प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे

तुला संक्रांति  2021


Saturday, 20 March 2021
तुला संक्रांति  2021

तुला संक्रांति  2021

 

 

जिस दिन सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन को तुला संक्रांति  के रूप में मनाया जाता है। यह संक्रांति  अश्र्विन महीने में आती है और इस दिन माता कावेरी की पूजा की जाती है। तुला संक्रांति  को सबसे ज्यादा उड़ीसा और कर्नाटक में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि तुला संक्रांति को कैसे मनाते हैं…

 

जब तुला संक्रांति  का पर्व आता है उसी समय पर धान के पौधों पर दाना आना शुरू हो जाता है। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठते हैं। धान की फसल अच्छे से हो इसलिए किसान मां कावेरी और मां लक्ष्मी से आराधना करते हैं। इस दिन माता को दिन धान चढ़ाए जाते हैं।

 

 

 

तुला संक्रांति 2021: 17 अक्टूबर, शनिवार

 

कैसे मनाते हैं तुला संक्रांति  का पर्व

तुला संक्रांति  के दिन जलाश्य और नदि के जल से स्नान करने का बड़ा महत्व माना जाता है।

 

तुला संक्रांति  का त्यौहार पूरी तरह से किसानों द्वारा मनाया जाता है क्योंकि इस समय उनकी फसल पर फूल आना शुरू हो जाता है।

 

किसान अपनी फसलों को मेहनत और पसीना बहा कर बोते हैं। जिससे यही दुआ करते हैं कि उनकी फसल खूब अच्छी तरह से हो।

 

इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। आपको बता दें कि माता लक्ष्मी की पूजा इसलिए की जाती है ताकि धन-धान्य में कभी कोई कमी ना हो और खेतों में धान का खूब फायदा मिले।

 

मां लक्ष्मी की पूजन के लिए सवेरे जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें।

 

पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर उन्हें अपने खेत में से धान का पौधा लाकर अर्पित करें और महालक्ष्मी से प्रार्थना करें कि फसल खूब अच्छी हो।

 

देवी लक्ष्मी को चावल भी अर्पित किए जाते हैं ताकि भविष्य में कभी धन-धान्य में कोई कमी ना आए और घर में हमेशा खुशियों का माहौल रहे।

 

वहीं कर्नाटक में तुला संक्रांति  के दिन माता कावेरी की पूजा की जाती है और मां कावेरी को भी इसी प्रकार से धान का पौधा चढ़ाया जाता है।

 

इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और घर में कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। लोग मिलकर एक साथ भोजन करते हैं और आने वाली फसल की खुशी मनाते हैं।

 

तुला संक्रांति के पर्व को कुछ राज्य में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस दिन कावेरी के तट पर मेला लगता है।

 

इस दान देने का भी बड़ा महत्व है। लोग गरीबों में गेंहू, चावल आदि दान करते हैं।

लेख श्रेणियाँ

Banner1
Banner1

ज्योतिष सेवाएँ आपकी चिंताएँ यहीं समाप्त होती हैं
अब विशेषज्ञों से बात करे @ +91 9899 900 296

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp