प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करें
अभी कॉल करे
Banner

लाल किताब दोष

लाल किताब शास्त्र के अंदर कुंडली में मौजूद दोष के लिए बेहद अच्छे और अचूक उपाय बताए गए हैं। इन उपायों की मदद से जातक अपने जीवन में आ रही सभी तरीके की समस्याओं का अंत कर सकता है। लाल किताब में व्यक्ति की जिंदगी में घटित होने वाली प्रत्येक घटना की तरफ इशारा करने की शक्ति होती है। ग्रहों की दिशा और दशा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परेशानी और ख़ुशियाँ लेकर आती हैं जिसे सामान्य भाषा में व्यक्ति का भाग्य बोला जाता है। अगर जीवन में सब कुछ सही घटित हो रहा है तो ग्रहों की स्थिति सही होती है और अगर जीवन में लगातार परेशानियां आ रही है और उनके लिए ग्रहों की स्थिति को ही जिम्मेवार ठहराया जाता है। शादी की समस्या, व्यापार संबंधित समस्या, घर में कलेश होना, नकारात्मक ऊर्जा का जीवन में होना, इनके लिए ग्रहों की स्थिति को कारक माना गया है। ग्रहों की खराब स्थिति के कारण कुंडली में कई बार दोष उत्पन्न हो जाते हैं जिसकी वजह से हम परेशान रहते हैं। लाल किताब के उपाय बताए गए हैं उनकी मदद से व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है। राशि और ग्रहों के मिलने से कई बार कुंडली में कुछ दोष उत्पन्न हो जाते हैं। कुंडली के दोषों को खत्म करने के लिए लाल किताब में कुछ उपाय और कई बार विशेष पूजा बताई जाती हैं।

लाल किताब शास्त्र कोई एक नया शास्त्र नहीं है। हजारों सालों से यह शास्त्र हमारे बीच में मौजूद है और हमारी मदद करता हुआ नजर आता है। लाल किताब के अंदर कुंडली के भावों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे कि कुछ भाव और उनके ग्रह को घरों के मालिक, कुछ भाव-ग्रह को पक्का घर और कुछ ग्रहों को किस्मत जगाने वाला ग्रह बोला जाता है। साथ ही साथ भाव स्थिति के अंदर कुछ ग्रहों को सोया हुआ भाव-ग्रह, कुछ को नीच भाव-ग्रहों से देखा जाता है। लाल किताब में कुंडली के अंदर जो दोष होते हैं उनको भी अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है जैसे कि कुछ दोष स्वयं ऋण से बनते हैं, कुछ पितृ ऋण से बनते हैं।

व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना है और अपने जीवन से सभी तरीके के दुखों का अंत करना है तो उसको अपनी कुंडली के दोषों के बारे में मालूम होना चाहिए। यदि आप अपने दोष या अपनी बिमारी जानते हैं तभी आप उस बीमारी का पूरी तरीके से मुक्त कर पाएंगे एस्ट्रो ओनली के ज्योतिषाचार्य आपको इस भाग में इन्हीं दोष के बारे में बताएंगे और साथ में उनके समाधान का रास्ता भी दिखाएंगे। इन उपायों की मदद से आप अपने जीवन में खुशियों को वापस से ला सकते हैं।

banner

लाल किताब ब्लॉग लोड हो रहा है...

Astro Only Logo

ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।

PayTM PayU Paypal
whatsapp