार प्रयास कर रहे थे तो साल 2023 में शादी की बात आगे बढ़ती ही नजर आएगी और साल के मध्य समय में शादी के बंधन में बंधते हुए आप नजर आएंगे। यदि लंबे समय से आपके रिश्ते में झगड़े चल रहे हैं और आप तलाक इत्यादि के बारे में विचार कर रहे हैं तो साल 2023 में कुछ आपको ऐसे मौके मिलेंगे जब आप एक बार फिर से अपने लिए नई लाइफ शुरु कर सकते हैं। इस समय में आपको अपने ईगो के जान से बाहर आना चाहिए और एक दूसरे की इज्जत करने के बारे में विचार करना चाहिए।

कर्क स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023


स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ आपके लिए इस साल कोई बहुत बड़ी मुश्किल लेकर आने वाले नहीं है। साल की शुरुआत में आपके सामने हल्की पूरी बीमारियां नजर आएंगी लेकिन आप यदि सही से अपनी दिनचर्या का पालन करें तो इन बीमारियों से बाहर आ जाएंगे। जिन लोगों को पहले से ही गंभीर बीमारियां हो रखी है और खासकर दिल संबंधी रोग आपको बने हुए हैं तो आपको डॉक्टर के साथ लगातार परामर्श करनी चाहिए अन्यथा आप इस बीमारी के कारण बहुत अधिक परेशान रहते हुए नजर आ सकते हैं।

कर्क करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

फाइनेंस के लिए यह साल अच्छा नजर आ रहा है यदि आप मेहनत करेंगे तो आप निश्चित रूप से तरक्की करते हुए नजर आएंगे। मेहनत के दम पर आप दूसरों से आगे निकलते हुए भी नजर आएंगे। नई नौकरी की प्राप्ति आपको होती हुई नजर आएगी जिसकी वजह से आपकी ग्रोथ होती हुई दिखने वाली है। नई नौकरी में आप पहले से अधिक लाभ प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। वहीं नौकरी के कारण आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यह साले यात्रा भी दिखा रहा है। यात्रा करते समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना है और इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि नौकरी करते समय आप अपने परिवार के लिए भी पूरा-पूरा समय निकाल सकें। फाइनेंस के लिहाज से ऐसा लगता है आपको बचत के ऊपर ध्यान देना चाहिए। सही जगह पर लगाया हुआ पैसा आपको लाभ देता हुआ नजर आएगा।

कर्क प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

साल की शुरुआत में प्रेमी जोड़े को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय में बेवजह के कलेश आपका रिश्ता खराब करते हुए नजर आयेंगे। सावधानी के साथ अपने फैसले लेना ज्यादा अच्छा रहने वाला है। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ता जायेगा, आपके रिश्ते में आ रही दिक्क्तें खत्म होती हुई नजर आएगी। जिन लोगों को शादी के लिए माता पिता से बात करनी हैं तो उनको भी मौके प्राप्त होते हुए नजर आयेंगे। जिन लोगों की शादी ही नहीं हो पा रही है और वे लगातार प्रयास कर रहे थे तो साल 2023 में शादी की बात आगे बढ़ती ही नजर आएगी और साल के मध्य समय में शादी के बंधन में बंधते हुए आप नजर आएंगे। यदि लंबे समय से आपके रिश्ते में झगड़े चल रहे हैं और आप तलाक इत्यादि के बारे में विचार कर रहे हैं तो साल 2023 में कुछ आपको ऐसे मौके मिलेंगे जब आप एक बार फिर से अपने लिए नई लाइफ शुरु कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल टैरो भविष्यवाणियां 2023

साल 2023 के अंदर आप एक नई शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। यह शुरुआत जहां एक तरफ से कुछ लोग नौकरी में करते हुए देखेंगे तो वहीं कुछ लोग व्यापार के लिए करते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से एक ऐसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं जिसमें कि आप सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकें और उसके साथ साथ ऑफिस में होने वाली पॉलिटिक्स से बच सकें, तो इस साल ऐसी नौकरी और ऐसी कंपनी की तलाश खत्म होती ही नजर आएगी। आप अगर विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे थे और वीजा संबंधी समस्याओं के चलते आपके काम नहीं बन पा रहे थे तो साल 2023 में आपका काम बनता हुआ नजर आएगा और सभी तरीके की मुश्किलों को हराते हुए आप अपने सपनों को साकार करने के लिए एक कदम बढ़ाते हुए नजर आएंगे। व्यापार में यदि लगातार आपको घाटा हो रहा था और उस घाटे के चलते आपके सामने एक बड़ी राशि खड़ी हो चुकी है जो दूसरे लोगों को देनी है तो इस साल आप मेहनत करके उस राशि को खत्म करते हुए नजर आएंगे। यदि आपने अपने काम के लिए माता-पिता से पैसा लिया है और लगातार आपके ऊपर यह भी दबाव है कि माता-पिता को पैसा देना है तो आपका यह सपना भी पूरा होता हुआ नजर आएगा। साल 2023 एक अच्छा साल है। इस साल का आपको अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कुछ अधिकारियों से मिलकर आप अपने काम निकालते हुए नजर आएंगे और वहीँ ऐसे लोग जो कि लगातार सरकारी टेंडर लेने का काम करते हैं उनको भी अच्छे टेंडर प्राप्त होते हुए दिखेंगे और वहीं दूसरी तरफ सरकारी कार्यों से आपको मुनाफा होता हुआ भी नजर आएगा। प्रेमी जातकों के लिए यह साल एक अच्छा साल है। आप इस साल का आनंद लेते हुए नजर आएंगे। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है तो उस स्थिति में आप घूमने का प्लान बनाते हुए दिखने वाले हैं। अगर आपके घर पर किसी ने कब्जा कर रखा है और आप अपने घर का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं तो आपको इस साल कानूनी मदद से अपनी प्रॉपर्टी का हक मिलता हुआ नजर आएगा। यदि आप घर खरीदना चाहते हैं या फिर नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह साल एक अच्छा सा नजर आ रहा है। इस साल आप नया घर और नई गाड़ी खरीदते हुए दिखने वाले हैं।

सिंह प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेम के लिए यह साल अच्छा है आप इस साल काफी अधिक रोमांटिक रहते हुए नजर आएंगे। आपकी लाइफ में रोमांस रहेगा और अपनी लाइफ का आनंद उठाते हुए दिखने वाले हैं। सभी तरीके के विवाद साल 2023 में खत्म होते हुए दिखेंगे और आप एक नए सिरे से शुरुआत करते हुए भी नजर आने वाले हैं। यदि आपके बीच में लंबे समय से किसी तरीके के विवाद रहे हैं और आप अपने रिश्ते को खत्म करने के बारे में विचार कर रहे थे तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए और साल 2023 जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तो आप देखेंगे कि आपके बीच के विवाद खत्म हो रहे हैं। शादी के बंधन में आप बंधते हुए नजर आएंगे। वहीं ऐसे लोग जो शादी करना चाहते हैं इनको साल 2023 में अगस्त के बाद शादी करनी चाहिए। उससे पहले यदि आपने शादी की तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है।

सिंह करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

फाइनेंस की बात करें तो यह साल आपका साल बोला जा सकता है। इस साल आप अधिक पैसा कमाते हुए नजर आएंगे। यदि आपने किसी भी तरीके से टैक्स में गड़बड़ी की तो आपको उसके कारण पछताना पड़ सकता है। कानूनी कार्यवाही लंबी चलने वाली है, इसलिए शुरू से ही ईमानदारी से कार्य करें। आप कुछ नया काम शुरू करते हुए नजर आएंगे। नए काम की मदद से आप पर आर्थिक रूप से अधिक मजबूत होते हुए दिखने वाले हैं। सही जगह पर यदि आप पैसा निवेश करते हैं तो आने वाले समय में यह आपको लाभ देता हुआ नजर आएगा। लेकिन यदि आप बेफिजूल के खर्चे करते रहते तो आप देखेंगे कि उसी तरीके से आपका धन खत्म होता हुआ नजर आ रहा है, बाद में आपको धन कमाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य के लिहाज से अगर देखें तो साल 2023 आपके लिए बहुत अच्छा सा नहीं बोला जा सकता है। इस साल बीमारियां आपका पीछा करती हुई नजर आएंगी। यदि आप शुरुआत से ही अपनी बीमारियों के प्रति सावधान रहेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। गले और साँस संबंधी बीमारियां आपको बहुत अधिक परेशान करने का कार्य करेंगी। यदि आप लगातार बाहर का भोजन खाते रहते हैं तो आपको सावधान हो जाने की आवश्यकता है।

6. कन्या राशिफल टैरो भविष्यवाणियां 2023

साल की शुरुआत में आपको अदालती कार्य में सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। यदि बहुत लंबे समय से आपका कहीं पर धन रुका हुआ है और धन प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो आपको साल के शुरुआती समय में प्रयास करना चाहिए। आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ-साथ यदि आपने किसी को उधार पैसे दिए हैं और वह पैसे लंबे समय से नहीं लौट पा रहे हैं तो आपको इसी समय में प्रयास करना चाहिए या फिर किसी दोस्त की मदद से आपको वह पैसे प्राप्त करने के लिए कोशिश करनी चाहिए। यह समय अपने पैसे वापस प्राप्त करने के लिए अनुकूल नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच में यदि लंबे समय से विवाद चल रहे हैं और उन विवादों के चलते आप बहुत लंबे समय से दूर रह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। यदि आप कोशिश करेंगे तो यह दूरियां खत्म होती हुई नजर आएंगी। यहां तक कि यदि आपका तलाक होने वाला है और अदालत में केस चल रहा है तो यह साल विवाद खत्म करने के लिए अच्छा है। यदि आप सकारात्मक रूप से कोशिश करते हैं और घर वालों की मदद लेते हैं तो निश्चित रूप से एक बार फिर से अपना रिश्ता शुरू करते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक रूप से भी साल 2023 आपके लिए एक अच्छा साल बोला जा सकता है। आप इस साल बहुत अच्छी-अच्छी चीजें करते हुए नजर आएंगे। ऑफिस के अंदर भी इस साल की शुरुआत से ही आपको मुनाफा होता हुआ नजर आएगा। आपका पद बढ़ता हुआ दिखेगा या फिर आपकी सैलरी बढ़ती हुई नजर आने वाली है। वहीँ ऐसे छात्र जो कि लंबे समय से सरकारी नौकरी में प्रयास कर रहे हैं और उच्च परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी अच्छी खबरें प्राप्त होती हुई नजर आएगी। यह साल अच्छा साल नजर आ रहा है। यदि आप मेहनत करेंगे तो मेहनत के अनुकूल आपको फल प्राप्त होते हुए दिखने वाले हैं। संतान की चाहत रखने वाले व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। संतान के घर में आगमन से आप देखेंगे कि आपकी फाइनेंस और वित्तीय स्थिति में भी सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। ससुराल पक्ष से भी आपको धन प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। साल का अंतिम भाग निश्चित रूप से आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आने वाला है। इस समय में स्वास्थ्य के चलते आप मुश्किल से घिरते हुए नजर आएंगे। ऐसे व्यक्ति जिनको गंभीर बीमारियां हो रखी हैं उनको अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज और रक्त से संबंधित गंभीर बीमारियां होती हुई नजर आ सकती है।

कन्या प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेम जीवन में आपके लिए अच्छी खबरें प्राप्त होती हुई नजर आएँगी। यह साल निश्चित रूप से आपके लिए प्रेम से संबंधित अच्छी खबरें लेकर आने वाला साल बोला जा सकता है। जो जातक लंबे समय से अकेले हैं उनको साथी की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी और वही है जो लंबे समय से एक साथ रह रहे हैं तो वह जातक शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। आगे चलकर आप लोगों के लिए और भी अच्छी खबरें आने वाली हैं। यदि आप अपने माता-पिता के सामने अपने रिश्ते को लेकर बात करना चाहते हैं तो आपको इस साल का लाभ उठाना चाहिए और जुलाई महीने से पहले बात करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

फाइनेंस और वित्त के लिहाज से अगर देखें तो साल 2023 आपके लिए अच्छी खबर लेकर आने वाला है। आपको साल 2023 के अंदर वित्तीय मामलों में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। ऑफिस और व्यापार में भी लाभ प्राप्त होने की पूरी पूरी नजर आ रही है। बॉस के साथ अच्छे रिश्ते बनते हुए नजर आएंगे और आप काम के लिए विदेश यात्रा करते हुए भी नजर आएंगे। विदेश से भी लाभ प्राप्ति की पूरी-पूरी उम्मीद दिख रही है। धन का सही तरीके से यदि आप प्रयोग करें तो आप आगे आने वाले समय में काफी अच्छी ग्रोथ करते हुए नजर आएंगे। बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं और बेलगाम शॉपिंग कम करने जैसी चीजों के ऊपर आपको कार्य करना चाहिए। यदि आप लगातार अपना पैसा नशे इत्यादि ऊपर खर्च करते आ रहे हैं तो आपको इसके बारे में एक बार फिर से विचार करना चाहिए क्योंकि साल के अंतिम समय में यही नशे आपको परेशान करने का कार्य करेंगे।

कन्या स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2023 का शुरुआती समय अच्छा समय नजर आ रहा है। लंबी-लंबी बीमारियां इस समय सही होती हुई नजर आएंगी। हल्की पूरी मौसमी बीमारियां होने की उम्मीद बनी हुई है। इस साल आपको पथरी जैसी बीमारी से परेशानी होती हुई नजर आएगी। आपको अधिक पानी पीना चाहिए। कम पानी पीने की वजह से पेट संबंधी रोग होते हैं। यदि आप लगातार बाहर का खाना खाते हैं तो आपको उसके ऊपर भी लगाम लगानी चाहिए। साल के अंतिम समय में आपको स्वास्थ्य के लिहाज से सावधान रहना होगा। यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए अच्छा नहीं बोला जा सकता है।

7. तुला राशिफल टैरो भविष्यवाणियां 2023

साल 2023 के अंदर आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से परेशानियां आपके सामने आती हुई नजर आएंगी। आपको इस तरीके से धन खर्च करना है कि आने वाले समय में आप कुछ बचा भी सकें। आपको धन खर्च करते वक्त शुरू से ही काफी सोच विचार कर फैसला लेना चाहिए। यदि आप बेफिजूल के खर्चे में लगे रहते हैं तो उससे आपको हानि ही उठानी पड़ेगी। आपको आने वाले समय में काफी अधिक धन की आवश्यकता पड़ सकती है। साल 2023 के अंदर कहीं ना कहीं आपको स्वास्थ्य को लेकर काफी धन की आवश्यकता पड़ेगी। स्वास्थ्य के ऊपर आप एक बहुत बड़ा हिस्सा लगाते हुए नजर आएंगे लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि पूरा ही साल आपको कष्ट देता हुआ नजर आएगा। साल के कुछ शुरुआती 5 महीने यदि आपने सावधानी से काट लिए तो इसके बाद में राहत प्राप्त होती हुई नजर आएगी। मित्रों की तरफ से आपको मदद मिलती हुई दिखने वाली है। इस मदद के दम पर आप आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। विदेश से आपको आपके दोस्त भी मदद करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे मित्र जो कि उच्च पदों पर बैठे हुए हैं उनके साथ आपको साल के शुरुआत से ही काम करना चाहिए। आप अपने फैसले उनकी मदद से लें। यदि आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं और लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको अपने दोस्तों की मदद से इस साल ट्राई करना चाहिए। अगस्त के बाद से आपके लिए अच्छी खबरें आती भी नजर आएंगी। अच्छा धन आपको विदेश में प्राप्त होता हुआ दिखेगा जिसकी मदद से आप आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। साल का मध्य भाग स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नजर आ रहा है। ऐसे जातक जो कि लंबे समय से सिंगल है और प्रेमी की तलाश में है उनकी तलाश साल के मध्य भाग में खत्म होती नजर आएगी। जिन लोगों की शादी लंबे समय से नहीं हो पा रही है वह भी साल के मध्य भाग में शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। समाज के अंदर मान सम्मान भी प्राप्त होता हुआ दिखेगा। यह मान सम्मान निश्चित रूप से आपको और आपके परिवार को काफी प्रसन्न करने वाला होगा। यदि आप साल 2023 के अंदर ईमानदारी से कार्य करते हैं तो आपको ऑफिस के अंदर भी लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। आपका पद बढ़ता हुआ दिखेगा और इसके साथ-साथ सैलरी में भी ग्रोथ होती हुई नजर आएगी लेकिन यह सारी अच्छी खबरें आपको साल के मध्य भाग के बाद ही प्राप्त होती हुई दिखने वाली है। कुल मिलाजुला कर बोल सकते हैं कि इस साल का अंतिम भाग आपके लिए अच्छा नजर आ रहा है। इस समय में आपको विदेश से भी लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके साथ-साथ जमीन से भी ही लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। आपने अगर नई गाड़ी खरीदने का प्लान किया है तो आप इस साल अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं।

तुला स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य की बात करें तो साल की शुरुआत में स्वास्थ्य आपको बेहद परेशान करने का काम करेगा। आपको ऐसी बीमारियां भी होगी जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। रहस्यमयी बीमारी के आप शिकार बन सकते हैं। बहुत अधिक नशा करते हैं तो आपको अभी से ही सचेत होने की आवश्यकता है। नशे के कारण भी बड़ी भयंकर बीमारी आपको होती हुई नजर आएंगी। इसके कारण आपकी आय का एक बड़ा हिस्सा आप खर्च करते हुए नजर आएंगे। यहां तक कि आपको इलाज के लिए विदेश भी जाना पड़ सकता है। साल का शुरुआती भाग आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं बोला जा सकता है। इस समय में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। धीमे-धीमे साल के मध्य भाग के बाद में स्वास्थ्य में राहत प्राप्त होती हुई नजर आएगी और आपकी यह बड़ी बीमारी भी धीमे-धीमे सही होती हुई नजर आएगी लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप एक बार फिर से नशा करते हुए नजर आए। नशे से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

फाइनेंस की बात करें तो जैसा कि हमने पहले बताया कि आपको साल के शुरुआती हिस्से में संघर्ष करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत में आपकी नौकरी भी जाती हुई नजर आ सकती है। ऑफिस में हो रही राजनीति के कारण आपकी नौकरी खोने का डर बना रहेगा। बेहतर रहेगा कि आप पॉलिटिक्स में ना पड़े और ऑफिस में अपने कार्य के ऊपर ध्यान दें। बॉस के साथ यदि लगातार झगड़े हो रहे हैं तो आपको उसका समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए। बॉस के साथ साल के शुरुआत में रिश्ते खराब होने की वजह से बैचेनी रहेगी। इसके बाद साल का मध्य भाग जैसे ही बीतेगा तो आप देखेंगे कि एक बार फिर से नौकरी में राहत प्राप्त हो रही है और फाइनेंस में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। अपने रिश्ते अच्छे होते हुए देखेंगे और आपकी फाइनेंस की स्थिति अच्छी होती हुई नजर आएगी।

तुला प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेमी जातकों की बात करें तो प्रेम के लिए यह साल शुरूआती समय में थोड़ी दिक्कत देगा। साल के मध्य समय के बाद प्रेमी लोगों के रिश्ते में मधुरता आती हुई नजर आएगी। बस आप साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को लेकर अधिक सावधान रहें। इस समय में आपका ब्रेकअप होने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है। ब्रेकअप की वजह से आपको मानसिक रूप से भी परेशानी होगी। पति-पत्नी के बीच में पैसे को लेकर विवाद बनते हुए नजर आएंगे, जिसकी वजह से आप बहुत अधिक परेशान रहेंगे लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा तो उसी तरीके से राहत प्राप्त होती हुई नजर आएगी। आपको साल के मध्य भाग में अपने प्रेमी-प्रेमिका या फिर पति-पत्नी के साथ में कहीं घूमने का प्लान बनाते हुए नजर आएंगे।

8. वृश्चिक राशिफल टैरो भविष्यवाणियां 2023

2023 वृश्चिक टैरो कार्ड भविष्यवाणी के अनुसार वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह साल बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आपके जो काम पिछले काफी समय से नहीं बन पा रहे थे या फिर ऐसे सरकारी काम जो कि किसी न किसी वजह से अटके हुए हैं तो उनके अंदर आपको सफलताएं प्राप्त होती हुई नजर आएंगी। राजनीतिक लोगों से मिलकर आप अपने काम निकालते हुए नजर आएंगे। समाज के अंदर आपका सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा और इसके साथ-साथ ऐसे जातक जो कि राजनीति के क्षेत्र में हैं और उनकी राशि वृश्चिक है तो आपको सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएंगी। समाज में बढ़ता हुआ आपका सम्मान आपको कहीं ना कहीं आर्थिक रूप से भी मजबूत करता हुआ नजर आएगा।  आपके बच्चे साल 2023 में पढ़ाई और खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस वजह से भी यह साल आपको कहीं ना कहीं अच्छा लगता हुआ दिखने वाला है। चुनाव जीतना आपके लिए बेहद अच्छा योग है। आपको समाज में यदि ही काफी नाम कमाना है और लंबी सफलता प्राप्त करनी है तो आपको इस योग का फायदा उठाना चाहिए। यदि आप चुनाव जीत चुके हैं तो लोगों के लिए अच्छे काम करें। ऐसे लोग जो कला व खेल जगत से जुड़े हुए हैं तो आपको भी सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी। साल 2023 में आप देखेंगे कि आप दुनियाभर में अपना और देश का नाम रोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। आप यदि नौकरी कर रहे हैं और नौकरी में उनको लंबे समय से पदोन्नति प्राप्त नहीं हुई है तो ऐसे जातकों को पदोन्नति प्राप्त होती हुई नजर आने वाली है। आपके लिए यह साल प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा साल बोला जा सकता है। इस साल आप अपने प्रेमी के साथ कहीं पर घूमने का प्लान बनाते हुए नजर आ सकते हैं और इस प्लान को अमल में भी इसी साल ले आएंगे। एक ऐसी जगह जहां पर आप जाने का सपना देख रहे हैं या आपका प्रेमी काफी लंबे समय से इस स्थान पर जाना चाहता है तो आप वहां पर जाने का प्लान बनाएंगे। आपको इस साल व्यवसायिक सफलता भी प्राप्त होती हुई नजर आएगी। आपके लिए यह सफलता घर के किसी सदस्य की मदद से आ सकती है या फिर आपका कोई पुराना दोस्त आपकी मदद करता हुआ नजर आ सकता है। साल 2023 आपके लिए नौकरी व व्यवसाय के लिहाज से भी अच्छा साल जाने वाला है। साल 2023 में शुभ महीनों की बात करें तो आपके लिए मई और दिसंबर का महीना शुभ जाता हुआ नजर आएगा। अगस्त के महीने में थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके लिए शुभ रंग की बात करें तो गुलाबी और आसमानी रंग आपके लिए शुभ रंग साबित होने वाला है।

प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेम संबंधों के लिए बात करें तो यह साल हल्के पूरे विवादों से भरा हुआ रहने वाला है। विवादों के साथ भी आप लोग अपनी रिलेशनशिप का आनंद लेते हुए नजर आएंगे। बेहतर तो यह होगा कि आप किसी भी विवाद को ज्यादा ना खीचें। जो चीजें आसानी से खत्म हो सकती हैं उनको खत्म करने का प्रयास करें। साल की शुरुआत में है आप किसी यात्रा का प्लान बनाते हुए नजर आ सकते हैं लेकिन यह यात्रा अटकती ही नजर आएगी। बाद में  यही यात्रा जुलाई के बाद के महीने में करते हुए दिखेंगे। पति पत्नी के बीच में विवादों की वजह घर का काम रहेगा। बहुत अधिक मोबाइल को समय देना आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। परिवार को समय देते रहेंगे तो मुश्किलें खत्म होती हुई नजर आएगी। एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि हर तरीके की समस्या का समाधान क्यों गुस्से में नहीं रखा है। शांति और प्यार के साथ में सभी तरीके के विवाद सुलझाए जा सकते हैं। ससुराल की तरफ से आपको आर्थिक रूप से भी मदद प्राप्त होती हुई नजर आएगी।

करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

करियर और वित्त के मामलों की बात करें तो यह साल आर्थिक रूप से अच्छा नजर आ रहा है। साल 2023 के अंदर आपको मौके मिलेंगे जब आप अच्छा पैसा जोड़ सकते हैं। नौकरी और व्यापार में भी बड़ा लाभ नजर आ रहा है। विदेश से भी आर्थिक रूप से कहीं ना कहीं से धन प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। करियर और फाइनेंस के लिहाज से इस साल आप कुछ ऐसे फैसले भी देंगे क्योंकि अच्छे नहीं बोले जाएंगे। जल्दबाजी में किसी भी तरीके का फैसला करना आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा।आपको इस साल व्यवसायिक सफलता भी प्राप्त होती हुई नजर आएगी। आपके लिए यह सफलता घर के किसी सदस्य की मदद से आ सकती है या फिर आपका कोई पुराना दोस्त आपकी मदद करता हुआ नजर आ सकता है। साल 2023 आपके लिए नौकरी व व्यवसाय के लिहाज से भी अच्छा साल जाने वाला है। साल 2023 में शुभ महीनों की बात करें तो आपके लिए मई और दिसंबर का महीना शुभ जाता हुआ नजर आएगा।

स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

फिटनेस की बात करें तो यह साल2023 कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद आशाजनक परिणाम लेकर आ रहा है। जो व्यक्ति लंबे समय से बीमार हैं, वह स्वास्थ्य में सुधार पाएंगे। इस साल आप अपनी बौद्धिक शक्ति में सुधार करते हुए दिखाई देंगे। आप जो सोचते हैं वह काम करते हुए नजर आयेंगे। यदि आप खुद को सकारात्मक रूप से भी स्वस्थ अनुभव करते हैं, तो हो सकता है कि इस समय आप समाज में भी प्रसिद्धि प्राप्त कर लें। साल 2023 में आप बड़े बदलावों का अनुभव करेंगे। यदि आप कुछ छोटी मोटी बिमारी से से प्रभावित हुए हैं, तो उससे घबराए नहीं बस डॉक्टर की सलाह का पालन करें। यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतें, इस समय मौसमी बीमारियां आपको और भी ज्यादा परेशान कर सकती हैं।

9. धनु टैरो भविष्यवाणियां 2023

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस वर्ष भाग्य आपका साथ देने वाला है और यह एक उत्कृष्ट संकेत है। प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। बस आप आलस्य से थोड़ा सावधान रहें। अति-ऊर्जा आपके लिए समस्याएँ खड़ी कर सकती है। कोशिश करें कि अपने परिजन को परेशान न करें। वर्ष 2023 आपके लिए आशाजनक समय से भरा होगा, जो आपको लगातार मिश्रित परिणामों के साथ नये मौके देगा। इस वर्ष के अंत के महीनों के दौरान, आप अपने ऊपर बेचैनी महसूस कर सकते हैं, यह बैचेनी आपके अन्दर बहुत चिढ़ पैदा कर सकती है। आप देख सकते हैं कि आपके और आपके रिश्तेदारों के बीच, विशेष रूप से आपके पिता और आपके भाई-बहन के बीच एक दूरी बन रही है, जो एक बाधा है। अपने लोगों के साथ इस साल रिश्ते अच्छे बनाने पर जोर दें। अपने परिवार को समय दें और परिवार के बारे में सतर्क रहें। आप पत्नी के स्वास्थ्य के चलते परेशान और कुछ हद तक तनावग्रस्त हो सकते हैं। आप साल के अंतिम भाग में महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, क्योंकि इस बात की संभावना है कि आपके पास धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हर बुरी चीज में कुछ न कुछ अच्छाई भी होती है और इस तरह साल 2023 में आपको अच्छी चीजों का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने व्यवसाय में नए ग्राहक प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में लाभ प्राप्त करने के संबंध में सकारात्मक परिणाम देख सकते हैं। जिन व्यक्तियों के पास अच्छी नौकरी पहले से ही है वह अपने काम में और तरक्की प्राप्त करेंगे। इस साल दूसरी जमीन या संपत्ति खरीदना भी आपके भाग्य में दिख रहा है। संपत्ति पर खर्च करके अपने नकदी की रक्षा करना आपको प्रोत्साहित करेगा। इतना ही नहीं साल के मध्य भाग में आपकी हर एक इच्छा पूरी होने के लिए उच्च अवसर हैं। इस साल आपको अपने परिवार में एक आशाजनक घटना पर कुछ नकद खर्च करने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए इसके लिए योजना बनाना समझदारी है। आप अपने अंदर से एक अच्छा बदलाव महसूस करेंगे, जो कि एक अच्छी बात बोली जा सकती है।

प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेम संबंधों के लिहाज से साल 2023 बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने रिश्ते का आनंद लेते हुए नजर आएंगे।नए रिश्ते की शुरुआत होती हुई साल 2023 में नजर आएगी। यह साल एक दूसरे को समझने का आसान बोला जा सकता है। यदि आप एक दूसरे को समझेंगे तो निश्चित रूप से आप अपने रिश्ते का आनंद लेते हुए नजर आएंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ यदि आप एक दूसरे की इज्जत नहीं करेंगे और एक दूसरे की बात को समझने का प्रयास नहीं करेंगे तो उस स्थिति में बात बिगड़ती हुई दिखने वाली है। पति पत्नी के बीच में विवाद उत्पन्न होते हुए नजर आएंगे। लेकिन यदि आपने रविवार जल्दी खत्म की है तो ज्यादा बेहतर रहेगा विवाद बढ़ने की स्थिति में आपको हानि उठानी पड़ेगी।

करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

कैरियर में नए मौके प्राप्त होते हुए दिखने वाले हैं उन लोगों का यदि आपने ही लाभ उठाया तो आप देखेंगे कि आप साल 2023 में आर्थिक रूप से तरक्की कर रहे हैं। आपके पद में भी वृद्धि होती हुई नजर आएगी।लंबे समय से यदि आप एक ही नौकरी और ऑफिस में बने हुए हैं तो वहां पर भी लाभ होने की स्थिति दिख रही है। एक गलत फैसला साल 2023 में आपकी  ग्रोथ को खराब कर सकता है। फाइनेंस के लिहाज से इस साल आपको अच्छी जगहों पर निवेश करना चाहिए। यह निवेश आने वाले समय में आपको लाभ देता हुआ नजर आएगा। वहीँ अगर आप फिजूलखर्ची में लगे रहेंगे तो आप देखेंगे कि जिस तरीके से पैसा आया है उससे तेज गति से पैसा खत्म हो गया है।  यदि आप पति और पत्नी दोनों ही जॉब करते हैं तो आपको इस साल कहीं पर पार्टी में निवेश करना चाहिए। एक निश्चित घर लेना चाहिए ऐसा करना आपके लिए निश्चित रूप से लाभदायक रहेगा।

स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य के नजरिए से अगर देखें तो साल 2023 आपके लिए मिलाजुला साल जाता हुआ नजर आएगा। इस साल आप देखेंगे कि पुरानी कोई बीमारी सही हो रही है लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपकी दिनचर्या की वजह से कुछ और दिक्कतें होती हुई नजर आएगी। खासकर वह लोग जिनको की ब्लड संबंधी समस्या है या फिर वह लोग जो डायबिटीज से परेशान हैं उन लोगों को विशेष रूप से अपना ध्यान रखना चाहिए।

10. मकर टैरो भविष्यवाणियां 2023

टैरो कार्ड की भविष्यवाणी के अनुसार यह वर्ष आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक व्यक्तियों से मिल कर आप अपना काम करते नजर आएंगे, ऐसे व्यक्ति जो सरकारी मुद्दों के क्षेत्र में हैं तो आपको सफलता और सम्मान मिलता हुआ दिखाई देगा।आप इस साल राजनीतिक चुनाव जीतकर सेवा करते हुए नजर आ सकते हैं। आमतौर पर आपका सम्मान तो लोग करते हुए हैं किन्तु इस साल आपकी बातों को नजरअंदाज करना मुश्किल होने वाला है। यदि आपमें आम जनता में नाम कमाने और लंबी प्रगति करने की इच्छा है, तो आपको इस योग का लाभ उठाना चाहिए। यदि आपने राजनीतिक दौड़ जीत ली है, तो जनता के लिए महान कार्य करें ताकि लोग आपको याद रख सकें। कौशल और खेल जगत से संबंधित व्यक्तियों को सफलता मिलती हुई नजर आएगी। ऐसा करने पर आपको उपलब्धि भी मिलती नजर आएगी। साल 2023 में आप देखेंगे कि आप हर जगह अपना और देश का नाम रोशन करते नजर आ रहे हैं, ऐसे महापुरूष जो आध्यात्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें काफी समय से उन्नति का अभाव है तो आपको इस साल अच्छी खबरें प्राप्त होंगी। प्रेमी जातकों की बात करें तो इस साल आपके लिए रिश्तों में मिठास मिलती नजर आएगी। इसी तरह चालू वर्ष के दौरान यह एक अच्छा वर्ष साबित होता हुआ नजर आयेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी स्थान पर जाने की इच्छा रखते हुए दिखाई देंगे और यह योजना इसी वर्तमान वर्ष में क्रियान्वित की जाएगी। दूसरी ओर यदि आपकी प्रियतमा को इस स्थान पर कुछ समय के लिए जाने की कोई इच्छा है, तो आप वहां जाने की व्यवस्था करेंगे। आपका कोई करीबी आपकी मदद करते नजर आयेगा। नौकरी और व्यवसाय के मामले में भी साल 2023 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष 2023 के शुभ महीनों की बात करें तो उस समय मई और दिसंबर का लंबा समय आपके लिए आशाजनक माना जाएगा। बस आपको इस साल अपने महतवपूर्ण कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए।

प्रेम और संबंध टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेम संबंधों की बात की जाए तो साल 2023 के अंदर आपको इस क्षेत्र में सावधान रहना चाहिए। बहुत अधिक इच्छाएं आपके इस संबंध को खराब करती हुई नजर आएंगी। आप अपने साथी से अपेक्षाएं कम रखें बहुत अधिक उम्मीद अपने साथी से सकारात्मक स्वभाव की करना आपके लिए कहीं ना कहीं नुकसानदायक हो सकता है। आपका साथी कैसा भी है आपको स्वीकार करना चाहिए। यदि आप इस साल समय से लड़ते हुए नजर आएंगे तो आप देखेंगे कि आपका रिश्ता खत्म हो रहा है। कम से कम साल 2023 में आपको अपने साथी को उसी तरीके से स्वीकार करना होगा जैसा वह रहता है। ज्यादा बदलाव की वजह से आपके रिश्ते में कड़वाहट आती हुई नजर आएगी और आपका रिश्ता खत्म होता नजर आएगा। पति-पत्नी के बीच में लंबे समय से चल रहे विवाद खत्म होते हुए नजर आएंगे। आप नए रिश्ते को नए तरीके से शुरू करते हुए दिखने वाले हैं। पति पत्नी के बीच में यदि फिर से एक बार विवाद उत्पन्न हो तो आपको शांति के साथ बैठकर विवादों को खत्म करना चाहिए। यदि आप के बाद घर से बाहर जाएंगे तो यह स्थिति अच्छी नहीं बोली जा सकती है।

करियर और वित्त टैरो भविष्यवाणियां 2023

फाइनेंस और वित्त के लिहाज से अगर साल को देखें तो यह साल आपके लिए सही फैसले लेने का एक साल है। यदि आप सही फैसले लेंगे तो आपको लाभ होता हुआ नजर आने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपके लिए अच्छे मौके बनते हुए देखेंगे और अच्छी सैलरी आपको प्राप्त होती हुई नजर आने वाली है। यह साल फाइनेंस के लिए एक अच्छा साल है इसलिए आपको इस साल सही फैसले लेने चाहिए। यदि आपने गलत फैसले लिए और आप बेवजह की चीजों पर ध्यान देकर समय खराब करते रहेंगे। इससे आप अपने आर्थिक पक्ष को कमजोर करते हुए नजर आएंगे। पूरी तरह से काम के ऊपर ध्यान लगाएं और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े। आप इस साल उच्च पद पर बैठे लोगों के साथ मिलकर बड़े लाभ प्राप्त करते हुए नजर आ सकते हैं।

स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अगर साल 2023 को देखें तो इस साल आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह साल आपके लिए अच्छा नजर नहीं आ रहा है। बड़ी-बड़ी बीमारी या फिर ऑपरेशन जैसी चीजें आपको परेशान करती हुई नजर आएगी।

11. कुंभ राशिफल टैरो भविष्यवाणियां 2023

कुंभ राशि वालों की बात करते हैं तो टैरो कार्ड्स के अनुसार यह साल आपके लिए नए मौके लेकर आने वाला है। लेकिन यह मौके आपको आसानी से प्राप्त नहीं होंगे। यदि आप आलस्य के कारण पूरे साल को बर्बाद करना चाहते हैं तो आलस्य एक ऐसी चीज रहेगी जो कि आपके साथ चलती हुई दिखने वाली है। दूसरे लोग जो कि मेहनत करना चाहते हैं और मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए अच्छे मौके बनते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी सफलता के ऊपर ध्यान देना चाहिए। व्यापार के क्षेत्र में इस साल आपको अच्छे मौके बनते हुए नजर आएंगे। व्यापार के साथ-साथ नौकरी बात करें तो नौकरी में भी आपकी तरक्की बनती हुई नजर आएगी। यदि आपने तय कर रखा है कि आप नौकरी करना चाहते हैं तो उस स्थिति में आपको आसपास के लोगों से मिलकर चलना चाहिए। लोगों के साथ बेवजह के झगड़ों को ना बनाएं अन्यथा आपकी इमेज खराब होती हुई नजर आने वाली है। कार्यक्षेत्र पर सभी काम समय पर खत्म करते रहें। यदि आप ऐसा करेंगे तो आप देखेंगे कि कार्य के कारण आपकी काफी तारीफ हो रही है और इसी वजह से आप सैलरी में ग्रोथ देखते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2023 के अंदर प्रेमी लोगों के लिए समस्याएं रहती भी नजर आएंगी। आपके इस साल रिश्ते टूटते हुए नजर आएंगे। एक से अधिक रिश्ते टूटेंगे और यह साल जैसे कि आप अकेले रहते हुए नजर आएंगे। यह अकेलापन कहीं ना कहीं आपको बहुत अधिक परेशान करने का काम करने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि बेवजह के झगड़ों को ना शुरू करें यहां तक कि यदि पति-पत्नी के बीच में भी झगड़े बन रहे हैं तो उनको सही समय पर खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा आप लोगों का रिश्ता तलाक जैसी स्थिति पर पहुंचता हुआ नजर आयेगा। साल 2023 में आपको आर्थिक रूप से तो लाभ प्राप्त होगा लेकिन काम की वजह से आप काफी थके हुए नजर आएंगे। बहुत सारी यात्राएं आपके जीवन में होती हुई नजर आएंगी। यह यात्रा निश्चितरूप से आपको शारीरिक समस्याएं भी उत्पन्न करती हुई नजर आएंगी। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। साल अच्छा है लेकिन बहुत अधिक काम की वजह से आप अपना स्वास्थ्य खराब करते हुए नजर आ सकते हैं। जो व्यक्ति विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं या फिर जो बच्चे कुछ परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह साल अच्छा नजर आ रहा है। इस साल आपको सफलता प्राप्त होती हुई नजर आएगी और आप निश्चित रूप से समाज के अंदर मान-सम्मान प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। प्रेम क्षेत्र की बात करें तो जैसा कि हमने आपको बताया इस साल आपको प्रेम के क्षेत्र में बहुत अधिक असफलता हाथ लगती हुए नजर आएगी, इसकी वजह से आप बहुत अधिक परेशान रहने का काम करेंगे। आप अपने प्यार को समय नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से भी समस्याएं खड़ी होती हुई नजर आएंगी। पति पत्नी के बीच में भी झगड़े इस साल एक वजह रहने वाले हैं। यदि आप झगड़ों से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी भाषा को सही करना होगा। भाषा की वजह से बहुत सारी समस्याएं होती हुई नजर आएंगी। प्रेमी जातक बेवजह एक दूसरे पर शक ना करें। आर्थिक दृष्टि से अगर साल 2023 को देखें तो यह साल अच्छा जाता हुआ नजर आने वाला है। यह साल आपको लाभ देने का काम करेगा। बहुत सारे अवसर आपको प्राप्त होते हुए नजर आएंगे। आर्थिक रूप से आप देखेंगे कि आपके पास पैसा आ रहा है। अच्छी बात यह बोली जा सकती है कि यह पैसा आप अपनी मेहनत से कमाते हुए नजर आने वाले हैं। मेहनत के दम पर आप आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। शेयर मार्केट से भी अच्छे लाभ की उम्मीद की जा सकती है। पैसे को किस तरीके से उपयोग करना है यह आपके ऊपर निर्भर करेगा लेकिन यदि आप सही जगह पर निवेश करेंगे तो निश्चित रूप से भविष्य में आपको विशेष रूप से लाभ होता हुआ नजर आयेगा। सोने के अंदर निवेश करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप यहां पर मुनाफा कमाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ-साथ जो जातक विदेश में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी अच्छे प्रयास बनते हुए लगातार प्रयास करें और अपनी जानकारी के दोस्तों की मदद से अपना रिज्यूम किसी कंपनी में भेजें। आपको निश्चित रूप से अच्छी खबर मिलेगी।

स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो आप बहुत अधिक काम करेंगे, जिसकी वजह से बहुत सारी समस्याएं आपके जीवन में बनती हुई नजर आने वाली हैं। आप काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ का भी ध्यान रखें। खासकर पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता की वजह से आपकी पत्नी का स्वास्थ्य गिरता हुआ दिखेगा, जिसके बाद में आपका बहुत सारा पैसा इस चीज में खर्च होता हुआ नजर आएगा।

12. मीन टैरो भविष्यवाणियां 2023

मीन राशि वालों के लिए अगर साल 2023 की बात करें तो यह साल आपके लिए नई चीजें लेकर आने वाला है। साल 2023 में आप पैसे के ऊपर बहुत अधिक ध्यान ना दें। हमारा कहने का तात्पर्य यह है कि आपको अपने ऐम के ऊपर ध्यान देना चाहिए ना कि केवल पैसे के ऊपर ध्यान देना चाहिए। आप कोशिश करें कि आप देश-समाज के लिए कुछ कर पाए। यह साल समाज सेवा के लिए एक अच्छा नजर आ रहा है। यदि आप समाज सेवा से जुड़े रहेंगे तो आप देखेंगे कि यहां से आर्थिक रूप से भी आपको लाभ प्राप्त होता हुआ दिखने वाला है और आपके बच्चों को भी यहां से फायदा होता हुआ नजर आयेगा। साल 2023 में मीन राशि वाले जातक बहुत कुछ करते हुए नजर आएंगे। आप अपने सपनों को पूरा करते हुए दिखने वाले हैं और यह साल जैसे कि सपने पूरा करने का साल बोला जा सकता है। टैरो कार्ड को अगर देखें तो यह साल काफी अच्छा दिख रहा है। यदि आप विदेश में अपना नाम रोशन करना चाहते हैं तो इस साल मेहनत करनी चाहिए। यहां से आपको देश से ज्यादा विदेश में लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। आप इस साल अच्छे काम करते हुए नजर आएंगे और पैसा भी आता हुआ दिखने वाला है। साल 2023 के आखिरी भाग में काफी अच्छा पैसा आपके भाग्य में आता हुआ दिखेगा इसलिए हमेशा मेहनत करते रहें। आपको साल 2023 की शुरुआत में अपने आपको ब्रांड बनाने के ऊपर ध्यान देना चाहिए। जो व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं और वह आगे भी नौकरी करना चाहते हैं तो उनको काम के ऊपर ध्यान देना चाहिए। मेहनत करनी चाहिए, यदि आप मेहनत करेंगे तो आपको निश्चित रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बॉस के साथ अच्छे संबंध रखें। आपको सलाह दी जाती है अपने काम समय पर खत्म करते रहें और जो भी काम करें उनको सही समय पर बॉस के सामने रखते ही रहें। कहीं ऐसा ना हो कि आप काम करते रहें और दूसरे लोग आपके काम की वजह से आपके बॉस और आपके चारों तरफ के वातावरण को खराब करते रहें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हुई नजर आ सकती हैं। बहुत अधिक कार्य करने की वजह से कमर में दर्द एक बड़ी समस्या होगी। आपको स्वास्थ्य साल 2023 में काफी अधिक परेशान करता हुआ नजर आएगा। कुछ लोग ऑपरेशन जैसी चीजों में फँसते हुए नजर आयेंगे और उसमें भी कमर एक वजह रहने वाली है। बहुत अधिक काम के चलते आपका स्वास्थ्य खराब रहता हुआ दिखने वाला है लेकिन आपको समय-समय पर अपना चेकअप कराते रहना चाहिए और आपको आगे बढ़ना चाहिए। प्रेम क्षेत्र में कुछ अच्छा होता हुआ नजर आयेगा। नई शुरुआत होगी, नए लोगों से मिलेंगे और नए लोगों से मिलकर एक नया रिश्ता शुरू होता हुआ दिखेगा जो कि आगे चलकर बहुत ही मधुर स्थिति में जाता हुआ दिखने वाला है। यह साल यात्राओं का साल बोला जा सकता है। इस साल बहुत सारी यात्रा करते नजर आएंगे। हो सकता है कि आप इस साल 3 से अधिक देशों की यात्रा करते हुए दिखें अन्यथा आप देश में बहुत यात्रा करने वाले हैं और यह यात्रा आप को लाभ देने का काम करने वाली हैं। साल 2023 के अंदर आपको अपने सपनों को पूरा करने के ऊपर ध्यान देना चाहिए। यह साल ऐसा है कि जैसे कि आप अपने सपने पूरे कर सकते हैं। टैरो कार्ड की भविष्यवाणी है कि यह साल आपकी उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। आपको बस मेहनत के ऊपर ध्यान देना चाहिए।

प्रेम टैरो भविष्यवाणियां 2023

प्रेम के क्षेत्र की बात करें तो जैसा कि हमने आपको बताया कि प्रेम के क्षेत्र के लिए यह साल अच्छा नजर आ रहा है। इसका लाभ होता हुआ नजर आएगा और नए रिश्ते बनते हुए नजर आएंगे। पुराने रिश्तों में आप और अधिक घनिष्ठ स्थिति उत्पन्न करते हुए देखेंगे और बाद में शादी की स्थिति बनती हुई नजर आने वाली है। पति-पत्नी के लिए भी साल अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। हल्के पूरे विवाद होंगे लेकिन वह समय पर खत्म कर ले। कुल मिलाकर देखें तो पति पत्नी भी एक अच्छे जीवन का आनंद लेते हुए दिखेंगे। आप अपने परिवार में प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार के लोग घूमने के लिए जाते हुए दिखेंगे और बहुत सारी यात्राएं आपकी बनती हुई नजर आएंगी। यात्रा निश्चित रूप से आप के रिश्ते को और भी अधिक मजबूत बनाते हुए नजर आएंगी। जिन लोगों की अभी नई-नई शादी हुई है वह भी अपने जीवन का निश्चित रूप से आनंद लेते हुए नजर आएंगे और यह साल आपके रिश्ते को और अधिक मजबूत बना देगा।

स्वास्थ्य टैरो भविष्यवाणियां 2023

स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई बीमारी होती हुई नजर आएंगी और यह बीमारियां निश्चित रूप से काम की वजह से होती हुई दिखने वाली है। बहुत अधिक काम करना स्वास्थ्य को खराब करने वाला होगा। आपको स्वास्थ्य के लिए योग इत्यादि पर ध्यान देना चाहिए। पुरानी बीमारियों और खासकर कमर दर्द, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं आपको बनती हुई दिखने वाली हैं।

फाइनेंस टैरो भविष्यवाणियां 2023

फाइनेंस की बात करें तो फाइनेंस में यह साल अच्छा जा रहा है। आपको लाभ हुआ दिखेगा। पैसे की वजह से आप देखेंगे कि समाज में आपका खूब मान-सम्मान बढ़ रहा है और आप उच्च क्लास के लोगों में बैठते हुए नजर आएंगे। इन लोगों के साथ मिलकर आप अपने काम बनाते हुए दिखने वाले हैं। समाज में आपको इस साल बहुत सारा मान-सम्मान भी प्राप्त होते हुए दिखने वाला है। 2023 निश्चित रूप से आपके लिए एक अच्छा साल बोला जा सकता है। इस साल आप बहुत अधिक पैसा जोड़ते हुए नजर आएंगे। पैसे का सही तरीके से निवेश करें जो कि आने वाले समय में आपको लाभ देगा।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp