
आज हम आपको बताएंगे कालसर्प दोष क्या है और इसके लक्षण क्या होते हैं। साथ ही हम आपको काल सर्प दोष का निवारण भी बताएंगे। आइए जानते हैं…
मनुष्य की कुंडली में राहु केतु की स्थिति कुछ इस तरह से बनती है कि राहु केतु आमने-सामने हो जाते हैं। दोनों 180 डिग्री पर रहते हैं और बाकी 7 ग्रह राहु केतु के एक तरफ हो जाएं और दूसरी तरफ कोई भी ग्रह ना रहें तो ऐसी स्थिति में कालसर्प दोष का योग बन जाता है। जिससे मनुष्य बर्बादी की राह पर चलना प्रारंभ कर देता है।
विवाहित के लिए कालसर्प दोष- शादीशुदा लोगों के जीवन में कालसर्प दोष कभी खुशियां नहीं आने देता है।
मनुष्य संतान सुख से वंचित हो जाता है।
महिलाओं के ज्यादा बार-बार गर्भपात होने लगते हैं।
कई बार ऐसा होता है कि संतान होती तो है मगर उसकी उम्र बहुत कम होती है।
घर में लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं।
कालसर्प दोष महिलाओं को ज्यादा परेशानी देता है।
धार्मिक कार्य से मन हट जाता है।
वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।
युवा मेहनत करने के बावजूद भी फल की प्राप्ति नहीं कर पाते।
बिना वजह के लड़ाई झगड़े में पड़ जाते हैं।
सपने में डरावने सर्प दिखाई देते हैं।
चोट लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
विवाह में बाधा आती हैं।
अपने ही लोगों से धोखा मिलता है।
नौकरी मिलने में मुश्किल आती हैं।
विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और फेल तक हो जाते हैं।
स्वास्थ्य खराब रहने लगता है।
इस प्रकार की दोष को दूर करना बहुत जरूरी है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो इस निवारण को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
चूंकि कालसर्प दोष नागिन से जुड़ा हुआ है इसलिए इसके निवारण के लिए चांदी का नाग नागिन का जोड़ा बनाकर उसकी पूजा करें और बाद में उसे जल में प्रवाहित कर दें।
शिव भगवान नागों के देवता कहलाते हैं इसलिए हर रोज भगवान शिव के मंदिर जाएं और पिंडी पर चंदन का इत्र चढ़ाएं।
सोमवार के दिन व्रत रखें।
सुबह शाम हनुमान चालीसा का जाप करें और रात में डर लगने पर हनुमान चालिसा पढ़े।
जिस मंदिर में भगवान शिव के साथ नाग देवता विराजमान ना हो। वहां पर प्रतिष्ठा कराकर नाग देवता को बनवाएं।
सपेरों की कैद से नागों को छुड़ाने की कोशिश करें।
नारियल के साथ नाग नागिन का जोड़ा मौली से बांधकर जल में प्रवाहित कर दें।
प्रतिदिन 101 बार ओम नमः शिवाय का जाप करें।
चंदन की लकड़ी के बने सात मौली को शनिवार और बधुवार को शिव मंदिर में चढ़ाएं।
भगवान शिव से प्रार्थना करें कि हमें कालसर्प दोष से मुक्ति मिले।
ज्योतिष के क्षेत्र में शानदार सेवाओं के कारण एस्ट्रो ओनली एक तेजी से प्रगतिशील नाम है। एस्ट्रो केवल ज्योतिष के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रामाणिक और सटीक भविष्यवाणियों और अन्य सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में हमारा ब्रांड प्रमुख होता जा रहा है। आपकी संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। अपने जीवन में सकारात्मकता और उत्साह को बढ़ाकर आपकी सेवा करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। ज्योतिष के मूल्यवान ज्ञान की मदद से हमें आपकी सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी होगी।